West Bengal News

  • West Bengal News

    ट्रेनी डॉक्टर का यौन शोषण और हत्या मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद समर्थकों के साथ मार्च निकाल चुकी हैं। नया कानून भी बना चुकी हैं। लेकिन प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री होने के नाते राज्य में महिलाओं, बच्चियों के साथ रेप जैसे अपराध न हो इसके लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। या कहें करना नहीं चाहतीं।

  • West Bengal News

    ‘अपराजिता बिल 2024’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, लेकिन इसे लेकर पक्ष और विपक्ष में गहरे मतभेद हैं। जहां एक ओर सरकार इसे एक क्रांतिकारी कदम बता रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे केवल एक राजनीतिक चाल करार दे रहा है। अब देखना होगा कि इस बिल का आगे क्या हश्र होता है और यह महिलाओं के जीवन में कितनी वास्तविक सकारात्मकता ला पाता है।

  • West Bengal News

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मारी गई डॉक्टर की मां ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित देश के विभिन्न उच्च पदाधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस दुखद घटना के पीछे अस्पताल के अंदर के ही कुछ लोग शामिल हैं। दूसरी ओर, कई जगहों पर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

  • West Bengal News

    आर.जी. कर मुद्दे पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। युवा डॉक्टर के साथ हुए अपराध के लिए लोग सड़क पर उतरकर न्याय मांग रहे हैं। हालांकि, इस आंदोलन के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में एक के बाद एक नारकीय यौन हिंसा की घटनाएं हुई हैं। मंगलवार को कोलकाता में प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि 100 में से 74 दुष्कर्म के दोषियों को सजा नहीं मिलती है।

ताजा खबरें

खास आकर्षण