IMD Weather Update 16 June 2025 : पूरे भारत में बदलेगा मौसम, मॉनसून की सक्रियता से पहले उत्तर भारत में होगी बारिश

Authored By: JP Yadav

Published On: Sunday, June 15, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Sunday, June 15, 2025

Kaisa Rahega 16 June 2025 ka Mausam Weather Update Today
Kaisa Rahega 16 June 2025 ka Mausam Weather Update Today

Aaj Ka Mausam 16 June 2025: कुछ राज्यों में 16 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Sunday, June 15, 2025

IMD Weather Update 14 June 2025: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही मॉनसून जल्द ही उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है.

Aaj Ka Mausam Monday 16 June 2025: मॉनसून 2025 एक बार फिर सक्रिय हो चुका है. जल्द ही इसका असर पूरे भारत में देखने को मिल सकता है. वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं तो गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इस बीच मॉनसून की सक्रियता से पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसमी गतिविधियां होने के संकेत हैं.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसमी गतिविधि की शुरुआत होने वाली है. इसके साथ ही जल्द ही मानसून की एंट्री से मौसम सुहावना होगा. IMD के अनुसार, पटना, पूर्णिया, नवादा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, बांका, सीतामढी और गया में 20 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा. इसका मतलब गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में भी मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली में आज का मौसम :दिल्ली में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 25 जून से मानसून के दस्तक देने के संकेत हैं, जिसके बाद मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी और गर्मी के स्तर में काफी कमी आएगी. झमाझमा बारिश होगी, हालांकि इसके बाद उमस से सामना करना पड़ेगा.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट

एनसीआर में आज का मौसम :दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी 16 जून 2025, सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. सोमवार को एनसीआर में औसतन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में गर्मी से राहत के संकेत

उतर प्रदेश में आज का मौसम:उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी, लू और उमस से राहत की उम्मीद दिख रही है. IMD के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश में तेजी आएगी और तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 18 जून तक यूपी में दस्कत देगा, जिसके बाद बारिश की गति में तेजी आ सकती है.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के दौरान पौड़ी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में दो दिन हल्की बारिश के संकेत

हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में 16 और 17 जून के दौरान गरज के साथ बौछारें (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति) चलने की संभावना है.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल के कई जिलों में बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी. 16 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बारिश का अनुमान

पंजाब में आज का मौसम :पंजाब में लगातार पड़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं. विभाग के मुताबिक, 16, 17 और 18 जून के दौरान पंजाब के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 17 और 18 जून को होशियारपुर, जालंधर, पठानकोट और तरनतारन जिलों में तेज तूफान की चेतावनी जारी रहेगी. 16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश का अनुमान है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में भी बदल गया मौसम

राजस्थान में आज का मौसम : मॉनसून पूर्व तेज आंधी और बारिश से राजस्थान में तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई. पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर एवं भरतपुर संभागों के कुछ भागों में बादलों के गरजने, तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं. ये गतिविधियां 20 जून तक लगातार ऐसी ही रहेंगी, जिससे तापमान में काफी गिरावट होने की उम्मीद है

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 16 जून तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस दौरान तेज हवाएं और गर्जना भी संभव है. IMD के वैज्ञानिकों के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि 17 से 20 जून तक मौसम फिर से सामान्य रूप से गर्म और शुष्क बना रहेगा. 21 से 23 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।

Leave A Comment

खास आकर्षण