2025 Tata Punch EV तेज चार्जिंग की सुविधा और नए रंगों के साथ लॉन्च

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, August 16, 2025

Last Updated On: Saturday, August 16, 2025

2025 Tata Punch EV
2025 Tata Punch EV

टाटा पंच EV दो बैटरी ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। पहला मीडियम रेंज वर्जन है जिसमें 25kWh बैटरी दी गई है। यह 265 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसकी पावर 81 बीएचपी और टॉर्क 114 एनएम है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, August 16, 2025

भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की लीडर कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पंच EV (2025 Tata Punch EV) को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। हाल ही में महिंद्रा, हुंडई और एमजी मोटर जैसी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए कंपनी ने इसमें कुछ अहम बदलाव किए हैं।

क्या नया है 2025 टाटा पंच EV में

इस बार पंच EV को दो नए रंगों में लॉन्च किया गया है जिनके नाम हैं प्योर ग्रे और सुपरनोवा कॉपर। इन दोनों शेड्स में ब्लैक रूफ का विकल्प भी दिया गया है। अब इस SUV का कलर पैलेट कुल सात रंगों में उपलब्ध है, जिसमें पहले से मौजूद इम्पावर्ड ऑक्साइड, सीवीड, डेटोना रेड, प्रिस्टीन व्हाइट और फियरलेस रेड शामिल हैं।

इसके अलावा, सबसे बड़ा अपडेट चार्जिंग सेटअप में किया गया है। अब पंच EV को 1.2C डीसी फास्ट चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। यह चार्जर बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक केवल 40 मिनट में चार्ज कर देता है। वहीं सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से लगभग 90 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है।

फीचर्स

पंच EV को प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 10.25 इंच का डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छह स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी मौजूद हैं।

पावरट्रेन और रेंज

टाटा पंच EV दो बैटरी ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। पहला मीडियम रेंज वर्जन है जिसमें 25kWh बैटरी दी गई है। यह 265 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसकी पावर 81 बीएचपी और टॉर्क 114 एनएम है।

दूसरा लॉन्ग रेंज वर्जन है जिसमें 35kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 365 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसकी पावर 120 बीएचपी और टॉर्क 190 एनएम है। दोनों ही वर्जन सिंगल मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के साथ आते हैं।



तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।


Leave A Comment

अन्य टेक खबरें