Tech News
2025 Bajaj Pulsar NS 400 Z भारत में लॉन्च, 0 से 60 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.7 सेकंड में
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Tuesday, July 8, 2025
Last Updated On: Tuesday, July 8, 2025
पुराने मॉडल के मुकाबले यह बाइक करीब 7 हजार रुपये महंगी हो गई है, लेकिन यह अब भी एक पावरफुल और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है। इसका मुकाबला TVS Apache RTR 310, KTM 390 Duke, Triumph Speed 400 और Hero Mavrick 440 जैसी बाइकों से होगा।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Tuesday, July 8, 2025
बजाज ऑटो ने भारत में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक 2025 Pulsar NS 400 Z को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये है। इस बाइक में डिजाइन लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं।
इंजन और पावर
इस बाइक में 373cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो अब पहले से ज्यादा पावरफुल हो गया है। अब यह इंजन 43 बीएचपी ताकत देता है, जो कि पुराने मॉडल से 3 बीएचपी ज्यादा है। बाइक की टॉप स्पीड 157 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6.4 सेकंड में। खास बात यह है कि इतनी पावरफुल परफॉर्मेंस के बावजूद इसकी माइलेज पहले जैसी यानी 28 किलोमीटर प्रति लीटर बनी हुई है।
राइडिंग मोड्स
बाइक में रोड, रेन और ऑफ-रोड मोड्स में 10,300 आरपीएम तक की रेव लिमिट दी गई है, जबकि स्पोर्ट मोड में अब इसे बढ़ाकर 10,700 आरपीएम कर दिया गया है, जिससे राइडिंग में ज्यादा पावर और स्पीड मिलती है।
मैकेनिकल बदलाव
नई Pulsar NS 400 Z में कई हार्डवेयर अपडेट किए गए हैं। पीछे अब 150 सेक्शन के स्टील रेडियल टायर दिए गए हैं, जिससे राइडिंग का अनुभव पहले से बेहतर होगा। ब्रेकिंग के लिए अब सिंटरड ब्रेक पैड्स दिए गए हैं, जिससे स्टॉपिंग डिस्टेंस 7 फीसदी तक कम हो गई है।
इस बार बाइक में स्पोर्ट शिफ्ट सिस्टम यानी बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है, जिससे बिना क्लच इस्तेमाल किए दोनों तरफ गियर बदले जा सकते हैं वह भी फुल थ्रॉटल के साथ।
अन्य फीचर्स और साइज
बाइक में आगे 110/70 और पीछे 150/60 सेक्शन वाले 17 इंच के टायर मिलते हैं। इसका वजन 174 किलो है और सीट की ऊंचाई 805 मिलीमीटर है। ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है और फ्यूल टैंक 12 लीटर का है।
किससे है मुकाबला
पुराने मॉडल के मुकाबले यह बाइक करीब 7 हजार रुपये महंगी हो गई है, लेकिन यह अब भी एक पावरफुल और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है। इसका मुकाबला TVS Apache RTR 310, KTM 390 Duke, Triumph Speed 400 और Hero Mavrick 440 जैसी बाइकों से होगा।













