Tech News
इन 5 SUV को जमकर खरीद रहे हैं लोग, यहां देखें लिस्ट
इन 5 SUV को जमकर खरीद रहे हैं लोग, यहां देखें लिस्ट
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, May 14, 2025
Last Updated On: Wednesday, May 14, 2025
Hyundai Creta जहां SUV बाजार लीडर बनी हुई है, वहीं Brezza, Scorpio और Nexon ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। Maruti Suzuki की दो SUV (Brezza और Fronx) इस सूची में शामिल हैं, जो ब्रांड की मजबूत बाजार हिस्सेदारी को दर्शाता है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Wednesday, May 14, 2025
SUV: अगर आप नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में भारतीय SUV बाजार में खूब हलचल देखने को मिली है। Hyundai को Mahindra और Tata Motors ने पीछे छोड़ते हुए चौथे पायदान पर पहुंचा दिया है, लेकिन इसके बावजूद Hyundai Creta ने एक बार फिर से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का खिताब बरकरार रखा है। वहीं Mahindra को सबसे बड़ी बढ़त मिली और कंपनी दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि Maruti Suzuki ने अपनी लीड बरकरार रखी है। आइए जानते हैं अप्रैल 2025 की टॉप 5 SUV कौन-सी रहीं:
Hyundai Creta (17,016 यूनिट्स)
Hyundai Creta लगातार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है। अप्रैल 2025 में इसकी 17,016 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो साल-दर-साल 10% की वृद्धि को दर्शाती है (अप्रैल 2024 में 15,447 यूनिट्स)। हालांकि मार्च 2025 में यह आंकड़ा 18,059 यूनिट्स था, जिसमें इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल था, लिहाजा अप्रैल में हल्की गिरावट दिखी है। इसके बावजूद यह SUV सेगमेंट में टॉप पर हुई है।
Maruti Suzuki Brezza (16,971 यूनिट्स)
Brezza ने एक बार फिर दमदार वापसी की है और अप्रैल में 16,971 यूनिट्स बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्च में यह SUV तीसरे स्थान पर खिसक गई थी और ओवरऑल छठे स्थान पर थी। अप्रैल 2025 में इसमें साल-दर-साल सिर्फ 1% की गिरावट आई, लेकिन यह अब भी सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की लीडर है। मार्च में Brezza ने 13% की सालाना ग्रोथ दर्ज की थी।
Mahindra Scorpio (15,534 यूनिट्स)
Scorpio इस बार Mahindra की ओर से टॉप 10 में शामिल होने वाली अकेली SUV रही है। अप्रैल में इसने 15,534 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 5% ज्यादा है (अप्रैल 2024 में 14,807 यूनिट्स)। मार्च 2025 की तुलना में भी इसमें बढ़त देखने को मिली, जहां उस महीने 13,913 यूनिट्स बिकी थीं।
Tata Nexon (15,457 यूनिट्स)
Tata Nexon एक बार फिर से सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV में शामिल रही है। अप्रैल 2025 में इसकी 15,457 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो साल-दर-साल 38% की जबरदस्त बढ़त है (अप्रैल 2024 में 11,168 यूनिट्स)। ये आंकड़े ICE और EV दोनों वर्जन को मिलाकर हैं। हालांकि मार्च में Nexon ने 16,336 यूनिट्स बेची थीं यानी अप्रैल में हल्की गिरावट देखी गई।
Maruti Suzuki Fronx (14,345 यूनिट्स)
Fronx ने लगातार स्थिर प्रदर्शन किया है। अप्रैल 2025 में इसकी 14,345 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के समान आंकड़े हैं। मार्च में Fronx ओवरऑल सेल्स में 10वें स्थान पर थी, लेकिन अप्रैल में यह SUV श्रेणी में पांचवें स्थान पर पहुंच गई और ओवरऑल 8वें स्थान पर आ गई।
Hyundai Creta जहां SUV बाजार लीडर बनी हुई है, वहीं Brezza, Scorpio और Nexon ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। Maruti Suzuki की दो SUV (Brezza और Fronx) इस सूची में शामिल हैं, जो ब्रांड की मजबूत बाजार हिस्सेदारी को दर्शाता है। Mahindra ने Scorpio के दम पर बड़ी छलांग लगाई, जबकि Tata Nexon की EV और ICE दोनों वेरिएंट्स की डिमांड बनी हुई है।