Sports News
RCB vs PBKS IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
RCB vs PBKS IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Wednesday, April 16, 2025
Updated On: Wednesday, April 16, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 18 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों 6 में से चार-चार मैच जीती है. जबकि 2-2 मैच हारी है. अब तक दोनों टीमे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. अब दोनों टीमे पॉइंट टेबल में बढ़त बनाने के लिए तैयार हैं. इस लेख में हम RCB और PBKS के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Wednesday, April 16, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025: TATA IPL 2025 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच शुक्रवार, 18 अप्रैल को रात 7:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, 6 में से 4-4 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई हैं. ऐसे में यह मुकाबला पॉइंट टेबल में बढ़त बनाने के लिहाज़ से बेहद अहम रहेगा. इस लेख में हम RCB और PBKS के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाज़ा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है।
RCB की कमान इस बार भी रजत पाटीदार के हाथों में है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और शांत नेतृत्व शैली से टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और फिलिप सॉल्ट जैसे स्टार खिलाड़ी टीम की रीढ़ बने हुए हैं.
वहीं, PBKS की कप्तानी इस साल श्रेयस अय्यर के हाथो में है. PBKS की तरफ से अय्यर की अगुवाई में ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी विरोधी टीम को चुनौती देने में सक्षम हैं जो टीम को संतुलन देते हैं. PBKS की बैटिंग और ऑलराउंड यूनिट संतुलित नजर आ रही है, और टीम इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
RCB vs PBKS : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
टीमें (Teams) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) |
कप्तान (Captain) RCB | रजत पाटीदार |
कप्तान (Captain) PBKS | श्रेयस अय्यर |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RCB | 0 बार (Never won) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) PBKS | 0 बार (Never won) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RCB | विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और फिलिप सॉल्ट |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) PBKS | ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य और युजवेंद्र चहल |
RCB बनाम PBKS: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 33 है. इसमें बेंगलुरु को 16 मुकाबले में जीत मिली है जबकि पंजाब 16 बार जीती है. अब तक IPL में RCB और PBKS के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 33 |
RCB की जीत (RCB won) | 16 |
PBKS की जीत (PBKS won) | 17 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
RCB vs PBKS, चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलूरु (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru)
चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल के सबसे हाई-स्कोरिंग मैदानों में से एक माना जाता है, जहां बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने में सहज महसूस करते हैं. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच की वजह से यहां तेज गति से रन बनते हैं, जिससे टीमें बड़े स्कोर का पीछा करने में भी सक्षम रहती हैं. हालांकि, दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जिससे मैच रोमांचक हो सकता है. RCB और PBKS के खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.
चिन्नस्वामी स्टेडियम, पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru)
टोटल आईपीएल मैच (Total IPL Matches) | 97 |
---|---|
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 41 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 52 |
कोई परिणाम नहीं (No Result) | 4 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167.84 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 174 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 287/3 (SRH vs RCB) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 82 (RCB vs KKR) |
RCB vs PBKS, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- विराट कोहली (RCB): अपने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 45 बॉल में 62 रनों की अहम् पारी खेली. विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीज़न के पहले मैच में नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जिससे टीम को सात विकेट से जीत मिली उनसे पंजाब के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगायी जा सकती है.
- देवदत्त पडिक्कल (RCB): पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 28 गेंदों में 40 रन जड़े. पडिक्कल ठीक-ठाक फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उनसे पंजाब के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा सकती है.
- फिलिप सॉल्ट (RCB): बेंगलुरु के फिलिप भी इस बार शानदार फॉर्म हैं. उन्होंने टीम के लिए कई मैचों में अहम पारियां खेली. पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 33 गेंदों में 65 रन ठोके.
- ग्लेन मैक्सवेल (PBKS): एक ऑलराउंडर, जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. पिछले मैच कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाए, गुजरात के खिलाफ शून्य पर आउट हुए.
