दृश्यम 3 के बाद अब OTT की बारी, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स-प्राइम पर आ रही हैं ये बड़ी रिलीज़
Authored By: Mazhar Pathan
Published On: Monday, October 5, 2026
Updated On: Sunday, November 1, 2026
'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस पर धूम के बीच इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी कई बड़ी रिलीज़ दस्तक दे रही हैं. बेन एफ्लेक की 'एनिमल्स' से लेकर परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' तक, जानिए नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर क्या नया आ रहा है.
Authored By: Mazhar Pathan
Updated On: Sunday, November 1, 2026
OTT Releases: हफ्ते की शुरुआत में थिएटरों में जहां ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार है, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों के लिए कई दिलचस्प ऑप्शन तैयार हैं. 5 से 10 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स(Netflix), प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर हॉलीवुड थ्रिलर, हॉरर ड्रामा और भारतीय रियलिटी शो समेत कई नई रिलीज़ आ रही हैं.
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते
- इनसाइड द सर्कल (7 अक्टूबर) – यह एक मैक्सिकन थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें चार पुराने दोस्त एक लीक हुए वीडियो और एक मशहूर अभिनेत्री की हत्या के बाद ब्लैकमेल और साजिशों में फंस जाते हैं.(new movies on Netflix)
- बिलो (8 अक्टूबर) – जोश हार्टनेट की यह 6-एपिसोड वाली कनाडाई हॉरर ड्रामा सीरीज़ है, जिसमें एक मछुआरा अपने पिता की रहस्यमयी मौत के साये से जूझते हुए अपने परिवार और समुदाय को बचाने की कोशिश करता है.
- एनिमल्स (9 अक्टूबर) – बेन एफ्लेक की यह फिल्म इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज़ में शामिल है.
- रिपोर्टिंग लाइव (9 अक्टूबर) – परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म भी इसी दिन स्ट्रीम होगी. 100 डेज ऑफ डिसेप्शन (10 अक्टूबर)
जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते
- लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट (8 अक्टूबर) – इस लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज़ का नया सीज़न आ रहा है.
- शिकागो पीडी (7 अक्टूबर) – इस क्राइम सीरीज़ का भी नया सीज़न रिलीज़ होगा.
- पति पत्नी और पंगा सीज़न 2 (10 अक्टूबर) – यह लोकप्रिय हिंदी रियलिटी शो अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रहा है.
प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते
कैरी (7 अक्टूबर) – यह एक इंग्लिश साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जो इस हफ्ते प्राइम वीडियो(Prime Video new releases) की सबसे बड़ी रिलीज़ मानी जा रही है.
साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए भी खास हफ्ता
इस हफ्ते तमिल और तेलुगु दर्शकों के लिए भी कई बड़े नाम (OTT Releases) पर आ रहे हैं. तमिल फिल्म ‘थुडक्कम’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, वहीं ‘मगुदम’ तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी, जिसमें छिपी पहचान, पारिवारिक रिश्तों और बदले की कहानी दिखाई गई है.
तमिल स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा ‘गट्टा कुश्ती 2’ नेटफ्लिक्स पर आएगी, जो वीरा और कीर्ति की शादीशुदा जिंदगी, पेरेंटहुड और कुश्ती से जुड़ी नई चुनौतियों की कहानी आगे बढ़ाती है. वहीं लोकप्रिय मेडिकल ड्रामा ‘हार्टबीट’ का सीज़न 3 जियोहॉटस्टार पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम होगा.
यह भी पढ़ें :- October 2026 South Movies: अक्टूबर में रिलीज होंगी ये 10 फिल्में
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













