Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 26 August 2025: पूर्वोत्तर से लेकर राजस्थान तक तेज बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में अलर्ट

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Monday, August 25, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Monday, August 25, 2025

kaisa rahega 26 august 2025 ka mausam meather update today
kaisa rahega 26 august 2025 ka mausam meather update today

Aaj Ka Mausam Tuesday 26 August 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर के कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार तेज बारिश से नदियों का जलस्तर और बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा गहराया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं तेज बारिश के कारण और बढ़ सकती हैं. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारों की संभावना है लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी. पंजाब और हरियाणा में आज भी बारिश का असर देखने को मिलेगा. राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. महाराष्ट्र और गुजरात में आज भी अति भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में झमाझम बारिश जारी रहेगी. जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है.

Categories: Weather

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Monday, August 25, 2025

Aaj Ka Weather Tuesday 26 August 2025 : आज यानी 26 अगस्त 2025 को देशभर में मॉनसून एक बार फिर अपने पूरे जोर पर है. उत्तर भारत, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं.
दूसरी ओर, महाराष्ट्र और गुजरात में आज अति भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश का दौर जारी है. दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की फुहारें पड़ने से मौसम सुहाना बनेगा, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का असर साफ दिखेगा. जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. कुल मिलाकर, देश के अधिकांश हिस्सों में 26 अगस्त का दिन बारिश और उसके असर के नाम रहेगा.

बिहार: लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति

बिहार में 26 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. गंडक, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच चुका है. कई निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. फसलों को फायदा मिल रहा है लेकिन गांवों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है.

दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? उमस और हल्की बौछारें

दिल्ली में आज का मौसम : राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम ज्यादा नहीं बदलेगा. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, उमस से लोगों को राहत नहीं मिलेगी.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादल और बौछारें

एनसीआर में आज का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 26 अगस्त से 28 अगस्त तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर होगी लेकिन उमस बनी रहेगी.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? तेज बारिश और तेज हवाएं

उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में आज भी मॉनसून सक्रिय रहेगा. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और श्रावस्ती में मध्यम बारिश का अनुमान है. कई जिलों में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. नदियों में पानी बढ़ने से पूर्वी यूपी के जिलों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में आज का मौसम:  उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की संभावना है. लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की स्थिति बनी हुई है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादलों के साथ रुक-रुककर बारिश

हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? अगले दो दिन तक भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम:हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर, मंडी, चंबा, कांगड़ा और ऊना जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है. कई जगहों पर भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका है.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: कई जिलों में भारी बारिश

पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और पटियाला जिलों में जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. किसान बारिश से खुश हैं लेकिन शहरों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 जिलों में रेड अलर्ट

राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा. जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और अलवर समेत 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? पहाड़ी इलाकों में अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा. किश्तवाड़, कठुआ, डोडा और पुंछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है. अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहने का अनुमान है.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.

खास आकर्षण