- श्रेयस अय्यर (PBKS): एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज और कप्तान हैं. जो टीम को नेतृत्व करते हैं. अपनी बल्लेबाजी में आक्रमक शॉट्स के साथ-साथ रणनीतिक सोच भी दिखाई है, गुजरात के खिलाफ 42 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली.
- प्रियांश आर्य (PBKS): चेन्नई के खिलाफ शतक जड़ा, कई मैच में टीम को रन बनाने में मदद की
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 45 बॉल में 62 रनों की अहम पारी खेली |
देवदत्त पडिक्कल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 28 गेंदों में 40 जड़े |
फिलिप सॉल्ट | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पंजाब के खिलाफ 33 गेंदों में 65 रन ठोके |
ग्लेन मैक्सवेल | पंजाब किंग्स (PBKS) | पिछले मैच कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाए |
श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात के खिलाफ 42 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली |
प्रियांश आर्य | पंजाब किंग्स (PBKS) | चेन्नई के खिलाफ शतक जड़ा |
RCB vs PBKS IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- भुवनेश्वर कुमार (RCB): अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ चार गेंद में एक रन
- मार्कस स्टोइनिस (PBKS): पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन काफी राब रहा, टीम के लिए बहुत कम योगदान.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
भुवनेश्वर कुमार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ चार गेंद में एक रन |
मार्कस स्टोइनिस | पंजाब किंग्स (PBKS) | पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन काफी राब रहा, टीम के लिए बहुत कम योगदान |
RCB संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | विराट कोहली (Virat Kohli) | बल्लेबाज | ₹21.00 करोड़ (INR 21.00 Crore) |
2 | फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) | बल्लेबाज/विकेटकीपर | ₹11.50 करोड़ (INR 11.50 Crore) |
3 | देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) | बल्लेबाज | ₹2.00 करोड़ (INR 2.00 Crore) |
4 | रजत पाटीदार (Rajat Patidar) (कप्तान) | बल्लेबाज/कप्तान | ₹11.00 करोड़ (INR 11.00 Crore) |
5 | जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) | बल्लेबाज | ₹11.00 करोड़ (INR 11.00 Crore) |
6 | लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | ऑलराउंडर | ₹8.75 करोड़ (INR 8.75 Crore) |
7 | टिम डेविड (Tim David) | ऑलराउंडर | ₹3.00 करोड़ (INR 3.00 Crore) |
8 | क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) | ऑलराउंडर | ₹5.75 करोड़ (INR 5.75 Crore) |
9 | भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) | तेज गेंदबाज | ₹10.75 करोड़ (INR 10.75 Crore) |
10 | जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) | तेज गेंदबाज | ₹12.50 करोड़ (INR 12.50 Crore) |
11 | यश दयाल (Yash Dayal) | तेज गेंदबाज | ₹5.00 करोड़ (INR 5.00 Crore) |
PBKS संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (c) | कप्तान/बल्लेबाज | 26.75 |
2 | प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) | ओपनर/बल्लेबाज | 4.00 |
3 | प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) | बल्लेबाज | 3.80 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) | ऑलराउंडर | 4.20 |
5 | मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) | ऑलराउंडर | 11.00 |
6 | शशांक सिंह (Shashank Singh) | बल्लेबाज | 5.50 |
7 | मार्को जैनसेन (Marco Jansen) | तेज गेंदबाज/ऑलराउंडर | 7.00 |
8 | युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) | स्पिन गेंदबाज | 18.00 |
9 | अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) | तेज गेंदबाज | 18.00 |
10 | सूर्यांश शेगड़े (Suryansh Shegde) | बल्लेबाज | 0.30 |
11 | विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) | बल्लेबाज/विकेट कीपर | 0.95 |
RCB के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान को 9 विकेट से शिकस्त दी. विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट ने 127 रनों की कमाल की साझेदारी की.
PBKS के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया. हालांकि टीम के सभी खिलाड़ी 111 रनों पर सिमट गए थे लेकिन पंजाब के धांसू गेंदबाजों ने कोलकाता को 16वें ओवर में ही ढेर कर दिया था.
RCB vs PBKS संभावित परिणाम (Possible Outcome)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.