आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 23 February 2025

Authored By: JP Yadav

Published On: Saturday, February 22, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Monday, April 21, 2025

imd weather update 23 feb 2025 aaj ka mausam forecast
imd weather update 23 feb 2025 aaj ka mausam forecast

Aaj Ka Mausam 23 February 2025: दक्षिणी राज्यों में गर्मी का अलर्ट है तो नए पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी और तेज बारिश होगी. इसका असर मैदान पर भी नजर आएगा.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Monday, April 21, 2025

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी लोगों की टेंशन, गर्मी को लेकर भी Alert जारी; जानें अपने यहां का हाल

Aaj Ka Mausam 23 February 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. दक्षिण और पूर्वी भारत में गर्मी में तेज गति से इजाफा हो रहा है तो उत्तर भारत में ठंड की विदाई शुरू हो गई है. दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठीकठाक गर्मी पड़ रही है. कुछ इलाकों में दिन के दौरान पंखे चलाने की नौबत तक आ गई है. केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की बात करें तो यहां पर गर्मी में इजाफा शुरू हो गया है. इन राज्यों में अभी से रोजाना सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर कुछ दिन पहले ही लू (Heatwave) और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है.

दक्षिण भारत में पड़ेगी इस बार अधिक गर्मी

मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण भारत में इस साल भीषण गर्मी अधिक पड़ेगी और मानसून भी जल्द ही दस्तक देगा. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24-48 घंटे के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते पश्चिमी हिमालयी राज्यों (जम्मू और कश्मीर, लद्दखा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में भी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ सकता है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के अलावा गंभीर रूप से बीमार लोगों को मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सतर्क रहने की जरूरत है.

कहां-कहां होगी बारिश?

पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड के ऊपर क्षोभमंडल में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) के चलते असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार (23 फरवरी) को भी असम, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश होने का अलर्ट जारी है.

बिहार में होगी बारिश या मौसम रहेगा शुष्क ?

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर से रविवार (23 फरवरी) को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा. औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, शेखपुरा, जमुई, गया सुपौल, किशनगंज, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, नवादा और लखीसराय समेत डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में बारिश होने का अलर्ट IMD की ओर जारी किया गया है. इसके अलावा, कुछ जिलों में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने का भी अलर्ट है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 27 फरवरी को होगी बारिश!

दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के अलावा रात को बहुत हल्की ठंड पड़ रही है. शनिवार को लोग शर्ट और हाफ शर्ट में नजर आए. धूप बहुत चटख निकली, लेकिन तेज-ठंडी हवाओं ने उसका कुछ असर कम किया. IMD के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि 23 से 26 फरवरी के बीच दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री तक, जबकि अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सयस के आसपास रह सकता है. इसके बाद अगले दिन यानी 27 फरवरी को राजधानी में बारिश की संभावना है. 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह के दौरान बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान सुबह से शाम तक 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

Delhi Weather Today

loader-image
New Delhi
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 21°C
L: 20° H: 21°
clear sky
Wind 8 Km/h WNW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
20°21°°C 0 mm 0% 9 Km/h 16 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
19°31°°C 0 mm 0% 19 Km/h 20 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
20°33°°C 0 mm 0% 14 Km/h 22 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
22°34°°C 0 mm 0% 19 Km/h 22 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
22°34°°C 0 mm 0% 16 Km/h 19 % 757 mmhg 0 mm/h

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में नहीं होगी बारिश !

एनसीआर में आज का मौसम : राजधानी दिल्ली की तरह ही यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हापुड़ में बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है. नोएडा में 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के संभावना है. इसी तरह हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 24 से 26 फरवरी तक एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है.

