Sports News

कोलंबो में कल से महामुकाबला, भारत की नजर 2-0 सीरीज जीत पर, जानें पिच, मौसम और संभावित प्लेइंग इलेवन

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, August 22, 2026

Last Updated On: Saturday, August 22, 2026

India vs Sri Lanka 2nd Test कोलंबो में भारत की संभावित Playing XI और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला
India vs Sri Lanka 2nd Test कोलंबो में भारत की संभावित Playing XI और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. भारत पहले टेस्ट में 165 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुका है. अब टीम इंडिया की नजर सीरीज 2-0 से जीतने पर है, जबकि मौसम और स्पिन मददगार पिच अहम भूमिका निभा सकती है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Saturday, August 22, 2026

India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम इंडिया कल यानी 23 अगस्त को एक बार फिर श्रीलंका के सामने मैदान में उतरने वाली है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है, और अब सबकी नजरें कोलंबो में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट पर टिकी हैं. गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने कमाल दिखाते हुए मेजबान टीम को 165 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी थी.

कब और कहां होगा मुकाबला

यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. मैच से पहले टीम में एक बदलाव की भी चर्चा जोरों पर है – कहा जा रहा है कि सारांश जैन को इस मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

पिच कैसी रहेगी?

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड का इतिहास बताता है कि यहां बल्ले और गेंद के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है. शुरुआती दिनों में नई गेंद तेज गेंदबाजों की मदद करती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित होने लगती है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार भी ऐसी ही पिच तैयार की जा रही है जो शुरुआत में बल्लेबाज-गेंदबाज दोनों को बराबर मौका देगी, मगर दूसरे दिन के बाद स्पिन का दबदबा बढ़ना तय माना जा रहा है.

मैदान के रिकॉर्ड एक नजर में

  • सबसे बड़ा स्कोर: 756 रन (श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका)
  • सबसे कम स्कोर: 81 रन (श्रीलंका बनाम इंग्लैंड)
  • सबसे बड़ा सफल रन चेज: 326 रन (श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे)

भारत बनाम श्रीलंका: हेड-टू-हेड

इस मैदान पर अब तक भारत और श्रीलंका के बीच कुल 9 टेस्ट मुकाबले हो चुके हैं.

  • भारत की जीत: 3 मैच
  • श्रीलंका की जीत: 2 मैच
  • ड्रॉ रहे मैच: 4

खास बात यह है कि श्रीलंका को इस मैदान पर भारत के खिलाफ आखिरी जीत साल 2008 में मिली थी, यानी करीब डेढ़ दशक से टीम इंडिया का यहां दबदबा बना हुआ है.

मौसम का हाल

मैच के दौरान मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है. मैदान पर पूरे दिन बादल छाए रहने की आशंका है, और खासकर दोपहर के सेशन में हल्की बारिश खेल में खलल डाल सकती है. ऐसे में यह संभव है कि मैच के दौरान बार-बार खेल रोकना पड़े.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

  • यशस्वी जायसवाल
  • केएल राहुल
  • देवदत्त पडिक्कल
  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • ऋषभ पंत
  • ध्रुव जुरेल
  • मानव सुतार
  • रवींद्र जडेजा
  • कुलदीप यादव
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा

गॉल टेस्ट की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की कोशिश होगी कि कोलंबो में भी अपना दबदबा बरकरार रखते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया जाए.

यह भी पढ़ें :- वनडे क्रिकेट में जिन बल्लेबाजों ने कभी नहीं खाया ‘डक’ का झटका

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें