IND vs UAE Playing-XI: एशिया कप में UAE से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें क्या होगी संभावित प्लेइंग-11
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, September 9, 2025
Last Updated On: Tuesday, September 9, 2025
IND vs UAE Playing-XI: एशिया कप 2025 में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (IND vs UAE) की टीमें 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच से टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी. जानें भारत और UAE की टीम किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेगी.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, September 9, 2025
IND vs UAE Playing-XI: एशिया कप 2025 का आगाज़ भारत के पहले मुकाबले से होगा, जिस पर क्रिकेट फैंस की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं. 10 सितंबर को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (IND vs UAE Asia Cup T20) की भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 7:30 बजे होगा. भारत का एशिया कप में अब तक का प्रदर्शन काफी दमदार रहा है और टीम चाहेगी कि इस बार भी अभियान की शुरुआत जीत से करे. वहीं, UAE की टीम भी पिछले कुछ सालों में मल्टीनेशन टूर्नामेंट्स में बेहतर खेल दिखा चुकी है और उलटफेर करने का दम रखती है.
गौरतलब है कि भारत की मेजबानी में यूएई की सरजमीं पर हो रहे इस टी-20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत का पहला मैच शुरू होने से पहले आइए जानते हैं किस प्लेइंग-11 के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी, कौन होंगे इस मैच के महत्वपूर्ण खिलाड़ी.
Match Venue & Timing
Match Details | Information |
Venue | Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi |
Date | September 9, 2025 |
Time | 7:30 PM IST | 6:00 PM Local (UAE) |
IND vs UAE Probable Playing-XI
भारत | संयुक्त अरब अमीरात |
---|---|
अभिषेक शर्मा शुभमन गिल तिलक वर्मा सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या रिंकू सिंह जितेश शर्मा अक्षर पटेल जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती |
मुहम्मद वसीम (कप्तान) मुहम्मद जोहैब आसिफ खान अलीशान शराफू राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर) हर्षित कौशिक हैदर अली मुहम्मद फारूक मुहम्मद रोहिद खान जुनैद सिद्दीकी सिमरनजीत सिंह |
India vs UAE, Asia cup 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
भारत (IND) | संयुक्त अरब अमीरात (UAE) |
---|---|
अभिषेक शर्मा | मुहम्मद वसीम |
अक्षर पटेल | राहुल चोपड़ा |
हार्दिक पंड्या | जुनैद सिद्दीकी |
जसप्रीत बुमराह | हैदर अली |
एशिया कप 2025 के लिए India और UAE की टीम
यूएई की टीम | भारतीय टीम |
---|---|
मुहम्मद वसीम (कप्तान) | सूर्यकुमार यादव (कप्तान) |
अलीशान शराफू | शुभमन गिल |
अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर) | अभिषेक शर्मा |
आसिफ खान | संजू सैमसन |
ध्रुव पाराशर | तिलक वर्मा |
एथन डिसूजा | हार्दिक पांड्या |
हैदर अली | जितेश शर्मा |
हर्षित कौशिक | अक्षर पटेल |
जुनैद सिद्दीकी | शिवम दुबे |
मतीउल्लाह खान | जसप्रीत बुमराह |
मुहम्मद फारूक | वरुण चक्रवर्ती |
मुहम्मद जवादुल्लाह | अर्शदीप सिंह |
मुहम्मद जोहैब | हर्षित राणा |
राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर) | रिंकू सिंह |
रोहिद खान | कुलदीप यादव |
सिमरनजीत सिंह | |
सगीर खान |