Election News
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election)
Bihar News
Last Updated: September 4, 2025
जन सुराज (Jan Suraj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. बिहार बदलाव जनसभा से लेकर पत्रकारों से बातचीत तक, उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर एक साथ हमला बोला. एनडीए (NDA) के बिहार बंद को उन्होंने “पूरी तरह नाकाम” करार दिया और जनता की भावना को लालू-नीतीश और मोदी से “मुक्ति” चाहने वाली करार दिया.
Bihar News
Last Updated: August 30, 2025
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया.
Bihar News
Last Updated: August 29, 2025
चुनावी राज्य बिहार में सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. इसी को लेकर पटना में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे पर झंडों से हमला करते और पथराव करते दिखाई दिए.
Bihar News
Last Updated: August 29, 2025
मिथिलांचल की एक रैली में कांग्रेस नेता ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narandra Modi) की स्वर्गवासी मां को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया. उसके बाद बिहार की राजनीति में बयानों और निंदा का दौर शुरु हो गया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित तमाम नेताओं को अधिकतर जनता कोस रही है. बिहार के इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सियासी हमला किया और इसे ही कांग्रेसी सोच बताया है. इसके साथ ही एनडीए (NDA) के अन्य दलों ने भी इसकी निंदा की है.
Bihar News
Last Updated: August 21, 2025
बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज़ होने लगी है और सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. इसी बीच जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने कहा है कि बिहार में जनता की बेचैनी कोई आज की नहीं बल्कि पिछले 30 बरस की छटपटाहट है. PK ने कहा कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं. पिछले तीन दशकों से जनता लालू के डर से नीतीश-भाजपा और भाजपा के डर से लालू को वोट देती रही है. लेकिन अब लोग अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बिहार के भविष्य को तय करने वाला होगा. PK का दावा है कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो बिहार से गरीबी और पलायन खत्म होगा और राज्य विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा.









