महिंद्रा की नई थार का नाम होगा ‘Thar Roxx’, 15 अगस्त को होगी लॉन्चिंग

महिंद्रा की नई थार का नाम होगा ‘Thar Roxx’, 15 अगस्त को होगी लॉन्चिंग

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, July 20, 2024

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

MahindraThar Roxx
MahindraThar Roxx

महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी थार का नया संस्करण 'Thar Roxx' नाम से आ रहा है। यह नई गाड़ी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को लॉन्च होगी। नए फीचर्स और डिज़ाइन के साथ, 'Thar Roxx' ऑफ-रोड प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प होगी। महिंद्रा की इस नई पेशकश के बारे में और जानें।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

महिंद्रा (Mahindra) की थार 5-डोर एसयूवी 15 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी। महिंद्रा ने न केवल वाहन का बाहरी हिस्सा दिखाया है, बल्कि यह भी पुष्टि की है कि मॉडल का नाम थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) होगा। महिंद्रा द्वारा जारी की कई तस्वीर के मुताबिक, थार रॉक्स लाइफस्टाइल एसयूवी में 3-डोर थार के सात-स्लॉट डिजाइन के बजाय नए डबल-स्टैक्ड सिक्स स्लॉट होंगे। इसमें राउंड हेडलैंप बने रहेंगे, लेकिन इसमें सी-शेप्ड के डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर सेटअप मिलेगा। अभी महिंद्रा थार रॉक्स एसयूवी के अंदर की तस्वीरें उपलब्ध नहीं है, लेकिन 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और साथ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। साथ ही, पैनोरमिक सनरूफ भी पैकेज का हिस्सा हो सकता है।

Mahindra Thar 5-door स्पेसिफिकेशंस

नई महिंद्रा थार रॉक्स डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, चारों ओर एलईडी लाइटिंग, डायमंड-कट अलॉय व्हील और ADAS से लैस होगा। थार रॉक्स तीन इंजन विकल्प में उपलब्ध होंगेः जिसमें पहला 1.5-लीटर D117 CRDe डीजल इंजन शामिल है ,जो 118PS और 300Nm जनरेट करता है। दूसरा 2.2-लीटर mHawk 130 CRDe का डीजल इंजन शामिल है, जो 132PS और 300Nm जनरेट करता है। वहीं तीसरा, इसमें 2.0-लीटर mStallion 150 TGDi पेट्रोल इंजन है, जो 152PS और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों शामिल होंगे। 3-डोर थार की तरह Roxx में भी रियर-व्हील-ड्राइव और 4WD मिलेगा।

Mahindra Thar 5-door लॉन्च टाइमलाइन

Mahindra Thar 5-door को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले थार 5-डोर का उत्पादन शुरू हो गया है और डीलर स्तर पर अनौपचारिक बुकिंग शुरू हो गई है। थार 5-डोर महिंद्रा के पोर्टफोलियो में थार 3-डोर के ऊपर होगा। यह फोर्स गोरखा 5-डोर और मारुति जिम्नी को टक्कर देगी और इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी मध्यम आकार की एसयूवी से भी होगा।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें