Sports News

Ind vs Eng 3rd Test Dream11 Prediction: किसे चुनें, कौन दिलाएगा जीत? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, July 9, 2025

Last Updated On: Wednesday, July 9, 2025

IND vs ENG 3rd Test Dream11 Prediction
IND vs ENG 3rd Test Dream11 Prediction

India versus England 3rd Test Match Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज़ में 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है. अब तीसरे टेस्ट में Dream11 फैंटेसी खिलाड़ी चुनने का बड़ा मौका है - सही टीम चयन से आप जीत सकते हैं बंपर पॉइंट्स. इस लेख में पढ़ें - लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, टॉप परफॉर्मर खिलाड़ी और बेस्ट Dream11 टिप्स जो आपकी टीम को बना सकते हैं विजेता.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Wednesday, July 9, 2025

इस लेख में:

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई 2025 को लॉर्ड्स (लंदन) में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय अनुसार) होगी. दोनों टीमें सीरीज़ में 1-1 से बराबरी पर हैं, ऐसे में यह टेस्ट मैच सीरीज़ का टर्निंग पॉइंट बन सकता है. लॉर्ड्स की पिच पर तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाज़ों को भी रन बनाने के मौके मिल सकते हैं.

भारत ने पिछले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर न सिर्फ सीरीज़ में वापसी की, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भी पहला जीत दर्ज की. पहली पारी में भारत ने 587 रन बनाए और इंग्लैंड को 407 पर समेट दिया. दूसरी पारी में गिल के शतक की मदद से 427/6 पर पारी घोषित कर दी गई और इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया गया. जवाब में इंग्लैंड 271 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस जीत के हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके और मैच में कुल 10 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाज़ी की. इंग्लैंड की ओर से सिर्फ जैमी स्मिथ (88 रन) ही कुछ हद तक टिक पाए.

Dream11 फैंटेसी क्रिकेट के लिहाज़ से यह टेस्ट बेहद रोमांचक रहने वाला है. पिच की स्थिति, पिछले प्रदर्शन और संभावित बदलावों को ध्यान में रखते हुए सही टीम बनाना अहम होगा. इस लेख में जानिए Dream11 के लिए बेस्ट प्लेइंग XI, टॉप पिक्स, कप्तान/उपकप्तान सुझाव और जीत की रणनीति.

IND vs ENG मैच 

शीर्षक विवरण
मैच भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG)
स्थान लॉर्ड्स (Lord’s), लंदन
तारीख 10 जुलाई, 2025
समय दोपहर 3:30 बजे (IST)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s): इतिहास, विशेषताएं और महत्वपूर्ण आंकड़े

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को यूं ही ‘क्रिकेट का मक्का’ नहीं कहा जाता. हर क्रिकेटर का सपना होता है यहां खेलने का, क्योंकि यह मैदान सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि इतिहास और परंपरा की खूबसूरत मिसाल है. इसकी स्थापना 1814 में थॉमस लॉर्ड ने की थी और आज यह मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के अंतर्गत आता है, जो क्रिकेट के नियमों का संरक्षक है. लॉर्ड्स की खास बात इसकी ढलान वाली पिच है, जो तेज़ गेंदबाज़ों और स्विंग के लिए मशहूर है. मैदान की वास्तुकला, पुराना पैवेलियन और ऑनरेरी बोर्ड इसे दुनिया के सबसे शानदार स्टेडियमों में से एक बनाते हैं.

31,180 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में साल 2009 में फ्लडलाइट्स लगीं, जिससे यहां डे-नाइट मुकाबले भी संभव हो सके. सबसे बड़ी बाउंड्री 86 मीटर और सबसे छोटी 60 मीटर की है, जिससे बल्लेबाज़ों को स्ट्रोक्स खेलने में मजा आता है. 1884 में यहां पहला टेस्ट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर 729/6 ऑस्ट्रेलिया (1930) और सबसे कम 38/10 आयरलैंड (2019) का रहा है. भारत ने यहां 1990 में 454 रन बनाए थे, लेकिन 1974 में सिर्फ 42 रन पर सिमट गया था. यह मैदान आज भी हर मैच में इतिहास रचने को तैयार रहता है.

