Sports News
PAK vs BAN Playing-XI: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करो या मरो की जंग! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Wednesday, September 24, 2025
Last Updated On: Wednesday, September 24, 2025
PAK vs BAN Playing-XI: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) की टीमें 25 सितंबर को Dubai International Cricket Stadium, Dubai में आमने-सामने होंगी. Asia Cup Super Fours में यह 17वां मैच होगा. जानें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Wednesday, September 24, 2025
PAK vs BAN Playing-XI, Match prediction: एशिया कप 2025 का सुपर फोर का 17वां मुकाबला गुरुवार, 25 सितंबर को खेला जाएगा, जब पाकिस्तान और बांग्लादेश (Pakistan vs Bangladesh Asia Cup 2025) की टीमें Dubai International Cricket Stadium, Dubai में आमने-सामने होंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 7:30 बजे होगा. पाकिस्तान अपने तेज गेंदबाजों के दम पर जीत हासिल करना चाहेगा, जबकि बांग्लादेश अपने संतुलित ऑलराउंड प्रदर्शन और बल्लेबाजी पर भरोसा करेगा. PAK vs BAN मैच शुरू होने से पहले आइए जानते हैं किस प्लेइंग-11 के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतर सकती हैं और कौन होंगे इस मैच के प्रमुख खिलाड़ी.
Match Venue & Timing
Match Details | Information |
---|---|
Venue | Dubai International Cricket Stadium, Dubai |
Date | Thursday, September 25, 2025 |
Time | 8:00 PM IST |
Match | PAK vs BAN, Super Fours, 17th Match, Asia Cup 2025 |
PAK vs BAN Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
Pakistan Probable Playing-XI | Bangladesh Probable Playing-XI |
---|---|
सईम अयूब | सैफ हसन |
साहिबजादा फरहान | तंजीद हसन तमीम |
फखर जमान | लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर) |
सलमान आगा (कप्तान) | तौहीद हृदोय |
हुसैन तलत | शमीम हुसैन |
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) | जेकर अली |
मोहम्मद नवाज | महेदी हसन |
फहीम अशरफ | नसुम अहमद |
शाहीन अफरीदी | तस्कीन अहमद |
हारिस रऊफ | शोरफुल इस्लाम |
अबरार अहमद | मुस्तफिजुर रहमान |
Pakistan vs Bangladesh, Asia Cup 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
पाकिस्तान (PAK) | बांग्लादेश (BAN) |
---|---|
फखर जमान | लिटन दास |
शाहीन अफरीदी | मुस्तफिजुर रहमान |
हारिस रऊफ | तौहीद हृदोय |
मोहम्मद हारिस | महेदी हसन |
Pakistan vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Match Prediction
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है. पाकिस्तान की ताकत उसका पेस अटैक है जिसमें शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसी जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. वहीं, बांग्लादेश की बल्लेबाजी लाइनअप लिटन दास और तौहीद हृदोय के फॉर्म पर निर्भर रहेगी. मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी में टीम की उम्मीद होंगे. हालांकि, अनुभव और संतुलन के लिहाज से पाकिस्तान की टीम थोड़ा मजबूत नजर आ रही है.
- पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 60 %
- बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 40 %
Asia Cup 2025 के लिए Pakistan और Bangladesh की टीम
Pakistan Team | Bangladesh Team |
---|---|
सईम अयूब साहिबजादा फरहान फखर जमान सलमान आगा (कप्तान) हुसैन तलत मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) मोहम्मद नवाज फहीम अशरफ शाहीन अफरीदी हारिस रऊफ अबरार अहमद हसन अली मोहम्मद वसीम जूनियर सलमान मिर्जा सुफियान मुकीम खुशदिल शाह हसन नवाज |
लिटन दास (कप्तान) परवेज हुसैन इमोन सैफ हसन तौहीद हृदोय जेकर अली शमीम हुसैन नुरुल हसन महेदी हसन रिशद हुसैन नसुम अहमद मुस्तफिजुर रहमान तंजीम हसन साकिब तस्कीन अहमद शोरफुल इस्लाम मोहम्मद सैफुद्दीन तंजीद हसन तमीम |
यह भी पढ़ें :- PAK vs BAN Pitch report: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट