World Adult Day: युवाओं को वयस्क जीवन की जिम्मेदारियां समझने का संदेश, जानें क्यों जरूरी है आत्मनिर्भरता

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Wednesday, November 18, 2026

Updated On: Wednesday, November 18, 2026

युवा व्यक्ति वयस्क जीवन की जिम्मेदारियों और आत्मनिर्भरता को समझते हुए

‘विश्व वयस्क दिवस’ हर साल 18 नवंबर को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को वयस्क जीवन की जिम्मेदारियों, नागरिक कर्तव्यों और समाज के प्रति उनके योगदान के प्रति जागरूक करना है। यह दिन किशोरावस्था से निकलकर एक परिपक्व नागरिक बनने के संक्रमण काल का जश्न मनाता है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी संख्या या कहें आबादी है। यहां करीब 65 फीसद लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। मतलब हर 10 में से 6 लोग जवान हैं। स्वाभाविक है, भारत बाकी विश्व को राह दिखाने का कम भी करेगा। ये महत्वपूर्ण कम कैसे होगा और इसके लिए कैसी कार्ययोजना बनानी होगी, जानते हैं….

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Wednesday, November 18, 2026

शुरुआत और इतिहास

​इस दिवस की नींव 1946 में जापान में ‘सेइजिन नो ही’ (Seijin no Hi) नाम के उत्सव से पड़ी थी। युद्ध के बाद अपने युवाओं में नई ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण की भावना भरने के लिए जापान ने यह पहल की थी। बाद में, इसकी सार्थकता को देखते हुए वैश्विक स्तर पर 18 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय वयस्क दिवस’ के रूप में अपनाया गया, ताकि दुनिया भर के युवा अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें।

भारत के परिप्रेक्ष्य में महत्ता​

  1. ​लोकतांत्रिक भागीदारी: भारत में 18 वर्ष की आयु होते ही युवाओं को मतदान का संवैधानिक अधिकार मिल जाता है, जिससे वे देश की नीतियों और सरकार चुनने में सीधे भागीदार बनते हैं।
  2. ​आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी: यह उम्र उच्च शिक्षा, करियर के चुनाव और परिवार के प्रति आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की शुरुआत मानी जाती है।
  3. ​कानूनी परिपक्वता: भारतीय कानून के तहत 18 की उम्र पार करते ही व्यक्ति अनुबंध करने, ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने और अपने जीवन के बड़े फैसले स्वतंत्र रूप से लेने के योग्य हो जाता है।

इस दिवस का वैश्विक सन्दर्भ

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस केवल उम्र के एक पड़ाव को पार करने का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह वैश्विक चुनौतियों में युवाओं की भूमिका तय करता है। दुनिया भर की सरकारें और संस्थाएं इस दिन युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य, वित्तीय साक्षरता, जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकारों जैसे गंभीर मुद्दों पर नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करती हैं। यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि आज के युवा ही कल के नीति-निर्माता हैं।

भारत को दुनिया सबसे जवान देश क्यों कहती है, ये आंकड़े देखिए तो समझ आ जाएगा:

  • देश में 15 से 29 साल के करीब 37 करोड़ युवा हैं। 37 करोड़ मतलब कई देशों की पूरी आबादी से ज्यादा।
  • कुल आबादी का 65% हिस्सा 35 साल से कम उम्र का है। आधे से ज्यादा लोग 25 साल से भी कम के हैं।
  • भारत की औसत उम्र ही सिर्फ 29 साल है। मतलब सड़क पर चलता हर दूसरा आदमी जवान है।
  • राष्ट्रीय युवा नीति के हिसाब से देखें, 13 से 35 साल वालों को जोड़ लें तो ये देश की 40% आबादी बन जाती है।

यही भारत की असली ताकत है। दूसरे देशों में बूढ़ों की संख्या बढ़ रही है, काम करने वाले कम हो रहे हैं। हमारे यहां काम करने वाले हाथ बहुत हैं, लेकिन यही ताकत मुसीबत भी बन सकती है। अगर इन 37 करोड़ युवाओं को काम नहीं मिला, पढ़ाई नहीं मिली, सही रास्ता नहीं मिला, तो यही भीड़ बोझ बन जाएगी।

अब सवाल ये नहीं है कि युवा कितने हैं, सवाल ये है कि उनके लिए क्या कर रहे हैं। अगर इन युवाओं को स्किल, नौकरी और मौका मिल गया तो भारत को कोई रोक नहीं सकता।

दरअसल, जब कोई किशोर युवावस्था की ओर कदम बढ़ाता है तो निश्चित तौर पर उससे घर, परिवार और समाज की अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। यह बदलाव सिर्फ उसकी उम्र से ही तय नहीं होती, भले उसका पैमाना बढ़ती उम्र हो। कई बार तो कम उम्र का युवा भी जिम्मेदारियों के बोझ तले आ जाता है। कुल मिलाकर यह मानसिक, भावनात्मक और समाज के प्रति उसकी सोच को भी उजागर करता है। वह स्वतंत्र होकर निर्णय लेने की स्थिति में आ जाता है। अपने करियर और अन्य जिम्मेदारियों की समझ उसमें आ जाती है और वह परिवार का भार उठाने की काबिलियत सीख लेता है।

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटिया टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटिया टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।

Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण