Weather Forecast
दिल्ली में आज का मौसम 22 जनवरी 2026: बारिश, तेज हवाएं, बढ़ती ठंड और प्रदूषण से राहत की उम्मीद
Authored By: Nishant Singh
Published On: Wednesday, January 21, 2026
Last Updated On: Wednesday, January 21, 2026
Delhi Weather 22 January 2026 in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होगी. हालांकि बारिश के बाद भी प्रदूषण से पूरी राहत नहीं मिलेगी और एक्यूआई करीब 350 के आसपास बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को ठंड और खराब हवा, दोनों से सतर्क रहने की जरूरत है.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Wednesday, January 21, 2026
Delhi Weather 22 January 2026: दिल्ली-एनसीआर में 22 जनवरी 2026 से मौसम एक नया करवट लेने जा रहा है. लंबे समय से जारी ठंड और प्रदूषण के बीच अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता राजधानी के मौसम को पूरी तरह बदल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 या 23 जनवरी से तेज़ हवाएं चलने लगेंगी और आसमान में बादलों की आवाजाही साफ़ दिखाई देगी. शुक्रवार रात से गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की शुरुआत होने की संभावना है, जो शनिवार 24 जनवरी तक जारी रह सकती है. बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने से ठंडक का एहसास बढ़ेगा, हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 22 जनवरी 2026
| मापदंड | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम तापमान | 23°C |
| न्यूनतम तापमान | 7°C |
| आसमान | साफ |
| कोहरा | सुबह हल्का |
| हवा की दिशा | उत्तर-पश्चिम |
| हवा की गति | सुबह -17 किमी/घंटा, दोपहर -22 किमी/घंटा |
| शाम की हवा | 8-10 किमी/घंटा |
| AQI स्तर | 400 ‘खराब’ श्रेणी |
| प्रमुख प्रदूषक | PM2.5 – 113, PM10 – 153 |
बारिश के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव, ठंड का असर रहेगा बरकरार
शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ मौसम ठंडा और नम रहने वाला है. अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस होगा. शनिवार को बारिश थमने के बाद आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम की ठिठुरन बनी रहेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री तक रह सकता है. रविवार को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और हल्की धूप राहत देगी. हालांकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने से सर्दी का असर जारी रहेगा और लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत बनी रहेगी.
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज
| तारीख | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
| January 21, 2025 | 6-9°C | 24°C |
| January 20, 2025 | 7-9°C | 23-25°C |
| January 19, 2025 | 6°C | 23°C |
| January 18, 2025 | 4.2°C | 21°C |
| January 17, 2025 | 6°C | 23°C |
| January 16, 2025 | 7°C | 19°C |
| January 15, 2025 | 4°C | 14°C |
| January 14, 2025 | 6°C | 16°C |
| January 13, 2025 | 3°C | 17°C |
| January 12, 2025 | 8°C | 17°C |
बारिश के बाद भी पूरी राहत नहीं, प्रदूषण बना रहेगा चुनौती
Delhi AQI on 22 January 2026: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद जरूर है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य होने की संभावना कम ही है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश और तेज हवाओं से हवा में जमी धूल और प्रदूषक कण कुछ हद तक नीचे बैठेंगे, जिससे दृश्यता और सांस लेने में हल्का सुधार महसूस हो सकता है. हालांकि, अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 350 के आसपास बने रहने का अनुमान है, जो अब भी बेहद खराब श्रेणी में आता है. ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव
| AQI रेंज | श्रेणी | स्वास्थ्य प्रभाव |
|---|---|---|
| 0 – 50 | अच्छा | कोई प्रभाव नहीं |
| 51 – 100 | संतोषजनक | सामान्य लोग सुरक्षित |
| 101 – 200 | मध्यम | संवेदनशील लोगों को परेशानी |
| 201 – 300 | खराब | श्वसन रोगियों को समस्या |
| 301 – 400 | बहुत खराब | गंभीर स्वास्थ्य समस्या |
| 401 – 500 | गंभीर | सभी के लिए खतरनाक |















