एलन मस्क का Grokipedia लॉन्च, विकिपीडिया को टक्कर देने की तैयारी

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, October 28, 2025

Updated On: Tuesday, October 28, 2025

Grokipedia

Grokipedia एलन मस्क की एक और बड़ी कोशिश है इंटरनेट की जानकारी को नए नजरिए से पेश करने की। यह विकिपीडिया की तरह ही ज्ञान का प्लेटफॉर्म है, लेकिन AI की ताकत के साथ इसे और ज्यादा स्मार्ट, डायनेमिक और पर्सनल बनाने की कोशिश की गई है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Tuesday, October 28, 2025

एलन मस्क ने विकिपीडिया के साथ अपनी पुरानी नाराजगी को अब एक नए प्रोजेक्ट के जरिए जवाब दिया है। उनकी AI कंपनी xAI ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम है Grokipediaमस्क का दावा है कि यह विकिपीडिया से बेहतर और निष्पक्ष जानकारी देगा। इसका नाम मस्क के चैटबॉटGrokसे लिया गया है, जो पहले से ही X (पूर्व में ट्विटर) पर उपलब्ध है।

क्या है Grokipedia

Grokipedia AI-आधारित ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है, जो पारंपरिक विकिपीडिया की तरह जानकारी देने का काम करता है, लेकिन इसमें डटा तैयार करने का तरीका पूरी तरह अलग है। इसे मंगलवार की सुबह पब्लिक के लिए लॉन्च किया गया, हालांकि लॉन्च के तुरंत बाद वेबसाइट कुछ समय के लिए क्रैश हो गई थी। Grokipedia फिलहाल शुरुआती चरण यानी वर्जन 0.1 पर काम कर रही है। यह अब तक लगभग 8.8 लाख लेखों के साथ लाइव है, जो विकिपीडिया के मुकाबले काफी कम हैं।

कैसे अलग है ChatGPT और Grok से

ChatGPT या Grok जैसे चैटबॉट्स की तरह यह बातचीत के अंदाज में जवाब नहीं देता हैGrokipedia में आपको सिर्फ टॉपिक का नाम टाइप करना होता है, जैसे Barcelona और यह उस विषय पर पूरा लेख दिखाता है। यह सामान्य सवाल-जवाब वाली चैट नहीं है, बल्कि AI के जरिए तैयार की गई जानकारी है।

इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि यह हाइब्रिड मॉडल पर काम करता है, यानी इसमें जानकारी प्राथमिक स्रोतों (जैसे रिपोर्ट्स, डटा आर्काइव्स) और यूजर कम्युनिटी दोनों से ली जाती है। इसके बाद xAI का एल्गोरिद्म उसे व्यवस्थित और स्पष्ट रूप में पेश करता है।

क्यों बनाया गया Grokipedia

एलन मस्क लंबे समय से विकिपीडिया की आलोचना करते रहे हैं। उनका कहना है कि विकिपीडिया पर कई बार राजनीतिक झुकाव वाली जानकारी होती है और कई विषयों पर तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। इसी कारण उन्होंने Grokipedia को फैक्ट-बेस्ड और अनबायस्ड जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म बताया है।

हालांकि लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर लोगों ने Grokipedia की कुछ खामियों की ओर ध्यान दिलाया। कुछ एंट्रीज में अनावश्यक या निजी जानकारी जोड़ी गई थी, जैसे कि एलन मस्क के खुद के बारे में लिखा गया कि उन्होंने 20 किलो वजन घटाया है। इस बात पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या Grokipedia भी पूरी तरह निष्पक्ष रहेगा या नहीं। एलन मस्क ने खुद माना है कि Grokipedia अभी शुरुआती स्टेज में है और आने वाले वर्जन 1.0 में यह 10 गुना बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Grokipedia तक कैसे यूज करें

Grokipedia का उपयोग करने के लिए आपको बस अपने ब्राउजर में https://grokipedia.com/ पर जाना होगा। लॉग के लिए X (ट्विटर) अकाउंट का इस्तेमाल करना पड़ता है। फिलहाल इसका कोई मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है, इसलिए किसी नकली ऐप से सावधान रहें जो Grokipedia के नाम पर आपकी जानकारी चुरा सकता है।

कुल मिलाकर, Grokipedia एलन मस्क की एक और बड़ी कोशिश है इंटरनेट की जानकारी को नए नजरिए से पेश करने की। यह विकिपीडिया की तरह ही ज्ञान का प्लेटफॉर्म है, लेकिन AI की ताकत के साथ इसे और ज्यादा स्मार्ट, डायनेमिक और पर्सनल बनाने की कोशिश की गई है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सच में विकिपीडिया को टक्कर दे पाता है या नहीं।

 

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण