2036 Olympics की रेस में भारत! अहमदाबाद की दावेदारी पर आया बड़ा अपडेट

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Wednesday, October 7, 2026

Updated On: Sunday, November 1, 2026

2036 ओलिंपिक्स के लिए भारत की दावेदारी और अहमदाबाद

2036 ओलिंपिक्स की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश शामिल हैं. IOC ने सभी इच्छुक देशों को नवंबर में अपना प्रोजेक्ट पेश करने के लिए बुलाया है. भारत की नजर अहमदाबाद पर है.

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Sunday, November 1, 2026

India 2036 Olympics Bid: अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) ने कहा कि भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किए समेत सात देशों ने 2036 ओलिंपिक्स की मेजबानी में रुचि दिखाई है और उन्हें नवंबर में ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिए बुलाया गया है.

IOC का बयान

IOC ने कहा कि प्रोजेक्ट का आकलन कई तकनीकी पहलुओं पर किया जाएगा, जिनमें आयोजन स्थलों का मास्टर प्लान और फंडिंग को लेकर रणनीति, राजनीतिक मेजबानी की क्षमता और मेजबान समुदायों को दीर्घकालीन फायदे पहुंचाने वाली विरासत रणनीति शामिल है. IOC ने एक बयान में कहा, ‘2036 ओलिंपिक्स(2036 Olympics) की मेजबानी की इच्छा रखने वाले देश हैं: जर्मनी, हंगरी, भारत, कतर, कोरिया, साउथ अफ्रीका और तुर्किए.’

मेजबान शहर के तौर पर अहमदाबाद की दावेदारी

भारत ने गुजरात के अहमदाबाद शहर को मुख्य दावेदार के रूप में चुना है. अहमदाबाद में खेल परिसर और नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे बड़े खेल ढांचे को ध्यान में रखते हुए इस दावेदारी को आगे बढ़ाया जा रहा है.

31 अक्टूबर लास्ट डेट

इसमें आगे कहा गया, ‘इच्छुक पक्षों को नवंबर में ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपना प्रोजेक्ट पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है.’ IOC ने कहा कि 31 अक्टूबर के बाद 2036 ओलिंपिक्स(2036 Olympics) मेजबानी (Olympics 2036 Host Country) के लिए किसी और इच्छुक पक्ष पर विचार नहीं किया जाएगा. भारत ने 2024 में ओलिंपिक्स मेजबानी की इच्छा जताने संबंधी आशय पत्र सौंप दिया था.

यह भी पढ़ें :- IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटिया टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटिया टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।

Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण