Special Coverage News
राष्ट्रीय खबरें (National News)
National News
Last Updated: October 28, 2026
चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर देश की शीर्षतम अदालत का रुख लगातार सख्त होता जा रहा है। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर देश भर में सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। अदालत की टिप्पणियों पर नजर डालें तो ये बात साफ तौर पर नजर आती है कि शीर्ष अदालत मामले को लेकर संजीदा है। चुनाव आयोग भले अपनी कार्यशैली में निष्पक्ष होने का दावा करे, मगर उसके लिए भी ये मसला मुसीबत का सबब बना हुआ है। क्या कुछ कोर्ट ने कहा, जानते हैं…
National News
Last Updated: October 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश संजय किशन कौल ने अपनी पुस्तक ‘डिवाइडेड फियर और फेवर’ में पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कामकाज और न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. भारत में मुख्य न्यायाधीशों की निष्पक्षता पर बहस नई नहीं है. जस्टिस दीपक मिश्रा के कार्यकाल में पीठों के गठन और मुकदमों के आवंटन पर सार्वजनिक विवाद हुआ; जस्टिस रंजन गोगोई के मामले में व्यक्तिगत आचरण की शिकायत की आंतरिक जांच हुई; और जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ के मामले में हालिया बहस कॉलेजियम और सरकार के संबंधों पर केंद्रित है.
National News
Last Updated: October 24, 2026
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इस प्रक्रिया को न केवल पूरी तरह असंवैधानिक बताया जा सकता है, बल्कि इसे लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं.
National News
Last Updated: October 23, 2026
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संभावित डेटा लीक मामले में अब बाहरी एजेंसियों के नेटवर्क से सेंधमारी की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जांच और तकनीकी इनपुट के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि कहीं बैंक के डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) के सिस्टम के जरिए तो ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी बाहर नहीं पहुंची. अभी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है.
‘एक EPIC, दो वोटर’: पीलीभीत में 13,150 नामों के आरोप पर EC का एक्शन, 2 दिन में मांगी जिले की रिपोर्ट
‘एक EPIC, दो वोटर’: पीलीभीत में 13,150 नामों के आरोप पर EC का एक्शन, 2 दिन में मांगी जिले की रिपोर्ट
National News
Last Updated: October 22, 2026
यूपी के पीलीभीत में कांग्रेस ने 13,150 मतदाताओं के नाम बदलने का आरोप लगाया तो चुनाव आयोग ने अधिकारियों पर कार्रवाई की. इधर INDIA गठबंधन की बैठक टल गई, CJP नेता रिहा होकर फिर आक्रामक हैं, और भाजपा आज से 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू कर रही है.
National News
Last Updated: October 22, 2026
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने 79 साल की उम्र में पहली बार किसी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है. इंस्टाग्राम पर अपनी पहली रील में उन्होंने आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की झलक दिखाई, जो 10 नवंबर को आएगी.
National News
Last Updated: October 21, 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने माना है कि उसके 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिली है. बैंक का कहना है कि उसके कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. मामले की जांच एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी कर रही है.
National News
Last Updated: October 21, 2026
गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क जांच एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है. मुंबई में राजनीतिक हस्तियों की हत्या से लेकर फिल्मी सितारों को धमकी देने और फायरिंग की घटनाओं तक, कई मामलों में बिश्नोई गिरोह का नाम चर्चा में आया है. इससे संगठित अपराध पर लगाम लगाने और उसके नेटवर्क को तोड़ने की कोशिशों पर सवाल उठ रहे हैं. कब-कब बिश्नोई गैंग ने किसे धमकाया और रंगदारी मांगी, ये भी जानते हैं…
National News
Last Updated: October 17, 2026
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेंगलुरु में NLSIU के 34वें दीक्षांत समारोह में नए लॉ ग्रेजुएट्स को अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानूनी पेशे में सफलता के लिए सिर्फ कानून की जानकारी काफी नहीं, बल्कि साहस, ईमानदारी और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता भी जरूरी है।
National News
Last Updated: October 16, 2026
केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक की 60.72 फीसदी हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स को बेचने की मंजूरी दे दी है। बैंक यूनियनें इसे 'विदेशीकरण' बता रही हैं और आज काली पट्टी बांधकर विरोध कर रही हैं, जबकि सरकार का कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।


