Special Coverage
Gold Rate in Delhi 12 April 2025: 6 हजार रुपये महंगा हुआ सोना, टैरिफ युद्ध ने निवेशकों की बढ़ाई चिंता
Authored By: Khursheed
Published On: Friday, April 11, 2025
Last Updated On: Saturday, April 12, 2025
दिल्ली में ⭐ सोने की कीमतों ⭐ में उतार-चढ़ाव जारी है! 12 अप्रैल 2025 को 🟡 सोने के भाव में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों में चिंता की लहर दौड़ गई है. इस हफ्ते की शुरुआत में 24 कैरेट सोने के भाव 90,530 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 95,820 रुपये हो गया है, जो अपने सर्वोच्च स्तर पर है– इसमें लगभग छह हजार रुपये का इजाफा हुआ! 📈 टैरिफ युद्ध के कारण निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे सोने पर निवेश का माहौल बिगड़ गया है 💰✨
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Saturday, April 12, 2025
अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने की वजह से सोने की कीमतों में भारी कमी आई थी. लेकिन अब इसी वजह से ही सोने के भाव तेजी आ रही है. दूसरे दिन भी सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है. 24 कैरेट सोने के एक तौले पर 12 अप्रैल को 270 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे है तो आपको थोड़ा सोचना होगा.
हालांकि,आने वाले दिनों में हो सकता है कि सोने में गिरावट हो. आप विशेषज्ञों की सलाह से सोने में निवेश कर सकते हैं क्योंकि कुछ दिनों बाद फिर इसमें उछाल देखा जा सकता है.
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 8,785 रुपये हैं. कल यानी 11 अप्रैल के मुकाबले सोने के दामों में 12 अप्रैल को 25 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने के बाद से सोने के दामों पर असर पड़ा था. 11 अप्रैल को 10 ग्राम सोने के भाव 87,600 रुपये था जिसमें अब 250 की बढ़ोतरी हुई है.
नई दिल्ली में 12 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
| वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 | ₹8,785 | ₹8,760 | + ₹25 |
| 10 | ₹87,850 | ₹87,600 | + ₹250 |
आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
वहीं बात करें 24 कैरेट सोने की तो इसमें भी 27 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से उछाल देखने को मिला है. 12 अप्रैल को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹9,555 रुपये था. हालांकि सोने के दामों में कई दिनों से गिरावट देखने को मिली थी लेकिन पिछले चार दिनों में 24 कैरेट सोने भाव 5,940 (10 ग्राम) रुपये बढ़ा है.
नई दिल्ली में 12 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का रेट
| वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 | ₹9,582 | ₹9,555 | + ₹27 |
| 10 | ₹95,820 | ₹95,550 | + ₹270 |
आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम
आज 12 अप्रैल को नई दिल्ली में 18 कैरेट के सोने के दाम 7,188 रुपये है. इसमें में भी 20 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से उछाल देखने को मिला है. बहरहाल सोने के दामों में पिछले दिनों बहुत गिरावट देखने को मिली थी.
नई दिल्ली में 12 अप्रैल को 18 कैरेट सोने के दाम:
| वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 | ₹7,188 | ₹7,168 | + ₹20 |
| 10 | ₹71,880 | ₹71,680 | + ₹200 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
| दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
|---|---|---|
| Apr 12, 2025 | ₹8,785 (+25) | ₹9,582 (+27) |
| Apr 11, 2025 | ₹8,760 (+185) | ₹9,555 (+202) |
| Apr 10, 2025 | ₹8,575 (+ ₹270) | ₹9,353 (+ ₹294) |
| Apr 9, 2025 | ₹8,305 (+65) | ₹9,059 (+71) |
| Apr 8, 2025 | ₹8,240 (-60) | ₹8,988 (-65) |
| Apr 7, 2025 | ₹8,300 (-25) | ₹9,053 (-28) |
| Apr 6, 2025 | ₹8,325 (0) | ₹9,081 (0) |
| Apr 5, 2025 | ₹8,325 (-90) | ₹9,081 (-98) |
| Apr 4, 2025 | ₹8,415 (-160) | ₹9,179 (-174) |
| Apr 3, 2025 | ₹8,575 (+50) | ₹9,353 (+54) |
| Apr 2, 2025 | ₹8,525 (0) | ₹9,299 (0) |
| Apr 1, 2025 | ₹8,525 (+85) | ₹9,299 (+93) |
सोने में क्यों आ रही है गिरावट?
भारत में समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आ रही है क्योंकि अमेरिका ने नया टैरिफ लगाया है जिसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिल रही है. बता दें कि कल 8 अप्रैल की सुबह सोने की कीमतों में 1600 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली थी. सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और कमी देखने को मिल सकती है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. ऐसे में फिलहाल में अल्पकालिक तौर पर सोने पर जारी गिरावट सोने में निवेश करने का फैसला फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि आने वाले समय में सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है. हालांकि किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.