IND vs ENG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसकी चलेगी बाजी? (Overall)

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की टक्कर सदियों से चली आ रही है, और अब तक खेले गए 136 मुकाबलों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. उन्होंने 51 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम इंडिया सिर्फ 35 बार ही जीत का स्वाद चख पाई है. बाक़ी 50 मैच ड्रॉ रहे हैं, जो दोनों टीमों के बीच गहराई और टक्कर का संकेत हैं. आंकड़े साफ कहते हैं कि इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन भारतीय टीम ने पिछले एक दशक में इंग्लिश सरजमीं पर कई बार कड़ा मुकाबला किया है. गिल की युवा सेना के पास अब इतिहास पलटने का सुनहरा मौका है – और क्या पता इस बार स्कोरबोर्ड की दिशा भी बदल जाए.

IND vs ENG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)

विवरण संख्या
मैच 136
IND की जीत 35
ENG की जीत 51
टाई ब्रेकर 50

IND vs ENG Test Match 2025 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसकी चलेगी बाजी?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की इस रोमांचक टेस्ट सीरीज़ में अब तक दोनों टीमें एक-एक जीत के साथ बराबरी पर हैं. यानी स्कोर है 1-1, और अब बचे हैं तीन मुकाबले, जहां असली बाज़ी पलट सकती है. अभी तक कोई मैच टाई नहीं हुआ है, और बाकी के तीन मैचों में दोनों टीमों के पास बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है. इतिहास गवाह है कि जब भारत-इंग्लैंड आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, इमोशन्स की जंग बन जाता है. अब देखना ये है की लॉर्ड्स में किसकी होगी बादशाहत?

विवरण संख्या
मैच 5
IND की जीत 1
ENG की जीत 1
टाई ब्रेकर 0

IND vs ENG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)

कप्तान और उप-कप्तान: Dream11 में सबसे ज़्यादा पॉइंट्स कप्तान और उप-कप्तान से मिलते हैं, इसलिए ऐसे खिलाड़ियों को चुनें जो लगातार अच्छे प्रदर्शन में हों. ऑलराउंडर्स या ऐसे टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ जो साथ में गेंदबाज़ी भी कर सकते हों, आदर्श विकल्प बनते हैं.

पिच रिपोर्ट: लॉर्ड्स की खास बात इसकी ढलान वाली पिच है, जो तेज़ गेंदबाज़ों और स्विंग के लिए मशहूर है. मैदान की वास्तुकला, पुराना पैवेलियन और ऑनरेरी बोर्ड इसे दुनिया के सबसे शानदार स्टेडियमों में से एक बनाते हैं.

की प्लेयर्स: टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज, विकेट लेने वाले गेंदबाज और फॉर्म में ऑलराउंडर्स पर फोकस करें.
खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों से बचें: हाल के प्रदर्शन को चेक करें.

भारत की संभावित XI:

खिलाड़ियों की सूची
शुभमन गिल (कप्तान)
यशस्वी जैसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
रवींद्र जडेजा
शार्दुल ठाकुर
वॉशिंगटन सुंदर
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
कुलदीप यादव

इंग्लैंड की संभावित XI:

खिलाड़ी की सूची
ज़ैक क्रॉली
बेन डकेट
जो रूट
हैरी ब्रूक
ओली पोप (विकेटकीपर)
बेन स्टोक्स (कप्तान)
क्रिस वोक्स
जैकब बेथेल
सैम कुक
ब्रायडन कार्स
शोएब बशीर

India vs England: Dream11 टीम सुझाव

1. संतुलित टीम (सुरक्षित विकल्प)

