India vs South Africa 2nd Test: गुवाहाटी टेस्ट में बड़ा बदलाव, गिल बाहर, पंत कप्तान,दूसरा मुकाबला कल, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

Authored By: Nishant Singh

Published On: Friday, November 21, 2025

Last Updated On: Friday, November 21, 2025

India vs South Africa 2nd Test: गुवाहाटी में गिल बाहर, पंत कप्तान, कल दूसरा मैच, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा.
India vs South Africa 2nd Test: गुवाहाटी में गिल बाहर, पंत कप्तान, कल दूसरा मैच, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा.

21 नवंबर 2025 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है और माहौल पहले से ज़्यादा गर्म है, क्योंकि शुभमन गिल चोट के चलते बाहर और अब कमान संभालेंगे ऋषभ पंत. टीम इंडिया पहले ही 0-1 से पीछे है, ऐसे में क्लीन स्वीप का खतरा भी मंडरा रहा है. क्या भारत वापसी करेगा या अफ्रीका सीरीज फतह करेगा? जानिए …

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Friday, November 21, 2025

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही इस टेस्ट सीरीज में अब सबकी नजर दूसरे मुकाबले पर है, जो कल से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं और अब उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी संभालेंगे. टीम पहले ही 0-1 से पीछे है और अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में इस मैच का दबाव, हालात और परिस्थितियां भारतीय टीम के लिए बहुत अहम होने वाली हैं.

गिल की चोट और कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी

पहले टेस्ट की पहली पारी में गर्दन में ऐंठन के बाद रिटायर्ड हर्ट होने वाले शुभमन गिल अब दूसरे टेस्ट में नजर नहीं आएंगे. शुक्रवार को BCCI ने उनके बाहर होने की पुष्टि की. यह चोट उन्हें अस्पताल तक ले गई और मेडिकल टीम के अनुसार उनका सही समय पर फिट होना संभव नहीं था. अब ऋषभ पंत, जो हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, इस अहम मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे. कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग और बैटिंग- पंत के लिए यह मैच करियर की सबसे बड़ी परीक्षा जैसा होगा.

टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की चर्चा

गिल के बाहर होने के बाद अब सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा? भारतीय स्क्वॉड में साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दो स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं. इसके अलावा टीम में नीतीश रेड्डी को फिर से जोड़ा गया है, जो ऑलराउंडर के रूप में विकल्प बन सकते हैं. लेकिन अंतिम प्लेइंग-11 इससे तय होगी कि टीम अतिरिक्त बैटर खिलाती है या एक और ऑलराउंड ऑप्शन चुनती है. पहले टेस्ट में बल्लेबाजों की नाकामी साफ दिखाई दी, इसलिए इस बार बैटिंग लाइनअप मजबूत करना टीम की पहली जरूरत हो सकती है.

सीरीज की स्थिति और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत इस वक्त सीरीज में 0-1 से पीछे है. पहला टेस्ट 30 रनों से गंवाने के बाद अब टीम बैकफुट पर है. इतिहास की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 44 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका 19 और भारत 16 मैच जीत चुका है, जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हालांकि भारत में मुकाबलों की बात करें तो आंकड़े भारत के पक्ष में ज्यादा हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म और मोमेंटम अफ्रीका के पास है.

श्रेणी आँकड़े
कुल खेले गए टेस्ट 44
भारत की जीतें 16
साउथ अफ्रीका की जीतें 19
ड्रॉ मैच 10

मुख्य खिलाड़ी: किसकी नजरें होगीं केंद्र में

2025 में शुभमन गिल भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन उनके बाहर होने से जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों पर आएगी. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अब तक भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं.

वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो वियान मुल्डर शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने इस साल एक ट्रिपल सेंचुरी भी ठोकी है. स्पिन में केशव महाराज टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं और भारतीय परिस्थितियों में वे बड़ा चैलेंज साबित हो सकते हैं.

गुवाहाटी – नया टेस्ट वेन्यू, नई पिच और नया रोमांच

बरसापारा स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा और भारत का 30वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा. इस मैदान की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इसका व्यवहार कैसा होगा, यह देखने लायक होगा. सुबह की नमी और हल्की हवाएं तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद दे सकती हैं, जबकि तीसरे और चौथे दिन स्पिनर्स की भूमिका बढ़ सकती है.

मैच टाइमिंग और लाइव कवरेज

गुवाहाटी में सूरज जल्दी उगता है इसलिए मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में बाकी टेस्ट 9:30 बजे शुरू होते हैं. मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव और डिजिटल स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.

नतीजा क्या होगा? दबाव, उम्मीदें और बड़ी चुनौती

पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया के सामने अब सिर्फ दो रास्ते हैं- या तो वापसी कर सीरीज बराबर करें या हारकर क्लीन स्वीप झेलें. टीम के कॉम्बिनेशन, कप्तानी में बदलाव और पिच की अनिश्चितता इस मैच को और रोचक बना देते हैं.

यह भी पढ़ें :- IND vs SA 2nd Test Playing-XI: भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें