Tech News
Volvo EX30 Electric SUV भारत में लॉन्च, मिलेगी 480 किमी की रेंज और शुरुआती कीमत ₹39.99 लाख
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Tuesday, September 23, 2025
Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025
Volvo EX30 के साथ कंपनी 11 kW वॉलबॉक्स चार्जर दे रही है, जो बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक सात घंटे में चार्ज कर देता है। SUV के साथ 8 साल/1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी और 3 साल की स्टैंडर्ड वाहन वारंटी दी जाएगी। इसके अलावा, ग्राहकों को 3 साल का Volvo सर्विस पैकेज और रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलेगा।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Tuesday, September 23, 2025
Volvo Auto India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, EX30 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹39.99 लाख (एक्स-शोरूम, नई GST दरों सहित) है। यह कीमत शुरुआती ग्राहकों के लिए है, जो 19 अक्टूबर 2025 से पहले बुकिंग करते हैं। इसके बाद कीमत बढ़कर ₹41 लाख हो जाएगी। SUV की डिलीवरी नवंबर 2025 के पहले हफ्ते से शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन
Volvo EX30 कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV है और इसे बेंगलुरु के होसकोटे प्लांट में लोकली असेंबल किया जाएगा। इसमें 69 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो WLTP साइकिल के हिसाब से 480 किमी की रेंज देता है। यह कार रियर-एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 268 bhp पावर और 343 Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.3 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा तक सीमित है।
Volvo EX30 के साथ कंपनी 11 kW वॉलबॉक्स चार्जर दे रही है, जो बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक सात घंटे में चार्ज कर देता है। SUV के साथ 8 साल/1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी और 3 साल की स्टैंडर्ड वाहन वारंटी दी जाएगी। इसके अलावा, ग्राहकों को 3 साल का Volvo सर्विस पैकेज और रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलेगा।
फीचर्स
EX30 का केबिन प्रीमियम और टेक-लोडेड है। इसमें पांच एंबियंट लाइटिंग थीम, Harman Kardon साउंड सिस्टम, 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (Google बिल्ट-इन), 5G कनेक्टिविटी और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वन-पेडल ड्राइव, वायरलेस चार्जिंग, LED हेडलैंप्स (एक्टिव हाई बीम के साथ), Nordico अपहोल्स्ट्री और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Volvo EX30 कीमत के मामले में अपने कई प्रतिद्वंदियों को पछाड़ती है। इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 5, BYD Sealion 7, BMW iX1, Kia EV6, MINI Countryman Electric और अन्य इलेक्ट्रिक SUVs से होगी।