Weather Forecast
Weather Update 16 April 2025: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, बारिश के साथ आंधी-तूफान से हो जाएं सावधान, जानें किन राज्यों में चलेगी लू
Authored By: JP Yadav
Published On: Tuesday, April 15, 2025
Last Updated On: Wednesday, April 16, 2025
Aaj Ka Mausam Wednesday 16 April 2025 : दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले सप्ताह से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 🌦️ जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? ☀️🌧️ कहां होगी बारिश, कहां चलेगी हीटवेव? इस लेख में हम उत्तर भारत के 8 राज्यों और उनके प्रमुख शहरों के मौसम की जानकारी और पूर्वानुमान का विश्लेषण करेंगे.🔎 साथ ही जानेंगे प्रमुख सिटीज के एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Wednesday, April 16, 2025
Weather update 16 April 2025: हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी. इनमें दिल्ली भी शामिल है.
Weather Update 16 April 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर गिया है. मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) को सुबह से शाम तक तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानी हुई. लोग सुबह से ही गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए मजबूर हो गए. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने देशभर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अब करीब-करीब पूरे भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली-NCR के साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न केवल भीषण गर्मी पड़ेगी, बल्कि लू का प्रकोप भी जारी रहेगा. इसके चलते IMD ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
कैसा रहेगा बिहार में मौसम?
बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. पिछले कई दिनों से आंधी-बारिश के चलते आर्थिक हानि के साथ-साथ जनहानि भी हुई. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन तक राज्य में आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है. आगामी कुछ दिनों तक बारिश से किसानों का भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है. बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद हो सकती है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में लू का अलर्ट
दिल्ली में आज का मौसम : पिछले दिनों आंधी और बारिश के चलते देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी और भीषण गर्मी से भी राहत मिली थी. पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होते ही मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के मुताबिक, आने वाले दो दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (16, 17 और 18) तक हीटवेव के अलर्ट को जारी किया है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में भी बढ़ेगी गर्मी
एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीबादाद, सोनीपत, मेवात, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल समेत दक्षिण हरियाणा के एनसीआर के शहरों में लू चलेगी. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद के साथ पश्चिमी यूपी में भी गर्मी में इजाफा होगा.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में भी बारिश-आंधी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों आंधी और बारिश के प्रभाव से तापमान में कमी देखी गई. बारिश और आंधी का दौर थमते ही गर्मी में इजाफा होना शुरू हो गया है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 18 अप्रैल तक आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में आज का मौसम: 16 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा , जिसका प्रभाव 17 अप्रैल को प्रदेश भर में दिखाई देने की संभावना है. उधर, मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार (16 अप्रैल, 2025) से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा के कई जिलोें में लू का अलर्ट
हरियाणा में आज का मौसम : दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल से ही दिन व रात का तापमान बढ़ेगा. लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे. IMD की ओर से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में गर्मी में हो रहा इजाफा
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. राज्य में धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा होने लगा है. IMD के मुताबिक, आगामी 19 अप्रैल तक तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं 19 और 20 अप्रैल को तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में गर्मी करेगी परेशान
पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में पूरे सप्ताह मौसम के तेवर तीखे रहेंगे. सुबह होने के साथ ही गर्मी परेशान करने लगेगी. दिन भर धूप छाई रहेगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा. वहीं, चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और कोलकाता के आईपीएल मैच पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ेगा. कुल मिलाकर मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा. हां गर्मी जरूर परेशान करेगी.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में लू का अलर्ट
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में एक बार फिर तपिश बढ़ गई है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिन के दौरान राज्य में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में लू चलेगी
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. बुधवार (16 अप्रैल, 2025) से जम्मू-कश्मीर में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान है. इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी. वहीं, 18 से 20 अप्रैल तक बारिश में और बढ़ोतरी होगी.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















