राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: October 15, 2025
JDU Candidate List 1: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. कुल 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें 27 सीटों पर नए प्रत्याशी बनाए गए हैं. पार्टी ने चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि कई पुराने दिग्गज नेताओं को फिर से मौका मिला है.
States News
Last Updated: October 3, 2025
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उनके खिलाफ लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि हिरासत आदेश की प्रति तक नहीं दी गई और अब तक उनसे संपर्क भी नहीं कराया गया है. वांगचुक को हाल ही में लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया था.
Delhi News
Last Updated: September 30, 2025
दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर जहरीली होने की ओर बढ़ रही है. पंजाब में पराली जलाने के अब तक 45 मामले सामने आ चुके हैं और यह संख्या आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ सकती है. हर साल की तरह इस बार भी पराली जलाने का धुआं दिल्ली की सांसें भारी करने वाला है. पंजाब और हरियाणा के खेतों से उठता धुआं दिल्ली की आबोहवा में घुलकर इसे गैस चेंबर में बदल देता है, दिल्ली पहले से ही धूल, वाहन उत्सर्जन और औद्योगिक धुएं से जूझ रही है, ऊपर से पराली का कहर इसे और भयावह बना देता है. नतीजा यह कि अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रह जाती.
Uttar Pradesh News
Last Updated: September 27, 2025
आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए उग्र प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी है. योगी ने स्पष्ट कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज हो और किसी भी उपद्रवी को छोड़ा न जाए.
States News
Last Updated: September 24, 2025
पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी ? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या खुद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजा जाएगा, या फिर उनके करीबी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को यह मौका मिलेगा. राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है कि अगर AAP इनमें से किसी बड़े चेहरे पर दांव लगाती है, तो इसका असर पंजाब ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा.
Delhi News
Last Updated: September 24, 2025
दिल्ली के वसंतकुंज स्थित आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप लगे हैं. करीब 15 छात्राओं ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार की शिकायत की है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: September 23, 2025
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मंगलवार दोपहर जिला कारागार से रिहा कर दिया गया. 22 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद आजम खान की रिहाई का आदेश रामपुर अदालत से आया था. उनकी रिहाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जताई और कहा कि सत्ता में आने पर आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे खत्म किए जाएंगे.
Delhi News
Last Updated: September 19, 2025
DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 में आज नतीजे आने वाले हैं. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान और एनएसयूआई की जोसलीन नंदिता चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. सुबह से वोटों की गिनती जारी है और पूरे देश की निगाहें डूसू चुनाव पर टिकी हैं.
J&K News
Last Updated: September 12, 2025
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तनाव और अशांति ने राज्य की नाजुक स्थिति को और जटिल बना दिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लेने और उसके विरोध में हुई हिंसक घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है. मेहराज मलिक के समर्थन में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) आए और सुरक्षा-व्यवस्था के नाम पर उन्हें भी हाउस अरेस्ट (House Arrest ) किया गया. उनसे मिलने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला (Farooq Adullah) आए, लेकिन मिलने नहीं दिया गया. इसको लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
Last Updated: September 11, 2025
बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में चुनाव (Assembly Election 2025) आते ही एक मुद्दा बार-बार सामने लाया जाता है—लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के शासनकाल का जंगलराज. यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर क्यों आज भी नब्बे के दशक की उस भयावह तस्वीर को जनता के सामने रखा जाता है, जबकि एक पूरी नई पीढ़ी का जन्म उस कालखंड के बाद हुआ है.