खिलाड़ी भूमिका चयन का कारण
शुभमन गिल बल्लेबाज़ (C) फॉर्म में चल रहे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़, पिछली पारी में शानदार शतक
जो रूट बल्लेबाज़ अनुभव, स्थिरता और लॉर्ड्स में शानदार रिकॉर्ड
यशस्वी जैसवाल बल्लेबाज़ आक्रामक ओपनर, लंबे समय तक टिकने की क्षमता
ऋषभ पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मिडिल ऑर्डर में आक्रामक और फैंटेसी पॉइंट्स के लिए आदर्श विकल्प
रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर (VC) हरफनमौला प्रदर्शन – विकेट, रन और फील्डिंग से Dream11 पॉइंट्स के बादशाह
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर इंग्लैंड के लीडर और गेम चेंजर दोनों ही भूमिकाओं में असरदार
वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर ऑफ स्पिन और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज़ विकेट टेकर, लॉर्ड्स की पिच पर स्विंग में घातक
मोहम्मद सिराज गेंदबाज़ अटैकिंग लेंथ और हालिया मैचों में शानदार फॉर्म
क्रिस वोक्स गेंदबाज़ होम कंडीशन्स में शानदार रिकॉर्ड और बैट से भी योगदान
शोएब बशीर गेंदबाज़ स्पिन विकल्प, लंबी गेंदबाज़ी कर फैंटेसी में बढ़त दिला सकते हैं

टीम संतुलन:

  • बल्लेबाज: 3
  • ऑलराउंडर: 3
  • विकेटकीपर: 1
  • गेंदबाज: 4

2.आक्रामक टीम (हाई रिस्क – हाई रिवार्ड)

खिलाड़ी भूमिका चयन का कारण
हैरी ब्रूक बल्लेबाज़ (C) आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़, तेजी से रन बना सकते हैं
ज़ैक क्रॉली बल्लेबाज़ पिच का फायदा उठा सकते हैं, तेज शुरुआत देने की काबिलियत
केएल राहुल बल्लेबाज़ अनुभवी, बड़ी पारी खेलने की क्षमता
ओली पोप विकेटकीपर-बल्लेबाज़ तेज़ रन बनाते हैं, और विकेटकीपिंग से भी पॉइंट्स मिल सकते हैं
रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर ऑलराउंडर के तौर पर हमेशा Dream11 का सेफ कार्ड
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर (VC) रिस्क में भी भरोसा, बैट और बॉल दोनों से असरदार
शार्दुल ठाकुर ऑलराउंडर विकेट टेकर और निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं
मोहम्मद सिराज गेंदबाज़ आक्रमक स्वभाव, विकेट जल्दी निकाल सकते हैं
आकाश दीप गेंदबाज़ पिछली पारी में 10 विकेट, फॉर्म में हैं
सैम कुक गेंदबाज़ युवा और हंग्री, घरेलू कंडीशन में असरदार हो सकते हैं
कुलदीप यादव गेंदबाज़ मिस्ट्री स्पिनर, लॉर्ड्स जैसी पिच पर सरप्राइज़ फैक्टर बन सकते हैं

टीम संतुलन:

  • बल्लेबाज: 3
  • ऑलराउंडर: 3
  • विकेटकीपर: 1
  • गेंदबाज: 4

की प्लेयर्स और उनकी स्टैट्स (क्यों चुनें?)

