Weather Forecast
Aaj Ka Mausam: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस, जानें 2 सितंबर को कहां बरसेगा बादल
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, September 1, 2025
Last Updated On: Monday, September 1, 2025
Aaj Ka Mausam Tuesday 2 September 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर के कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है. बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के बीच उमस लोगों को परेशान करती रहेगी. राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश की संभावना है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, September 1, 2025
Aaj Ka Mausam Tuesday 2 September 2025: आज यानी 2 सितंबर 2025 को मानसून देशभर में अलग-अलग रूप दिखा रहा है. एक तरफ बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है तो दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य भारत में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज भी बादल छाए रहने और हल्की बौछारों की संभावना है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों तक बारिश और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है.
बिहार: नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
बिहार में 2 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कटिहार, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और अररिया जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. गंगा, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित है और किसानों की धान की फसल को जहां फायदा हो रहा है, वहीं सब्ज़ियों और दूसरी फसलों को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादल और हल्की बारिश, लेकिन उमस बरकरार
राजधानी दिल्ली में 2 सितंबर को आसमान बादलों से ढका रहेगा. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. हालांकि झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है. उमस का असर जारी रहेगा और लोगों को राहत सीमित रूप से ही मिलेगी.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? लगातार बदलता रहेगा मौसम
एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2 सितंबर को रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी. अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आंशिक रूप से धूप निकलेगी लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? कई जिलों में भारी बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. पूर्वी यूपी (गोरखपुर, देवरिया, बलिया, कुशीनगर) और तराई के जिलों (लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती) में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है. लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होगी. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और लगातार बारिश से सड़क यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में 2 सितंबर को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल जिलों में आज जोरदार बारिश की संभावना है. लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका है. चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? उत्तरी जिलों में तेज बारिश
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में 2 सितंबर को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. जबकि रोहतक, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों को धान की फसल के लिए राहत मिलेगी.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? अगले 48 घंटे बारिश
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम:हिमाचल प्रदेश में 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित होगा. नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. राज्य में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: तेज बारिश की संभावना
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 2 सितंबर को कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. खासकर गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और जालंधर में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. वहीं लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. बारिश से तापमान में गिरावट आएगी लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश का रेड अलर्ट
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में 2 सितंबर को मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने जयपुर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़ और कोटा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां अति भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान (जैसलमेर, बाड़मेर) में भी बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों और निचले हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बारिश और भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि जम्मू क्षेत्र में अधिक बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भी मौसम खराब हो सकता है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]
महाराष्ट्र और गुजरात(Maharashtra and Gujarat): अति भारी बारिश का रेड अलर्ट
महाराष्ट्र और गुजरात में आज का मौसम: महाराष्ट्र और गुजरात में 2 सितंबर को मॉनसून चरम पर रहेगा. मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और रायगढ़ जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं गुजरात के सूरत, भरूच, वडोदरा और अहमदाबाद जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]
पूर्वोत्तर भारत: बारिश का कहर
पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है और निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटों तक बारिश का असर जारी रहेगा.














