जैकी श्रॉफ की ‘लास्ट विल’ ने मचाई हलचल, टाइगर नहीं ये बने पूरी संपत्ति के वारिस

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, September 2, 2026

Updated On: Wednesday, September 2, 2026

Jackie Shroff Will, जैकी श्रॉफ की संपत्ति के वारिस की खबर

जैकी श्रॉफ की ‘लास्ट विल’ ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इसमें फार्महाउस से लेकर 99 लाख रुपये तक पौधों और बागवानी के नाम किए गए थे. हालांकि, यह कोई असली वसीयत नहीं बल्कि जैकी का मजेदार मजाक था, जो उनके प्रकृति और पौधों के प्रति खास लगाव को दिखाता है.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Wednesday, September 2, 2026

Jackie Shroff Will: बॉलीवुड के ‘भिड़ू’ यानी जैकी श्रॉफ जब भी कुछ करते हैं, उसमें उनका अलग अंदाज नजर आता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘द लास्ट विल एंड टेस्टामेंट’ नाम का एक दस्तावेज शेयर किया, जिसे देखकर लोगों को लगा कि अभिनेता ने अपनी वसीयत सार्वजनिक कर दी है. खास बात यह थी कि इसमें बेटे टाइगर श्रॉफ या बेटी कृष्णा का नाम नहीं, बल्कि उनके प्यारे पौधों का जिक्र था. हालांकि कुछ ही देर में साफ हो गया कि यह कोई कानूनी वसीयत नहीं, बल्कि जैकी का मजेदार मजाक था.

फार्महाउस से लेकर 99 लाख तक, पौधों के नाम हुआ सब कुछ

जैकी ने जो फेक डॉक्यूमेंट शेयर किया, उसमें उन्होंने अपने फार्महाउस की जिम्मेदारी एक ‘स्पाइडर प्लांट’ को सौंप दी. इतना ही नहीं, बागवानी और कंपोस्टिंग से जुड़े कामों के लिए 99 लाख रुपये अलग रखने की बात भी लिखी गई. दस्तावेज में पौधों, गमलों और माली की देखभाल के लिए आजीवन बजट का जिक्र था. यानी अगर इसे सच मान लिया जाए तो जैकी की संपत्ति पर सबसे बड़ा हक उनके घर में लगे पौधों का होता. इसी अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

‘मेरे पौधे ही मेरा परिवार हैं’, आखिर क्यों है जैकी को हरियाली से इतना प्यार?

इस मजाकिया वसीयत की सबसे दिलचस्प बात यही थी कि जैकी ने पौधों को अपना परिवार बताया. दस्तावेज में उनकी देखभाल, सुरक्षा और प्यार का खास तौर पर जिक्र किया गया. आखिर में उन्होंने साफ कर दिया कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है और यह सिर्फ एक मजाक है. जैकी श्रॉफ लंबे समय से पेड़-पौधों के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी पौधे लेकर दिखाई देते हैं और लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हैं.

परिवार की बात करें तो टाइगर और कृष्णा भी हैं खास

जैकी श्रॉफ की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने आयशा दत्त से 5 जून 1987 को शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं-टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ. टाइगर ने 2014 में ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा और आगे चलकर एक्शन स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई. वहीं कृष्णा ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी, लेकिन सोशल मीडिया और रियलिटी शोज के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और ‘छोरियां चली गांव’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं.

फिल्मों में भी जारी है जैकी का सफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और कई बड़े कलाकार शामिल हैं. फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज हुई थी. खास बात यह भी रही कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लंबे अंतराल के बाद फिर एक साथ दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें :- Hanuman Ansh Box Office Collection: 2 करोड़ की फिल्म ने मचा दिया तहलका, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ पार कर रचा इतिहास

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण