Gold-Silver Rate Fall: सोना फिर हुआ सस्ता, 1 किलो चांदी का भाव भी गिरा

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Tuesday, October 6, 2026

Last Updated On: Tuesday, October 6, 2026

Gold-Silver Rate Fall के बाद सोने और चांदी का नया भाव
Gold-Silver Rate Fall के बाद सोने और चांदी का नया भाव

Gold-Silver Rate Fall ने खरीदारों को राहत दी है. सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. जानिए आज 1 किलो चांदी का भाव कितना रह गया और सोने की कीमत में कितनी कमी आई.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Last Updated On: Tuesday, October 6, 2026

Gold-Silver Rate Fall: त्योहारी सीजन के बीच सोने-चांदी(Gold-Silver) के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में ही कीमती धातुओं में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया, वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी कटौती देखी गई.

कितना सस्ता हुआ सोना

मंगलवार को MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव(Gold-Silver Rate) पिछले बंद भाव 1,49,316 रुपये से घटकर 1,48,701 रुपये पर आ गया, यानी सोना(Gold) करीब 615 रुपये सस्ता हो गया. वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार के मुकाबले सोने में 260 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई, जिसके बाद इसका भाव घटकर करीब 1,49,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 22 कैरेट सोना भी इसी अनुपात में सस्ता होकर करीब 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा.

चांदी में आई बड़ी गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी(Silver) में ज्यादा बड़ी गिरावट दर्ज की गई. IBJA की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को 1 किलो चांदी का भाव 2,24,157 रुपये पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को घटकर 2,20,981 रुपये प्रति किलो पर आ गया. वहीं MCX पर चांदी का भाव 2,26,087 रुपये से फिसलकर 2,24,377 रुपये प्रति किलो पर आ गया, यानी एक ही दिन में करीब 1,710 रुपये की कटौती. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक झटके में चांदी के दाम में 1,160 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कटौती भी दर्ज की गई, जिसके बाद भाव 2,25,290 रुपये प्रति किलो तक आ गया.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में चांदी का भाव

देश (Gold Price Today) के ज्यादातर बड़े शहरों में चांदी का भाव करीब-करीब एक जैसा ही रहा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में 1 किलो चांदी का रेट करीब 2,35,000 रुपये के आसपास दर्ज किया गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखा असर

घरेलू बाजार की तरह ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी के दाम नरम रहे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,128.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले स्तर से करीब 0.3 प्रतिशत कम था. चांदी भी 60.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिसमें करीब 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

क्यों आ रहा है उतार-चढ़ाव

सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वैश्विक स्तर पर आर्थिक और भू-राजनीतिक हलचल के बीच सोने-चांदी के दाम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और डॉलर की चाल पर बनी हुई है, जिसका सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है.

त्योहारी सीजन में ग्राहकों को राहत

नवरात्रि और आने वाले दीपावली सीजन से पहले सोने-चांदी के दाम में आई इस गिरावट(Gold-Silver Rate Fall) को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है. हालांकि ज्वेलर्स का कहना है कि कीमतों में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से ताजा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि शहर और एसोसिएशन के हिसाब से दरों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- Gold-Silver Rate Fall: चांदी में फिर बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता; जानिए निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें