Jitiya Vrat 2026: खरजितिया का दुर्लभ योग, जानें व्रत की तारीख और शुभ समय

Authored By: Mazhar Pathan

Published On: Saturday, October 3, 2026

Last Updated On: Sunday, November 1, 2026

Jitiya Vrat 2026 में खरजितिया योग और निर्जला व्रत
Jitiya Vrat 2026 में खरजितिया योग और निर्जला व्रत

Jitiya Vrat 2026 इस बार खास संयोग के साथ मनाया जाएगा. खरजितिया के दुर्लभ योग में महिलाएं संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगी. जानें नहाय-खाय, व्रत और पारण का सही समय. पढ़ें पूरी खबर

Authored By: Mazhar Pathan

Last Updated On: Sunday, November 1, 2026

Jitiya Vrat 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं नेपाल की हिंदू महिलाओं के लिए जितिया(Jitiya) अथवा ‘जीवित्पुत्रिका’ व्रत बेहद खास महत्व रखता है. आज नहाय खाय से इसकी शुरुआत हो गयी. माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन के लिए शनिवार को निर्जला जितिया व्रत रखेंगी. इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है.

इस बार ‘जीवित्पुत्रिका’ विशेष संयोग के साथ मनाया जाएगा. इस वर्ष जितिया व्रत में खरजितिया का दुर्लभ योग बन रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार पहली बार जितिया व्रत करने की इच्छा रखने वाली महिलाएं इस संयोग में व्रत आरंभ कर सकती हैं.

तीन बजे के बाद डाली भरने का विशेष शुभ योग

अष्टमी तिथि में महिलाओं द्वारा डाली भरने की भी परंपरा है. शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद डाली भरने के लिए विशेष शुभ योग रहेगा.

जितिया व्रत(Jitiya Vrat 2026) को यज्ञ के समान माना जाता है. इसमें महिलाएं अपनी संतानों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, विद्या और बुद्धि की कामना करती हैं.

इस बार खरजितिया का विशेष योग बन रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार कई महिलाएं पहली बार जितिया व्रत शुरू करने के लिए खरजितिया के संयोग की प्रतीक्षा करती हैं.

अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि जीवित्पुत्रिका के नाम से प्रसिद्ध है. इस अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं और व्रत कथा का श्रवण करती हैं.

जितिया व्रत(Jitiya Vrat 2026) की शुरुआत शुक्रवार की रात्रि के अंतिम प्रहर यानी ब्रह्ममुहूर्त में होने वाले ओठघन से होगी. इसके बाद तीन अक्टूबर शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाएगा. यह दिन-रात चलने वाला कठिन उपवास है, जिसमें महिलाएं संकल्प लेकर पूजा-अर्चना और व्रत की की परंपराओं का पालन करती हैं. इस बार अष्टमी तिथि शनिवार को सुबह 10:03 बजे से शुरू होकर रविवार सुबह 7:38 बजे तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि में प्रवेश होने पर व्रती महिलाएं पारण करेंगी. इस प्रकार चार अक्टूबर रविवार को सुबह 7:38 बजे के बाद जितिया व्रत का पारण किया जाएगा.

बांस के पत्ते और मरुआ का भी विशेष महत्व

जितिया पर्व(Jitiya Puja) में बांस के पत्तों के प्रयोग की परंपरा बताई गई है, जिसे वंशवृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वहीं ओठघन के दौरान मरुआ की रोटी ग्रहण करने की परंपरा है. मरुआ में प्रोटीन, आयरन एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं. व्रत रखने के पहले सरपुतिया तरुई खाई जाती है.

यह भी पढ़ें :- Jivitputrika Vrat Katha: संतान के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए कथा सुनने की है मान्यता

About the Author: Mazhar Pathan
मैं पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान न्यूज़ रूम से लेकर ज़मीनी स्तर तक पत्रकारिता के विभिन्न आयामों में काम करने का अनुभव हासिल किया है। ऑफिस में वीडियो एंकरिंग से लेकर फील्ड में ग्राउंड रिपोर्टिंग तक, मैंने अलग-अलग विषयों और मुद्दों पर काम किया है। सामाजिक, राजनीतिक, समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग, लेखन और वीडियो कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।

Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें