2025 Honda Shine 100 मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या नया है?

2025 Honda Shine 100 मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या नया है?

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, March 18, 2025

2025 Honda Shine 100 नई बाइक, अपडेटेड ग्राफिक्स और OBD2B-कंप्लायंट इंजन के साथ लॉन्च
2025 Honda Shine 100 नई बाइक, अपडेटेड ग्राफिक्स और OBD2B-कंप्लायंट इंजन के साथ लॉन्च

Honda Shine 100 में 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B-कंप्लायंट है और लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है। यह इंजन 7.28 bhp की पावर 7500 rpm पर और 8.04 Nm का पीक टॉर्क 5000 rpm पर जेनरेट करता है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Wednesday, March 19, 2025

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपडेटेड Shine 100 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 68,767 रुपये है। यह नई बाइक अब देशभर के सभी Honda डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। 2025 Honda Shine 100 में पिछले मॉडल की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक और मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं।

Honda Shine 100: लॉन्च पर कंपनी का बयान

लॉन्च के मौके पर HMSI के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि Shine 100 एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी रही है, जो बेहतरीन क्वालिटी और कंफर्ट को किफायती कीमत पर प्रदान करती है। इस नए अपग्रेड के साथ, हम इसकी अपील को और बढ़ा रहे हैं, लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बना रहे हैं और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी और भरोसेमंद प्रदर्शन को बनाए रख रहे हैं।

Honda Shine 100: अपडेटेड इंजन

Honda Shine 100 में 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B-कंप्लायंट है और लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है। यह इंजन 7.28 bhp की पावर 7500 rpm पर और 8.04 Nm का पीक टॉर्क 5000 rpm पर जेनरेट करता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Honda Shine 100: अपडेटेड स्टाइलिंग

Shine 100 का डिजाइन काफी हद तक Shine 125 से मिलता-जुलता है। हालांकि नए मॉडल में इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए नए बॉडी ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। इसके कुछ प्रमुख स्टाइलिंग हाइलाइट्स में ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, सिंगल-पीस सीट, स्लीक मफलर, एल्युमिनियम ग्रैब रेल और नया फ्रंट काउल शामिल हैं।

Honda Shine 100: कलर ऑप्शंस और हार्डवेयर

Shine 100 को पांच रंगों में पेश किया गया है- Black with Red, Black with Blue, Black with Orange, Black with Gray और Black with Green। यह मोटरसाइकिल हल्के, लेकिन मजबूत डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनी है, जिसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं, जिन्हें CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ जोड़ा गया है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें