Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 29 September 2025: 29 सितंबर 2025 का मौसम अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में उमस, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा और देशभर में बदलते मौसम के हालात
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Sunday, September 28, 2025
Last Updated On: Sunday, September 28, 2025
Aaj Ka Mausam Monday 29 September 2025: मौसम का मिज़ाज सितंबर के आख़िरी दिनों में बिल्कुल रंग बदलता नज़र आ रहा है. कहीं झमाझम बारिश से सड़कें डूब गई हैं, तो कहीं उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 29 सितंबर 2025 को मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश, गुजरात में लो-प्रेशर का असर, दिल्ली-एनसीआर में चिपचिपी गर्मी और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं. आज का दिन पूरी तरह मौसम के नाम रहेगा, कहीं जलभराव और बाढ़ की चिंता, तो कहीं उमस और गर्म हवाओं का असर. ऐसे हालात में सतर्क रहना ज़रूरी है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Sunday, September 28, 2025
Aaj Ka Mausam Saturday 26 September 2025: सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है. कहीं तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार थाम दी है तो कहीं उमस और गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं. मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अनुमान बताते हैं कि 29 सितंबर 2025 को भी देश का मौसम कई रंग दिखाने वाला है. मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से लेकर दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी और उत्तराखंड-हिमाचल के पहाड़ों में भूस्खलन जैसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं. आइए जानते हैं विस्तार से कि आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम और क्या कहता है मौसम विभाग का अलर्ट.
बिहार और झारखंड: अभी राहत नहीं
बिहार में फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं है. पटना, गया और भागलपुर में आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा. हालांकि, 2–3 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
झारखंड में रांची और धनबाद में आज आसमान में बादल रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उमस और बादलों का संगम
दिल्ली में आज का मौसम: दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे, दोपहर या शाम को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. हालांकि, बारिश से बड़ी राहत नहीं मिलेगी क्योंकि उमस लोगों को परेशान करती रहेगी.
एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. सुबह और शाम के समय हल्की हवाएं चलेंगी जिससे थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन कुल मिलाकर मौसम चिपचिपा और उमस भरा रहेगा.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? फुहारें और बादल
एनसीआर में आज का मौसम: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले सात दिनों में मौसम मिलाजुला रहने की संभावना हैं. 29 सितंबर को दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके बाद 30 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट आएगी, इस दिन मैक्सिमम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? कहीं बारिश, कहीं गर्मी
उतर प्रदेश में आज का मौसम: यूपी में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा. पूर्वी यूपी जैसे गोरखपुर, वाराणसी और बलिया में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इन इलाकों में किसानों को खरीफ फसलों के लिए फायदा होगा.
वहीं पश्चिमी यूपी यानी मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. यहां दिन का तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रहेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा है.
हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में भी आज भारी बारिश की संभावना है. कई जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. सिरमौर और शिमला में भी दिनभर बारिश होने का अनुमान है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? मिलाजुला मौसम
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में आज तेज बारिश हो सकती है, जबकि हिसार और भिवानी में मौसम शुष्क रहेगा. कुल मिलाकर इन राज्यों में बारिश और शुष्क मौसम का मिश्रण देखने को मिलेगा.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पहाड़ों में खतरे का मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. कई जगहों पर भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है. सिरमौर और शिमला में भी तेज बारिश हो सकती है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? कुछ हिस्सों में तेज बारिश
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर जिलों में आज मध्यम बारिश की संभावना है. बाकी जगहों पर हल्के बादल रहेंगे.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? आधा बारिश, आधा गर्मी
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में मौसम दो हिस्सों में बंटा रहेगा. जयपुर, अलवर और भरतपुर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में आज भीषण गर्मी का असर रहेगा और अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री तक पहुंच सकता है. यहां लू जैसी स्थिति भी बन सकती है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पहाड़ों में बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम: जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है. श्रीनगर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है.
लद्दाख में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात का तापमान गिरकर 8-10 डिग्री तक जा सकता है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














