Kill OTT Release: राघव जुयाल की यह फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
Kill OTT Release: राघव जुयाल की यह फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, August 30, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
5 जुलाई, 2024 को रिलीज हुई फिल्म किल का बजट करीब 10 से 20 करोड़ रुपये का था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 47.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
अभिनेता लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मानिकतला की सुपरहिट फिल्म ‘KILL’ ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की सबसे घातक और सबसे हिंसक एक्शन थ्रिलर कही जाने वाली यह फिल्म 6 सितंबर,2024 को डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि ‘किल’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और अभिनेताओं के अभिनय को प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा सराहा गया था। सिनेमाघरों में अच्छी कमाई के बाद यह फिल्म सभी के लिए ओटीटी पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कब और कहां रिलीज होगी किल
फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर इसकी जानकारी डिज्नी के सोशल मीडिया पेज पर जारी की गई है, जिसमें किल का एक शानदार वीडियो साझा किया है साथ ही लिखा है, ‘यह यात्रा खूनी होने वाली है! हम आ रहे हैं 6 सितंबर को सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर’
किल मूवी की कमाई
कमाई की बात करें तो 5 जुलाई, 2024 में रिलीज हुई फिल्म किल का बजट 10 से 20 करोड़ रुपये का था। किल का कुल कलेक्शन करीब 47.12 करोड़ रुपये है। फिल्म में राघव जुयाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था और इसे पॉजीटिव रिव्यूज मिले थे।
‘किल’ की स्टारकास्ट
‘किल’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा किया गया है। फिल्म में लक्ष्य लालवानी ने डेब्यू किया है। राघव और लक्ष्य के अलावा, किल में आशीष विद्यार्थी, तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा मुख्य भूमिका में है। फिल्म में राघव जुयाल विलेन फणी के रोल में, तान्या मानिकताला, लक्ष्य की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई हैं।
‘किल’ की कहानी
‘किल’ की कहानी की बात करें, तो लक्ष्य एक एनएसज कमांडो अमृत राठौड़ के रोल में हैं, जिनको खबर मिलती है कि उनकी गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए रांची निकलता है। उसके साथ उसका दोस्त भी रांची जा रहा होता है। वहीं लक्ष्य की गर्लफ्रेंड अपने परिवार के साथ रांची से एक ट्रेन से दिल्ली जा रही होती है। इसी ट्रेन में अमृत भी अपने दोस्त के साथ चढ़ता है। रास्ते में 40 डकैतों का एक ग्रुप ट्रेन में सवार होता है और यही से असली कहानी की शुरुआत होती है। फिल्म के लेखक और निर्देशक निखिल नागेश भट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में दर्शकों को इस फिल्म का लुत्फ उठाने और इसका अनुभव करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।