Noida Weather Today

loader-image
Noida
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 21°C
L: 20° H: 21°
clear sky
Wind 9 Km/h WNW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
20°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 16 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
19°31°°C 0 mm 0% 19 Km/h 21 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
20°33°°C 0 mm 0% 14 Km/h 22 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
22°34°°C 0 mm 0% 20 Km/h 22 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
22°34°°C 0 mm 0% 16 Km/h 19 % 757 mmhg 0 mm/h

Ghaziabad Weather Today

loader-image
Ghaziabad
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 20°C
L: 18° H: 20°
clear sky
Wind 9 Km/h NW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
18°20°°C 0 mm 0% 10 Km/h 18 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
17°31°°C 0 mm 0% 21 Km/h 24 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
19°33°°C 0 mm 0% 16 Km/h 24 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°34°°C 0 mm 0% 20 Km/h 24 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
20°34°°C 0 mm 0% 20 Km/h 20 % 757 mmhg 0 mm/h

Gurugram Weather Today

loader-image
Gurugram
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 20°C
L: 18° H: 19°
clear sky
Wind 9 Km/h W
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
18°19°°C 0 mm 0% 9 Km/h 17 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
17°31°°C 0 mm 0% 20 Km/h 22 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
18°33°°C 0 mm 0% 15 Km/h 24 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°34°°C 0 mm 0% 23 Km/h 24 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
20°34°°C 0 mm 0% 18 Km/h 23 % 757 mmhg 0 mm/h

Greater Noida Weather Today

loader-image
Greater Noida
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 19°C
L: 18° H: 19°
clear sky
Wind 9 Km/h WNW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
18°19°°C 0 mm 0% 10 Km/h 19 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
17°31°°C 0 mm 0% 21 Km/h 24 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
19°33°°C 0 mm 0% 17 Km/h 25 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
20°34°°C 0 mm 0% 21 Km/h 25 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
20°34°°C 0 mm 0% 19 Km/h 22 % 757 mmhg 0 mm/h

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. शनिवार को भी ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा. पिछले कुछ दिनों के दौरान सिर्फ रात और सुबह के वक्त ही कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिला, हालांकि इससे वाहन चालकों को अधिक दिक्कत पेश नहीं आई. मौसम विभाग के अनुसार, 23, 24 और 25 फरवरी को भी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके साथ ही कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, हालांकि इसका असर अधिक नहीं होगा और लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी. पूर्वी जिलों में आंधी आने या बिजली गिरने के अलावा ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अलर्ट है.

Lucknow Weather Today

loader-image
Lucknow
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 19°C
L: 18° H: 19°
clear sky
Wind 9 Km/h WNW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
18°19°°C 0 mm 0% 10 Km/h 23 % 759 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
15°31°°C 0 mm 0% 19 Km/h 27 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
17°33°°C 0 mm 0% 21 Km/h 26 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
19°35°°C 0 mm 0% 24 Km/h 25 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
20°35°°C 0 mm 0% 24 Km/h 24 % 756 mmhg 0 mm/h

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में भी बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है. इसके प्रभाव से उत्तराखंड के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति कायम है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. रविवार (23 फरवरी) को भी कहीं कहीं हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. IMD के मुताबिक, 24 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से 26 फरवरी तक हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश होने का अलर्ट जारी है.

Dehradun Weather Today

loader-image
Dehradun
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 15°C
L: 12° H: 14°
clear sky
Wind 10 Km/h NE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday broken clouds
weather icon
12°14°°C 0 mm 0% 9 Km/h 57 % 761 mmhg 0 mm/h
Thursday few clouds
weather icon
11°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 59 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday overcast clouds
weather icon
12°20°°C 0 mm 0% 10 Km/h 57 % 762 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
12°21°°C 0 mm 0% 7 Km/h 52 % 761 mmhg 0 mm/h
Sunday scattered clouds
weather icon
12°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 52 % 762 mmhg 0 mm/h

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में कहां-कहां होगी बारिश?

हरियाणा में आज का मौसम : दिल्ली से सटे दक्षिण हरियाणा के जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, नारनौल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में 23 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. IMD ने रविवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

Haryana Weather Today

loader-image
Haryana
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 18°C
L: 16° H: 18°
clear sky
Wind 7 Km/h NNW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
16°18°°C 0 mm 0% 8 Km/h 20 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
16°31°°C 0 mm 0% 21 Km/h 27 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
18°32°°C 0 mm 0% 16 Km/h 25 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
19°33°°C 0 mm 0% 19 Km/h 25 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
18°33°°C 0 mm 0% 17 Km/h 23 % 758 mmhg 0 mm/h

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार जारी बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है. राज्य के डलहौजी में ऊंचाई वाले इलाके डैनकुंड व लक्कड़ मंडी में करीब एक फिट तक बर्फ गिरी है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से IMD ने राज्य में तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना भी जताई है. इसके चलते राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और रविवार को दिनभर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी.