  • शुभमन गिल– शुभमन गिल भारतीय टीम के युवा कप्तान हैं और टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हैं. इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी तकनीक और संयम कमाल का है. वह फॉर्म में हैं और लंबी पारियां खेलने में सक्षम हैं, जिससे Dream11 में वे एक भरोसेमंद कप्तानी विकल्प बनते हैं.
  • जसप्रीत बुमराह– बुमराह की सटीक यॉर्कर, गति और स्विंग एजबेस्टन की पिच पर घातक हो सकती है. उन्होंने पहली टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और उनकी लय बेहद खतरनाक है. Dream11 में विकेट लेने वाले गेंदबाज़ सबसे अहम होते हैं और बुमराह इस भूमिका में परफेक्ट बैठते हैं.
  • रवींद्र जडेजा– जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में हर फैंटेसी टीम की पहली पसंद हैं. वो न केवल उपयोगी रन बना सकते हैं, बल्कि अहम मौकों पर विकेट भी निकालते हैं. इंग्लैंड की पिच पर उनकी गेंदबाज़ी और फील्डिंग दोनों Dream11 पॉइंट्स के लिहाज़ से फायदेमंद हो सकते हैं.
  • ऋषभ पंत– पंत की वापसी के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिली है. उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और विकेटकीपिंग से लगातार फैंटेसी पॉइंट्स मिलते हैं. अगर वो सेट हो गए, तो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं. कप्तान या उपकप्तान के तौर पर बढ़िया विकल्प हैं.
  • बेन स्टोक्स– स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं. वो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान करते हैं और बड़े मौकों के खिलाड़ी माने जाते हैं. एजबेस्टन में उनके पुराने रिकॉर्ड शानदार हैं. Dream11 में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अहमियत सबसे ज़्यादा होती है.
  • जो रूट– रूट इंग्लैंड के सबसे स्थिर और तकनीकी बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में भी उपयोगी पारी खेली और वह स्पिन के खिलाफ भी अच्छे हैं. Dream11 में वह एक सेफ चॉइस हैं क्योंकि वह अक्सर लंबी पारी खेलकर टीम को मजबूती देते हैं.
  • हैरी ब्रूक– ब्रूक इंग्लैंड के युवा सितारे हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में उनकी स्ट्राइक रेट शानदार है और वह तेज़ गेंदबाज़ी को अच्छे से खेलते हैं. Dream11 में X-फैक्टर प्लेयर के तौर पर चयन योग्य हैं.

इन खिलाड़ियों से बचें (Dream11 में न लें)

  • साई सुदर्शन– साई सुदर्शन ने IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है. उनके अनुभव की कमी और कभी-कभार की खेल क्षमता के कारण, फैंटेसी टीम में उनका चयन जोखिम भरा हो सकता है, खासकर जब मजबूत विकल्प उपलब्ध हों.
  • ब्रायडन कार्स – ब्रायडन कार्स ने हाल ही में इंग्लैंड के लिए सीमित अवसर पाए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है. उनकी अनिश्चित फॉर्म और कम मैच खेलने के कारण फैंटेसी टीम में उन्हें शामिल करना अनुशंसित नहीं है.

अंतिम सुझाव

  • पिच और टॉस की भूमिका को नजरअंदाज न करें
  • कप्तान और उप-कप्तान का चुनाव समझदारी से करें
  • फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखें
  • आखिरी मिनट तक टीम अपडेट जरूर देखें
  • चोटिल खिलाड़ी या रेस्ट दिए गए प्लेयर्स को अपनी टीम से हटाएं.
  • ग्रैंड लीग में रिस्क लें, स्मॉल लीग में सेफ रहें
  • Dream11 पॉइंट्स की गणना समझें
  • डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट चुनें
  • संतुलित टीम उन लोगों के लिए है जो जोखिम नहीं लेना चाहते और नियमित पॉइंट्स चाहते हैं.
  • आक्रामक टीम उन गेमर्स के लिए है जो डिफरेंशियल प्लेयर्स से बड़ा फायदा उठाना चाहते हैं.

ड्रीम 11 में फैंटेसी प्वाइंट सिस्टम क्या है

  • ड्रीम 12 बैटिंग, बॉलिंग, फिल्डिंग आदि के लिए अलग-अलग प्वाइट निर्धारित किए गए हैं, जो निम्न हैंः

ड्रीम 11 में बैटिंग प्वाइंट

प्वॉइंट्स इवेंट अंक
रन +1
बाउंड्री बोनस +1
सिक्स बोनस +2
हॉफ-सेंचुरी बोनस +4
सेंचुरी बोनस +8
डिसमिसल फॉर डक -3

ड्रीम 11 में बॉलिंग प्वाइंट

बोनस प्रकार अंक
विकेट +30
बोनस (एलबीडब्ल्यू/बोल्ड) +8
4 विकेट बोनस +4
5 विकेट बोनस +8
मेडन ओवर +12

ड्रीम 11 में फिल्डिंग प्वाइंट

कैच (Catch) +8
3 कैच बोनस (3 Catch Bonus) +4
स्टम्पिंग (Stumping) +12
रन आउट (डायरेक्ट हिट) (Run Out – Direct Hit) +12
रन आउट (नॉट डायरेक्ट हिट) (Run Out – Not Direct Hit) -6

ड्रीम 11 में इकोनॉमी रेट का प्वाइंट

2.5 रन प्रति ओवर से कम +6
2.5-3.49 रन प्रति ओवर के बीच +4
3.5-4.5 रन प्रति ओवर के बीच +2
7-8 रन प्रति ओवर के बीच -2
8.01-9 रन प्रति ओवर के बीच -4
9 रन प्रति ओवर से अधिक -6

FAQ

IND vs ENG तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई 2025 को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय अनुसार) होगी. सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, जिससे यह मुकाबला बेहद अहम और निर्णायक साबित हो सकता है.

