ADAS फीचर वाला पहला स्कूटर Ola S1 Pro Sport लॉन्च, फुल चार्ज में 320KM है रेंज
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, August 17, 2025
Last Updated On: Sunday, August 17, 2025
Ola S1 Pro Sport में कंपनी का खुद का बनाया हुआ 13kW फेराइट मोटर दिया गया है, जो 21.4bhp (16kW) की पावर और 71Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 320km तक की IDC-claimed रेंज देने का दावा करता है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Sunday, August 17, 2025
ओला इलेक्ट्रिक ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। इस स्कूटर का नाम है Ola S1 Pro Sport। कंपनी ने इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। ग्राहक इसे सिर्फ 999 रुपये टोकन अमाउंट देकर प्री-बुक कर सकते हैं। डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह स्कूटर असल में Ola S1 Pro का स्पोर्टी वर्जन है।
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro Sport में कंपनी का खुद का बनाया हुआ 13kW फेराइट मोटर दिया गया है, जो 21.4bhp (16kW) की पावर और 71Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 320km तक की IDC-claimed रेंज देने का दावा करता है। यह स्कूटर 152kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है और सिर्फ 2 सेकेंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ लेता है।
ADAS और डैशकैम
इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें यह फीचर शामिल किया गया है। ADAS पैकेज में ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, कोलिजन वार्निंग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है, जो डैशकैम और सिक्योरिटी मॉनिटर दोनों की तरह काम करता है।
सस्पेंशन और व्हील्स
ओला S1 Pro Sport में फ्रंट पर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। इसमें 14-इंच का फ्रंट व्हील और 12-इंच का रियर व्हील लगाया गया है, जिन पर वाइड-प्रोफाइल टायर्स चढ़े हुए हैं। स्कूटर में 791mm की सीट हाइट और 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस मिलता है।
डिजाइन और लुक्स
डिजाइन की बात करें, तो स्कूटर में ऑल-एलईडी लाइटिंग, नया DRL सिग्नेचर, फ्रंट पर कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन, एरोडायनामिक एप्रन के साथ विंगलेट्स, कार्बन-फाइबर फ्रंट फेंडर और नया ग्रैब रेल दिया गया है। साथ ही, इसमें रिडिजाइन किया गया स्कूप्ड सीट भी है, जिससे इसका लुक और स्पोर्टी हो जाता है।
MoveOS 6 अपडेट
ओला ने अपने नए सॉफ्टवेयर MoveOS 6 की भी घोषणा की है, जो 2026 की शुरुआत में उपलब्ध होगा। इसमें कंपनी का खुद का AI असिस्टेंट ‘Krutim’ दिया गया है। यह सॉफ्टवेयर वॉयस असिस्टेंट, कस्टम मूड्स, स्मार्ट चार्जिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स लेकर आएगा।