Tech News
Toyota Land Cruiser भारत में लॉन्च, कीमत 2.31 करोड़ से शुरू
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Thursday, February 20, 2025
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
इस नए Land Cruiser 300 के लॉन्च के साथ टोयोटा ने लक्जरी, परफॉर्मेंस और सुरक्षा का बेहतरीन मेल पेश किया है, जो भारतीय बाजार में ऑफ-रोड प्रेमियों और प्रीमियम SUV के चाहने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
Toyota ने 2025 मॉडल वाला Land Cruiser 300 का लॉन्च किया है। यह प्रतिष्ठित ऑफ-रोड SUV दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है ZX और GR-S। ZX वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.31 करोड़ है, वहीं GR-S वेरिएंट की कीमत 2.41 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है। ZX वेरिएंट को पारंपरिक रूप में पेश किया गया है, जबकि पहली बार भारतीय बाजार में GR-S वेरिएंट भी पेश किया गया है, जो कि और अधिक रग्ड और ऑफ-रोड है। दोनों वेरिएंट्स सीधे जापान से इम्पोर्ट किए गए हैं और अब इनकी बुकिंग शुरू हो गई है।
Toyota Land Cruiser में क्या है नया
GR-S वेरिएंट में कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। इसमें एक स्पेशल ऑल-ब्लैक हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल है जिस पर क्रोम स्ट्रिप और टोयोटा बैडिंग के साथ एक छोटा GR लोगो भी लगा है। इसके अलावा, GR-S को स्पोर्टी 20-इंच अलॉय व्हील्स, ऑल-ब्लैक विंडो सिल्स, एक्सटर्नल रियरव्यू मिरर्स और डोर हैंडल्स से सजाया गया है। यह वेरिएंट अपनी क्लास-लीडिंग ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है, जैसे कि अडैप्टिव वैरिएबल सस्पेंशन, रियर टॉर्क-सेंसिंग लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, डिफरेंशियल लॉक और बेहतर शॉक एब्जॉर्बर्स।
Toyota Land Cruiser फीचर
Land Cruiser 300 में 12.3-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम शामिल है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पैसेंजरों के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन और 14-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से यह SUV 10 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, क्रॉल कंट्रोल विथ टर्न असिस्ट, डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस है। साथ ही, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) में प्री-कॉलिजन सिस्टम, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, अडैप्टिव हाई बीम सिस्टम और ऑटोमैटिक हाई बीम जैसे फीचर हैं।
Toyota Land Cruiser इंजन
पावरट्रेन की बात करें, तो Land Cruiser 300 में 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन है, जो 4000 आरपीएम पर 304 बीएचपी और 1600 से 2600 आरपीएम के बीच 700 एनएम टॉर्क पैदा करता है। इसे 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी उपलब्ध है, जिससे यह मुश्किल ऑफ-रोड परिस्थितियों में भी बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस प्रीमियम SUV का मुकाबला अब Mercedes Maybach GLS और Range Rover से भी किया जा रहा है।
इस नए Land Cruiser 300 के लॉन्च के साथ टोयोटा ने लक्जरी, परफॉर्मेंस और सुरक्षा का बेहतरीन मेल पेश किया है, जो भारतीय बाजार में ऑफ-रोड प्रेमियों और प्रीमियम SUV के चाहने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।