लॉर्ड्स की पिच शुरू में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार होती है, जबकि बाद के दिनों में बल्लेबाज़ों को रन बनाने में सहूलियत मिलती है. अंतिम दिन स्पिन गेंदबाज़ों को टर्न मिल सकता है. Dream11 में आपको संतुलित टीम बनानी होगी-शुरुआत में गेंदबाज़ों पर ज़ोर दें, फिर बल्लेबाज़ों और ऑलराउंडर्स को महत्व दें.

Dream11 में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ज़रूर लें. ऐसे प्लेयर्स चुनें जो बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में योगदान कर सकते हों. ऑलराउंडर्स हमेशा फैंटेसी पॉइंट्स कमाने में मददगार साबित होते हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता देना ज़रूरी है.

कप्तान को 2X और उपकप्तान को 1.5X पॉइंट्स मिलते हैं, इसलिए भरोसेमंद खिलाड़ी जैसे शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा या बेन स्टोक्स को कप्तानी भूमिकाओं में रखें. ऑलराउंडर्स या टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ जो हर इनिंग में योगदान दे सकते हैं, वे कप्तानी के लिए आदर्श विकल्प होते हैं. रिस्क वाली लीग में X-फैक्टर चुनें.

साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी जो टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं, या ब्रायडन कार्स जैसे जिनका हालिया फॉर्म प्रभावशाली नहीं रहा, उन्हें Dream11 टीम से दूर रखना बेहतर होगा. फैंटेसी में अनुभव, प्रदर्शन और फॉर्म सबसे ज़रूरी होते हैं. जोखिम से बचने के लिए ऐसे अनिश्चित खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल न करें.

बिलकुल, पिछले मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन Dream11 चयन का प्रमुख आधार होना चाहिए. जैसे आकाश दीप ने पिछले टेस्ट में 10 विकेट लिए थे, इसलिए वे अहम विकल्प बनते हैं. फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं. पिछले आंकड़ों के आधार पर चयन करने से जोखिम कम होता है.

संतुलित टीम में फॉर्म में चल रहे सेफ प्लेयर्स शामिल होते हैं, जो नियमित पॉइंट्स देते हैं. यह छोटे कॉन्टेस्ट के लिए बेहतर होती है. वहीं आक्रामक टीम में हाई रिस्क-हाई रिवार्ड खिलाड़ी चुने जाते हैं जो ग्रैंड लीग में बढ़त दिला सकते हैं. संतुलन बनाना ज़रूरी है, ताकि जोखिम का नियंत्रण रहे.

Disclaimer:

इस लेख में दिए गए Dream11 टीम सुझाव, प्लेयर पिक्स और भविष्यवाणियाँ केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए हैं. दी गयी जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. क्रिकेट मैचों का परिणाम कई कारकों (फॉर्म, पिच कंडीशन, टॉस, चोट आदि) पर निर्भर करता है, जिसका सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है.

  • आपकी Dream11 टीम बनाने और फैंटेसी खेलों में भाग लेने का निर्णय पूरी तरह से आपकी अपनी जिम्मेदारी है.
  • फैंटेसी स्पोर्ट्स में वित्तीय निवेश (Entry Fees) जोखिम के साथ जुड़ा है. हम अनुशंसा करते हैं कि पाठक अपने विवेक और रिसर्च के आधार पर निर्णय लें.
  • किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले संभावित जोखिमों का भली-भांति आकलन करें. हम किसी भी नुकसान (फाइनेंशियल या अन्य) के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे.
About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।

अन्य खेल खबरें