हिमाचल प्रदेश न्यूज़ (Himachal Pradesh News)
Himachal Pradesh News
Last Updated: August 13, 2026
Monsoon havoc in Himachal: हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश ने 30 जून से 9 अगस्त के बीच 157 लोगों की जान ले ली और 257 लोग घायल हुए. करीब 886 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 259 सड़कें बंद हैं. विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के साथ अवैज्ञानिक निर्माण को भी बढ़ते आपदा जोखिम की वजह मानते हैं.
Himachal Pradesh News
Last Updated: August 7, 2026
हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. राज्य में 145 सड़कें बंद, 224 ट्रांसफार्मर ठप और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं. मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित है. 30 जून से 6 अगस्त तक बारिश से 142 लोगों की मौत हुई और करीब 797.86 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया.
Himachal Pradesh News
Last Updated: July 7, 2026
हिमाचल प्रदेश में मंडी-चंडीगढ़ सीधी हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है. अब यात्री सिर्फ 3500 रुपये में 30 मिनट में चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे. रोजाना दो उड़ानें संचालित होंगी. इस सुविधा से पर्यटकों, मरीजों, कारोबारियों और आम लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.
Himachal Pradesh News
Last Updated: March 12, 2025
Himachal Pradesh Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के लिए स्थानीय मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है.
Himachal Pradesh News
Last Updated: April 26, 2025
हिमाचल प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। सोमवार की रात प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति जिले में तो न्यूनतम तापमान -17.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। राज्य के छह प्रमुख शहरों में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। समधो में न्यूनतम तापमान -12.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -12.8 डिग्री, केलंग में -8.3 डिग्री, कल्पा में -3.6 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.9 डिग्री, मनाली में 2.2 डिग्री और शिमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
HP News
Last Updated: December 11, 2024
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर बुधवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू इस मौके पर अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखेंगे और नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ थीम पर किया गया है, जिसमें लगभग 30 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
HP News
Last Updated: November 8, 2024
हिमाचल प्रदेश में एक अनोखी घटना के कारण सुक्खू सरकार की ओर से सीआईडी जांच बिठाई गई है। मामला एक साधारण समोसा का है, लेकिन इसने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। मामला तब सामने आया जब हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एक समोसे की खरीद को लेकर 10 गुना ज्यादा बिल भेजा गया। इसे लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और मामले की सीआईडी जांच शुरू कर दी गई।
HP News
Last Updated: April 26, 2025
हिमाचल प्रदेश में 22 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने और मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के भी आसार हैं। 24 अक्टूबर को भी अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इससे पर्वतीय हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।
HP News
Last Updated: September 10, 2024
हिमाचल प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग के दावों के बीच एक बड़ी खामी उजागर हुई है। राज्य के 23 पुलिस थानों के पास अपने वाहन नहीं हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कमी के कारण पुलिस को गश्त करने, अपराध स्थलों पर समय पर पहुंचने और आपात स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने में कठिनाई हो रही है।
HP News
Last Updated: August 6, 2024
बारिश, बिजली और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विपक्षी नेता राज्य सरकार पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं।





