Sports News
PBKS vs CSK IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
PBKS vs CSK IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Published On: Monday, April 7, 2025
Updated On: Monday, April 7, 2025
PBKS vs CSK IPL 2025: आईपीएल 2025 में मंगलवार, 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमें जीत की तलाश में आमने सामने उतरेंगी. जहां एक ओर CSK ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया, वहीं PBKS की नजरें लीग मे वापसी करने पर होंगी. इस लेख में हम PBKS और CSK के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन पर चर्चा करेंगे. साथ ही जानेंगे कि इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Updated On: Monday, April 7, 2025
TATA IPL 2025 का 22वाँ मुकाबला 8 अप्रैल को शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि CSK और PBKS दोनों ही हाल के मुकाबलों में अपनी जीत की लय बनाए रखने के इरादे से उतरेंगी. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली CSK को दीपक हूडा, रवींद्र जडेजा और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी मजबूत बनाते दिखेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में PBKS को ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों का साथ मिलेगा.
इस लेख में हम जानेंगे दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच प्रेडिक्शन, ताकि यह तय किया जा सके कि इस रोमांचक मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
PBKS vs CSK: मैच विवरण (Match Details)
जानकारी (Information) | विवरण (Details) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ |
टीमें (Teams) | पंजाब किंग्स (PBKS) vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
कप्तान (Captain) PBKS | श्रेयस अय्यर |
कप्तान (Captain) CSK | रजत पाटीदार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) PBKS | 0 बार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) CSK | 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) PBKS | ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) CSK | दीपक हूडा, रवींद्र जडेजा, रचिन रविंद्र |
PBKS vs CSK: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले हमेशा रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे हैं. दोनों टीमें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के लिए जानी जाती हैं. IPL 2025 से पहले इनके बीच अब तक के हेड-टू-हेड मैचों का रिकॉर्ड नीचे दिया गया है:
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Numbers) |
---|---|
कुल मैच (Total Matches Played) | 30 |
PBKS की जीत (PBKS Won) | 14 |
CSK की जीत (CSK Won) | 16 |
टाई मैच (Tie Breaker) | 0 |
PBKS vs CSK, महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़.
महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसे मोहाली स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, IPL के प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है. यह मैदान बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है. शुरुआती ओवरों में पेसर्स को स्विंग और उछाल मिलती है, जबकि सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकते हैं. रात के मैचों में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. इस मैदान का बड़ा आउटफील्ड फील्डिंग टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जिससे यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium)
विवरण (Description) | आँकड़े (Stats) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 5 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 2 (40.00%) |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 3 (60.00%) |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167.0 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 164.5 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 192/7 (Mumbai Indians) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 142/10 (Punjab Kings) |
PBKS vs CSK, IPL 2025 मैच के मुख्या खिलाड़ी (Match Key Players)

- ऋतुराज गायकवाड़ – आक्रामक ओपनर बल्लेबाज अपने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ खेली 63 रनो की तीव्र पारी.
- रचिन रविंद्र: न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर CSK की जीत में अहम भूमिका निभाई.
- रविचंद्रन अश्विन: अश्विन ने CSK में वापसी करते हुए पहले मैच में किफायती गेंदबाजी की, जिससे टीम की जीत में योगदान मिला.
- प्रभसिमरन सिंह: एक तीव्र गति बल्लेबाज़, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदों में 69 रनों की आक्रामक पारी खेली और पंजाब को जितने में अहम् भूमिका निभाई.
- प्रियांश आर्य : गुजरात के खिलाफ 23 बौल में 47 रनों को पारी खेली और टीम को जीत की तरफ धकेला.
- श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी स्थिर बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं. गुजरात के खिलाफ 42 बॉल में 97 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जिताया और अपने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली. मध्यक्रम में वे टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
ऋतुराज गायकवाड़ | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | राजस्थान के खिलाफ 63 रनों की आक्रामक पारी. |
रचिन रविंद्र | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 65 रन बनाकर जीत में योगदान. |
रविचंद्रन अश्विन | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | पहले मैच में किफायती गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका. |
प्रभसिमरन सिंह | पंजाब किंग्स (PBKS) | लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदों में 69 रनों की आक्रामक पारी खेली. |
प्रियांश आर्य | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात के खिलाफ 23 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. |
श्रेयस अय्यर (कप्तान) | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात के खिलाफ नाबाद 97 रन और लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक. मध्यक्रम में टीम की रीढ़. |
PBKS vs CSK, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- दीपक हूडा: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में दीपक हूडा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी हालिया फॉर्म भी उतार-चढ़ाव भरी है, जिससे उनकी Consistency पर सवाल उठते हैं. ऐसे में उन्हें Fantasy टीम में चुनना जोखिम भरा हो सकता है.
- युजवेंद्र चहल: लखनऊ के खिलाफ 4 ओवरों में केवल 1 विकेट और 36 रन गवाए जिससे वह उस मैच के सबसे महंगे बॉलर साबित हुए. उनका हलिअ प्रदर्शन इतना खास नहीं दिख रहा, ऐसे में उन्हें Fantasy टीम में चुनना जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
दीपक हूडा | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, हालिया फॉर्म अस्थिर. |
युजवेंद्र चहल | पंजाब किंग्स (PBKS) | लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया, हालिया प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा. |
CSK संभावित प्लेइंग 11 (CSK Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) | ओपनर बल्लेबाज (Opener Batsman) | 18.00 |
2 | रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 4.00 |
3 | दीपक हूडा (Deepak Hooda) | बल्लेबाज (Batsman) | 1.70 |
4 | शिवम दुबे (Shivam Dube) | मिडल ऑर्डर बल्लेबाज (Middle-order Batsman) | 12.00 |
5 | रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 18.00 |
6 | रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 9.75 |
7 | नूर अहमद (Noor Ahmad) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 10.00 |
8 | सैम करन (Sam Curran) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 2.40 |
9 | एमएस धोनी (MS Dhoni) | विकेटकीपर और बल्लेबाज (Wicketkeeper & Batsman) | 4.00 |
10 | नाथन एलिस (Nathan Ellis) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 2.00 |
11 | खलील अहमद (Khaleel Ahmed) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 4.80 |
PBKS संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (c) | कप्तान/बल्लेबाज (Captain/Batsman) | 26.75 |
2 | प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) | ओपनर/बल्लेबाज (Opener/Batsman) | 4.00 |
3 | प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) | बल्लेबाज (Batsman) | 3.80 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 4.20 |
5 | मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 11.00 |
6 | शशांक सिंह (Shashank Singh) | बल्लेबाज (Batsman) | 5.50 |
7 | मार्को जैनसेन (Marco Jansen) | तेज गेंदबाज/ऑलराउंडर (Fast Bowler/All-rounder) | 7.00 |
8 | युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | 18.00 |
9 | अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 18.00 |
10 | सूर्यांश शेगड़े (Suryansh Shegde) | बल्लेबाज (Batsman) | 0.30 |
11 | विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) | बल्लेबाज/विकेट कीपर (Batsman/ Wicketkeeper) | 0.95 |
CSK के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 25 रन से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 183/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में सिर्फ 158/5 रन ही बना सकी. चेन्नई की ओर से विजय शंकर ने 54 गेंदों में 69 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके.
PBKS के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 205/4 का मजबूत स्कोर पंजाब के सामने खड़ा किया. जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में सिर्फ 155/9 रन ही बना सकी और पूरी टीम अल्लौट होते होते बची. पंजाब की ओर से निहाल वढेरा ने 41 गेंदों में 62 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन वो टीम को जितने में असफल रहे.
PBKS vs CSK संभावित परिणाम (Possible Outcome)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.