राज्यवार खबरें (States News)
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 7, 2025
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के धनखरपुर गांव में बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बयान ने माहौल में आग लगा दी - “दो हिंदू भागी हैं, बदले में दस मुस्लिम लड़कियां लाओ.” बस इतना कहना था कि गांव में डर, गुस्सा और तनाव फैल गया. मुस्लिम परिवारों में खौफ है, बेटियां घर से बाहर निकलने से डर रही हैं. राजनीति ने इंसानियत की सीमाएं लांघ दी हैं. आखिर इस बयान के पीछे का सच क्या है? जानिए पूरी कहानी…
Delhi News
Last Updated: November 3, 2025
दिल्ली सिर्फ भारत की राजधानी नहीं, बल्कि हजारों वर्षों का जीवंत इतिहास है. कभी इंद्रप्रस्थ कहलाने वाला यह नगर समय के साथ ढिल्लिका, सिरी, फिरोजाबाद और शाहजहांनाबाद जैसे कई नामों से जाना गया. हर नाम अपने साथ एक नई सभ्यता और शासक की पहचान लेकर आया. आइए जानते हैं, कैसे दिल्ली का नाम समय के साथ बदलता रहा और हर युग ने इस शहर को नई पहचान दी.
Delhi News
Last Updated: October 30, 2025
Delhi Pollution: हर साल सर्दियों की ठंडक के साथ दिल्ली-NCR की हवा में ज़हर घुल जाता है. शहर गैस चैंबर में बदल जाता है, और लोग सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या सिर्फ गाड़ियां और फैक्ट्रियां ज़िम्मेदार हैं? असल वजह कहीं गहराई में छिपी है - हिमालय और अरावली की दीवारों के बीच फंसी दिल्ली की हवा, जो खुद एक कैदखाना बन जाती है. जानिए कैसे भूगोल और मौसम मिलकर दिल्ली की सांसें रोक देते हैं.
Delhi News
Last Updated: October 21, 2025
Unsafe Areas Delhi: दिल्ली - देश की राजधानी, जो इतिहास, संस्कृति और खाने-पीने के लिए मशहूर है. हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ इलाके इतने खतरनाक हैं कि वहां जाना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है? सागरपुर, न्यू उस्मानपुर, नरेला-बवाना और द्वारका साउथ जैसे इलाके अपराधियों का अड्डा बन चुके हैं. अगर आप सुरक्षित रहकर दिल्ली की सैर करना चाहते हैं, तो इन इलाकों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: October 17, 2025
Rahul Gandhi: रायबरेली की दलित हत्या पर सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी जब संवेदना जताने हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे, लेकिन परिवार ने पहले मिलने से साफ इनकार कर दिया था. योगी सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर नौकरियां दीं, तो कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक दबाव” बताया. राहुल बोले-“यह मानवता की हत्या है”, जबकि बीजेपी ने पलटवार किया-“यह संवेदना नहीं, सियासी नौटंकी है.” यूपी की राजनीति में फिर बढ़ा तापन.
Uttar Pradesh News
Last Updated: October 16, 2025
लखनऊ में अवैध निर्माणों पर अब “बुलडोजर राज” चल पड़ा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने ड्रोन सर्वे के जरिए 3232 अवैध निर्माणों का पता लगाया, जिनमें से 500 से ज्यादा को ध्वस्त किया जा चुका है. भ्रष्टाचार पर लगाम कसते हुए एलडीए ने नई नीति भी लागू की है, जिससे कुछ निर्माण शर्तों के साथ वैध हो सकेंगे. अब लखनऊ में अवैध निर्माणों का युग खत्म होने की ओर है.
Delhi News
Last Updated: October 15, 2025
Weekend Getaway Near Delhi: दिल्ली की भागदौड़ और प्रदूषण से ब्रेक चाहिए? सिर्फ 200 किलोमीटर दूर बसे अलवर की तरफ निकलें, जहां शाही किले, हरियाली से घिरी झीलें और रोमांचक सरिस्का नेशनल पार्क आपका इंतजार कर रहे हैं. ऐतिहासिक हवेलियों में घूमें, स्वादिष्ट कलाकंद चखें और प्राकृतिक सुंदरता में खो जाएं. यह वीकेंड गेटअवे आपको सुकून, मज़ा और एडवेंचर का पूरा पैकेज देगा.
Uttar Pradesh News
Last Updated: October 15, 2025
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने खास तोहफा तैयार किया है. उज्ज्वला योजना के तहत इस वर्ष 1.86 करोड़ महिलाओं को दो मुफ्त एलपीजी रिफिल सिलेंडर मिलेंगे. सिलेंडर वितरण दो चरणों में होगा और सब्सिडी सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इससे घरेलू खर्च में राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां और भी खास बनेंगी. यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण और पारिवारिक राहत का प्रतीक है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: October 15, 2025
उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड बनवाना और बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अब और आसान होने वाला है. यूपी के हर ग्राम पंचायत सचिवालय में अब आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे. लोग गांव में ही नया आधार बनवा सकेंगे, पुराने में सुधार कर सकेंगे और बायोमैट्रिक अपडेट भी कर पाएंगे. इससे ग्रामीणों का समय और पैसा बचेगा. सीएम योगी ने कहा कि यह कदम पंचायतों की आत्मनिर्भरता, डिजिटल पारदर्शिता और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देगा. महिलाएं, बुजुर्ग और छात्र इस सुविधा से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे.
Delhi News
Last Updated: October 15, 2025
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आई है. सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर लगे प्रतिबंध में राहत देते हुए ग्रीन पटाखों की अनुमति दे दी है. अब दिल्लीवासी तय समय और स्थान पर ग्रीन पटाखे चला सकेंगे. कोर्ट ने कहा कि यह फैसला पर्यावरण, परंपरा और आजीविका- तीनों के बीच संतुलन बनाकर लिया गया है. लेकिन ध्यान रहे, केवल NEERI-प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही जलाने की इजाजत होगी, ताकि इस दिवाली खुशियां भी हों और हवा भी साफ रहे.












