Sports News
ओलिंपिक (Olympics 2024)
Olympics 2024
Last Updated: January 22, 2025
देश में खेल संस्कृति किस तरह खिलखिला रही है, इसका ताजा प्रमाण पेरिस में चल रहे पैरालिंपिक में हमारे खिलाड़ियों द्वारा जीते जा रहे पदक हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपने हौसले से सबका ध्यान खींचा है...
Paralympics
Last Updated: August 31, 2024
पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत की अवनि लखेरा ने देश का मान बढ़ाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने भारत के पैरालंपिक अभियान की शुरुआत एक धमाकेदार अंदाज में की है।
Olympics 2024
Last Updated: August 16, 2024
विनेश फोगाट के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था कि सीएएस उनके साथ न्याय करेगा और उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल मिल जाएगा। पर ऐसा नहीं हुआ... लंबे इंतजार के बाद आखिर कैस ने एक लाइन में उनकी अपील खारिज कर दी। सवाल है कि अब आगे क्या होगा? क्या अभी भी विनेश के पास कोई विकल्प है...
Olympics 2024
Last Updated: August 13, 2024
पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) का समापन हो गया है। भारत में ओलंपिक दल के प्रदर्शन को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है। पदक विजेताओं को सराहा तो जा रहा है, लेकिन एक भी स्वर्ण पदक न मिलने और टोक्यो की टैली को बेहतर न पाने की कसक भी दिख रही है। सोशल मीडिया मंच इस तरह की प्रतिक्रियाओं से भरे पड़े हैं। तो आखिर क्या माना जाए? क्या भारत अब भी वहीं है या बदलते समय के साथ हम ओलंपिक जैसे वैश्विक और प्रतिष्ठित आयोजनों में बेहतर हो रहे हैं? सवाल कई हैं, लेकिन जवाब एक ही है-हम निश्चित ही बेहतर हो रहे हैं। अब आप पूछेंगे कैसे? मेडल तो पिछली बार कम आए हैं। एक भी सोने का पदक तक नहीं मिला, फिर भला यह बात कैसे गले के नीचे उतरे कि हम बेहतर हो रहे हैं? 1996 अटलांटा से व्यक्तिगत पदक जीतने का सिलसिला पेरिस तक जारी है। यही सबसे बड़ा बदलाव है। कैसे?...आइए समझते हैं...
Olympics 2024
Last Updated: August 12, 2024
पेरिस ओलपिंक में सिल्वर मेडल की आस कई भारतीयों को है। कुश्ती पहलवान विनेश को संयुक्त रूप से यह मिलेगा, इस बात को स्वयं उनके ताउ और कुश्ती गुरु महावीर फोगाट भी कह रहे हैं। आज रात इस पर फैसला आने की उम्मीद है।
Olympics 2024
Last Updated: August 10, 2024
आजकल यूट्यूब, शार्ट्स और रील का जमाना है। मोटिवेशन भी रेडीमेड अवेलेबल है। हर तरह का मोटिवेशन मिल रहा है, लेकिन ज्यादातर किताबी है। सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन रियलिज्म से दूर होता है। इसी बीच आई है मोटिवेशन की एक शानदार कहानी खेल के मैदान से जो बताती है कि जीवन मेहनत के साथ किस्मत का भी खेल है, वह भी खासा रोचक। बात हो रही गुरुवार देर रात पेरिस ओलंपिक के भालाफेंक इवेंट की। भारत ही नहीं, दुनिया की निगाह में स्वर्ण पदक के दावेदार थे नीरज चोपड़ा और बाजी मार ले गए पाकिस्तान के अरशद नदीम। वही अरशद जिन्हें पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने दोस्त की तरह दिलासा दिया था, समझाया था, साथ बुलाया था। महज तीन साल बाद वही अरशद थे, वही नीरज, बस तस्वीर दूसरी थी। इस कहानी से बहुत कुछ सीखने लायक है।
Olympics 2024
Last Updated: August 9, 2024
विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिया जाए या नहीं, इसको लेकर मामला विचराधीन है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स की ओर से कहा गया है कि विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला ओलंपिक खेलों के समाप्त होने से पहले आने की उम्मीद है।
Olympics 2024
Last Updated: August 10, 2024
पेरिस में बुधवार की शाम को चेहरे उदास थे, महज 24 घंटे बाद वही चेहरे उल्लास और गौरव से खिले हुए थे। भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीते थे। भारतीय हाकी को पुराने दिन लौटाने की इस शुरुआत के पटकथा लेखक हैं गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह...
Olympics 2024
Last Updated: August 8, 2024
भारतीय कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट के लिए अमेरिका से आवाज उठी है। 6 बार के ओलंपिक मेडलिस्ट अमेरिकी एथलीट जार्डन ने विनेश फोगाट के समर्थन में आवाज बुलंद की है। साथ ही उन्होंने नियमों में बदलाव कर विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग की है। क्या नियमों में की बदलाव संभव हो पाएगा ?
Olympics 2024
Last Updated: August 8, 2024
विनेश फोगाट मात्र 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक में सोने के तमगे के लिए मैच नहीं खेल सकीं। अयोग्य घोषित हो गईं। बीजिंग और टोक्यो के बाद पेरिस में भारत के लिए स्वर्णिम आस बनकर सामने आईं विनेश के साथ इस तरह कुछ होगा, किसी को कल्पना भी नहीं थी।
पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका
Rank | Country | Total | |||
---|---|---|---|---|---|
1 | USA | 40 | 44 | 42 | 126 |
2 | CHN | 40 | 27 | 24 | 91 |
3 | JPN | 20 | 12 | 13 | 45 |
4 | AUS | 18 | 19 | 16 | 53 |
5 | FRA | 16 | 26 | 22 | 64 |
6 | NED | 15 | 7 | 12 | 34 |
7 | GBR | 14 | 22 | 29 | 65 |
8 | KOR | 13 | 9 | 10 | 32 |
9 | ITA | 12 | 13 | 15 | 40 |
10 | GER | 12 | 13 | 8 | 33 |
71 | IND | 0 | 1 | 5 | 6 |