Shimla Weather Today

loader-image
Shimla
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 5°C
L: 4° H: 5°
clear sky
Wind 8 Km/h ENE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
4°5°°C 0 mm 0% 9 Km/h 40 % 762 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
3°16°°C 0 mm 0% 14 Km/h 43 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
4°17°°C 0 mm 0% 17 Km/h 40 % 759 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
6°18°°C 0 mm 0% 12 Km/h 35 % 759 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
5°18°°C 0 mm 0% 12 Km/h 35 % 761 mmhg 0 mm/h

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? अगले सप्ताह से पंजाब में बढ़ेगी गर्मी

पंजाब में आज का मौसम : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से सटे पंजाब में 23 और 24 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट है, जबकि 25 और 26 फरवरी को उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट को सकती है. पंजाब में अगले सप्ताह के बाद दिन में गर्मी का एहसास होगा.

Chandigarh Weather Today

loader-image
Chandigarh
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 17°C
L: 16° H: 17°
clear sky
Wind 10 Km/h NNE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
16°17°°C 0 mm 0% 8 Km/h 28 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
14°29°°C 0 mm 0% 30 Km/h 31 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
15°31°°C 0 mm 0% 23 Km/h 29 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
18°32°°C 0 mm 0% 22 Km/h 23 % 756 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
18°32°°C 0 mm 0% 27 Km/h 23 % 757 mmhg 0 mm/h

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से हनुमानगढ़ जिले में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे ठंड नहीं बढ़ी. वहीं, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है. इसके अलावा राज्य के 4-5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार है.

Rajasthan Weather Today

loader-image
Jaipur
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 20°C
L: 18° H: 19°
clear sky
Wind 12 Km/h NNE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
18°19°°C 0 mm 0% 9 Km/h 15 % 761 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
17°30°°C 0 mm 0% 11 Km/h 23 % 760 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
17°31°°C 0 mm 0% 15 Km/h 25 % 758 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
20°32°°C 0 mm 0% 20 Km/h 32 % 757 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
20°32°°C 0 mm 0% 22 Km/h 30 % 758 mmhg 0 mm/h

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है. गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के अलावा साधना दर्रा, बनिहाल, कुपवाड़ा अनंतनाग, जोजिला दर्रा के माछिल और बांदीपोरा के राजदान दर्रे में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है. वहीं, श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, 23 और 24 फरवरी को राज्य का मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 25-28 फरवरी के दौरान ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है.

Jammu Weather Today

loader-image
Jammu
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 15°C
L: 15° H: 15°
clear sky
Wind 5 Km/h NE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
15°15°°C 0 mm 0% 6 Km/h 35 % 760 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
13°29°°C 0 mm 0% 14 Km/h 36 % 759 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
14°29°°C 0 mm 0% 11 Km/h 33 % 758 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
16°31°°C 0 mm 0% 16 Km/h 31 % 757 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
14°30°°C 0 mm 0% 10 Km/h 26 % 758 mmhg 0 mm/h

Srinagar Weather Today

loader-image
Srinagar
12:31 am, Feb 26, 2026
weather icon 9°C
L: 7° H: 9°
clear sky
Wind 5 Km/h N
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday clear sky
weather icon
7°9°°C 0 mm 0% 5 Km/h 35 % 764 mmhg 0 mm/h
Today clear sky
weather icon
6°17°°C 0 mm 0% 7 Km/h 38 % 764 mmhg 0 mm/h
Tomorrow light rain
weather icon
7°18°°C 0.27 mm 27% 7 Km/h 49 % 762 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
7°18°°C 0.07 mm 7% 7 Km/h 50 % 762 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
7°18°°C 0 mm 0% 8 Km/h 36 % 763 mmhg 0 mm/h
About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण