Navratri 2026: हाथी पर आगमन, मुर्गे पर विदाई, जानें क्या संकेत देते हैं मां दुर्गा के वाहन

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Saturday, October 10, 2026

Last Updated On: Sunday, November 1, 2026

Navratri 2026
Navratri 2026

Navratri 2026 में मां दुर्गा के हाथी पर आगमन और मुर्गे पर विदाई को लेकर धार्मिक मान्यताएं चर्चा में हैं. जानें देवी के इन वाहनों का क्या अर्थ है और महालया का दुर्गा पूजा से क्या संबंध है.

Authored By: Rajeev Mandal

Last Updated On: Sunday, November 1, 2026

Navratri 2026: हाथी को सुख, समृद्धि, स्थिरता और जल वर्षा का प्रतीक माना जाता है. (Sharad Navratri 2026) ज्योतिषीय दृष्टिकोण से माता का गज पर आगमन उत्तम वर्षा, अच्छी कृषि उपज और देश में संपन्नता का संकेत देता है.

शास्त्रों में वर्णित माता की सवारी संबंधी श्लोक :

शशिसूर्ये गजारूढा, शनिभौमे तुरंगमे.

गुरुशुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीर्तिता॥

गजे च जलदा देवी, छत्रभंगस्तुरंगमे.

नौकायां सर्वसिद्धिः स्यात्, दोलायां मरणं ध्रुवम्॥

मुर्गे पर होगी विदाई

नवरात्रि (Navratri) का समापन 20 अक्टूबर (मंगलवार) को विजयादशमी के दिन होगा. शास्त्रों के अनुसार, जब विजयादशमी मंगलवार या शनिवार को पड़ती है, तब देवी का प्रस्थान ‘चरणायुध’ यानी मुर्गे पर होता है. ज्योतिष परंपरा में मुर्गे की सवारी को बहुत शुभ नहीं माना गया है. इसे सामाजिक उथल-पुथल, आपसी कलह, शोक और प्राकृतिक आपदाओं से जोड़कर देखा जाता है.

आज महालया, पितृपक्ष के माह का आखिरी दिन

आम महालया है, मतलब पितृपक्ष के माह का आखिरी दिन और मां दुर्गा(Maa Durga) की कैलाश से पृथ्वी की यात्रा का आरंभ. महालया के दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा में आंखें बनाई जाती हैं, रंग भरे जाते हैं. इसी के साथ प्रतिमा पूर्ण मानी जाती है. बंगाल और बंगाल की संस्कृति से प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में आज भी सुबह महालया की शुरुआत के साथ ही होगी. जागो गो मां, तुमि जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी. अभयाशक्ति बलप्रदायिनी, तुमि जागो… सुबह के चार बजे आकाशवाणी के कोलकाता केंद्र से महालया की यह आध्यात्मिक आवाज बीते 95 वर्षों से गूंज रही है.

नृपेन्द्रनाथ मजूमदार प्रमुख सूत्रधार थे

कार्यक्रम निदेशक नृपेन्द्रनाथ मजूमदार इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार थे. बीरेंद्र कृष्ण भद्र ने चंडीपाठ का वाचन किया और गीत भी गाए. प्रारंभिक वर्षों में कार्यक्रम का स्वरूप अलग था, किंतु 21 अक्टूबर 1937 को महालया के दिन पहली बार ‘महिषासुरमर्दिनी’ अपने पूर्ण रूप में प्रसारित हुआ. 1931 से चंडीपाठ बाणी कुमार करते थे, पर 1937 में यह दायित्व स्वयं बीरेंद्र कृष्ण भद्र ने संभाला.

‘महालया’(Mahalaya) आज की पीढ़ी के लिए एक अनिवार्य फिल्म मानी जा सकती है, जो मां दुर्गा की उपासना से जुड़े इस अवसर पर महालया की सांस्कृतिक यात्रा से परिचित होने का अवसर देती है.

इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व क्या है?

इस परंपरा को समझने के लिए तीन पहलुओं को अलग-अलग देखना चाहिए.

  • धार्मिक महत्त्व: भक्त देवी के आगमन और विदाई को शक्ति के आगमन, पूजा-अर्चना और नवरात्र के समापन के प्रतीक के रूप में देखते हैं.
  • सांस्कृतिक महत्त्व: अलग-अलग वाहन और उनसे जुड़े फलादेश लोकपरंपरा, पंचांग और धार्मिक कथाओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाते हैं.
  • ज्योतिषीय महत्त्व: वार के आधार पर वर्षा, कृषि, राजनीति और जनजीवन के बारे में संकेत निकालने की परंपरा प्रचलित है. यह पारंपरिक फलादेश है, प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं.

यह भी पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पूजा में भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नाराज होंगी मां दुर्गा

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटियास टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटियास टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।

Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें