Gmail यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना email address, ऐसे बदलें Gmail यूजरनेम

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, December 30, 2025

Updated On: Wednesday, December 31, 2025

Gmail यूजर्स अब अपना ईमेल एड्रेस और यूजरनेम बदल सकते हैं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया.

Gmail यूजर्स के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव (Gmail update 2026) सामने आया है. दरअसल, जीमेल यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस आसानी से बदल सकेंगे. ये सब आप कर सकेंगे बिना ईमेल, डेटा, सब्सक्रिप्शन या Google सेवाओं को प्रभावित किए. आइए जानते हैं How to change email address in Gmail.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Wednesday, December 31, 2025

Gmail का @gmail.com यूज़रनेम अब तक एक बार बनने के बाद स्थायी माना जाता था, लेकिन अब नहीं. ये खबर उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्होंने कभी अजीबो-गरीब नाम का जीमेल अकाउंट बनाया और उसे वो अब इस्तेमाल करते हुए शर्मिंदगी महसूस करते हैं. क्योंकि अभी तक एक बार आपने @gmail.com वाला ईमेल पता बना लिया, तो उसे बदलने का कोई ऑप्शन नहीं था. एक बार बनाई गई आपकी Gmail ID हमेशा के लिए लॉक हो जाती थी.

लेकिन Gmail Update 2026 इस नियम को बदलने जा रहा है. Google पहली बार पर्सनल Gmail अकाउंट होल्डर्स को अपना मुख्य @gmail.com ईमेल एड्रेस बदलने की अनुमति देने की तैयारी में है. इस बदलाव के बाद यूज़र बिना अकाउंट हटाए, बिना ईमेल खोए और बिना Drive, YouTube, Play Store या अन्य

Google सेवाओं के डेटा को छुए, एक नया Gmail एड्रेस चुन सकेंगे.

Google के सपोर्ट पेज पर सामने आए नए बदलाव इस बात के संकेत हैं कि यह फीचर सक्रिय रूप से रोलआउट किया जा रहा है. खास बात यह है कि अपडेटेड डॉक्यूमेंटेशन सबसे पहले हिंदी में दिखाई दिया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि शुरुआती फोकस भारत जैसे बड़े Gmail यूज़र बेस वाले देशों पर हो सकता है. हालांकि Google ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सपोर्ट पेज पर हुआ यह अपडेट Gmail की अब तक की सबसे बड़ी पॉलिसी शिफ्ट में से एक माना जा रहा है.

ऐसे बदलें अपना Gmail यूजरनेम: Step by Step

जिन यूज़र्स के पास पर्सनल Google अकाउंट है, जिसका अंत @gmail.com से होता है, उनके लिए अच्छी खबर है. अब वे अपना मौजूदा Gmail पता बदलकर नया @gmail.com यूज़रनेम ले सकेंगे. यानी, नया ईमेल पता मिलेगा. पुराना पता हटेगा नहीं. वह अपने आप एक alias बन जाएगा. इसका मतलब यह है कि पुराने पते पर आने वाले ईमेल उसी इनबॉक्स में मिलते रहेंगे.

इतना ही नहीं. पुराने ईमेल पते से आप पहले की तरह YouTube, Google Drive, Maps और Play Store जैसी सेवाओं में साइन इन भी कर पाएंगे. आपके अकाउंट का डेटा सुरक्षित रहेगा. खरीदारी का रिकॉर्ड भी नहीं बदलेगा. अकाउंट का पूरा इतिहास जस का तस रहेगा.

इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे करें (जब यह आपके अकाउंट पर उपलब्ध हो जाए:

  • सबसे पहले myaccount.google.com पर जाएं.
  • इसके बाद मेन्यू में जाकर Personal info पर क्लिक करें.
  • फिर Email > Google Account email चुनें.
  • अगर यह फीचर आपके अकाउंट पर एक्टिव हो चुका है, तो आपको “Change your Google Account email address” का विकल्प दिखेगा.
  • अब एक नया उपलब्ध यूज़रनेम डालें.
  • अंत में उसे कन्फर्म कर दें.

ध्यान रखने वाली बात यह है कि बदलाव तुरंत हर जगह नजर नहीं आ सकता. उदाहरण के लिए, पहले से बने Google Calendar इवेंट्स में कुछ समय तक पुराना ईमेल पता दिख सकता है.

लिमिटेशंस और एलिजिबिलिटी

इस फीचर के साथ कुछ जरूरी नियम भी रखे गए हैं. इसका मकसद सुरक्षा बनाए रखना है.

  • यूज़रनेम बदलने की सुविधा 12 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी.
  • एक अकाउंट पर अधिकतम तीन बार बदलाव किया जा सकता है. यानी कुल मिलाकर चार अलग-अलग ईमेल पते हो सकते हैं.
  • बदलाव के बाद पुराना ईमेल पता किसी नए Google अकाउंट के लिए तुरंत इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसके लिए 12 महीने का इंतज़ार करना होगा.

पहले भारत में लॉन्च करने की तैयारी

यह सुविधा केवल पर्सनल @gmail.com अकाउंट्स के लिए है. ऑफिस, स्कूल या किसी संगठन द्वारा मैनेज किए गए अकाउंट्स पर यह लागू नहीं होगी. ऐसे यूज़र्स को अपने एडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क करना होगा. फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. सभी यूज़र्स को यह विकल्प एक साथ नहीं दिखेगा. दिलचस्प बात यह है कि इसका अपडेटेड सपोर्ट डॉक्यूमेंट पहले हिंदी में दिखाई दे रहा है. इससे संकेत मिलता है कि शुरुआत में भारत पर फोकस किया गया है. इसके बाद इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है.

लिंक्ड सर्विसेज में आ सकती है दिक्कतें

यह अपडेट उन Gmail यूज़र्स के लिए बड़ी राहत है, जो सालों से इस समस्या से जूझ रहे थे. खासकर उनके लिए, जिनका ईमेल पता बचपन या युवावस्था में बना था और अब थोड़ा अजीब या आउटडेटेड लगता है. पहले एक ही रास्ता था. नया अकाउंट बनाना. फिर सारा डेटा मैन्युअली ट्रांसफर करना. इससे कई बार दूसरी लिंक्ड सर्विसेज में दिक्कतें आ जाती थीं.

फिलहाल गूगल ने इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन सपोर्ट पेज पर हुए बदलाव साफ इशारा करते हैं कि यह सुविधा एक्टिव तौर पर रोलआउट की जा रही है. यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि बदलाव करने से पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर लें. खासकर अगर आप ChromeOS डिवाइस इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि कुछ सेटिंग्स को दोबारा वेरिफाई करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें :- VPN क्या है और कैसे करता है काम? जानें 2025 का Best VPN

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण