आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 28 February 2025

Authored By: JP Yadav

Published On: Thursday, February 27, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Monday, April 21, 2025

imd weather update 28 febraury 2025 aaj ka mausam forecast
imd weather update 28 febraury 2025 aaj ka mausam forecast

Weather Update 28 February 2025 Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: शुक्रवार (28 फरवरी) को दिनभर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा, उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Monday, April 21, 2025

Aaj Ka Mausam 28 February 2025: फिर गिरेंगे बारिश के साथ ओले? कहां IMD के अलर्ट के बाद स्कूल करने पड़े बंद; पढ़ें देशभर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update 28 February 2025 Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच पूरे भारत में उथल-पुथल मची हुई है. गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मुंबई के अलावा केरल और गुजरात के कई इलाकों में हीटवेव चल रही है. देश के 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है तो मौसम के करवट लेते ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी के प्रभाव से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है.

बिहार में 28 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम ?

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बिहार के मौसम में बदलाव का संकेत IMD ने दिया है. ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मौसमी बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में 28 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस हो सकती है. 28 फरवरी और 01 मार्च को बिहार के कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी में तेजी से इजाफा होगा.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में बारिश की चेतावनी

दिल्ली में आज का मौसम : दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया. दिनभर बादल छाए रहे और कुल इलाकों में बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने शुक्रवार (28 फरवरी) को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इसका मतलब लोग मौसम का मिजाज देखकर ही अपनी यात्रा प्लान करें. मौसम विभाग ने 28 फरवरी को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi Weather Today

loader-image
New Delhi
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 16°C
L: 16° H: 29°
haze
Wind 9 Km/h E
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
16°29°°C 0 mm 0% 10 Km/h 67 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
20°29°°C 0 mm 0% 6 Km/h 41 % 761 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
19°30°°C 0 mm 0% 11 Km/h 40 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
19°31°°C 0 mm 0% 12 Km/h 31 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
19°31°°C 0 mm 0% 15 Km/h 24 % 760 mmhg 0 mm/h

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में हो सकती है बारिश!

एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में भी गुरुवार को बादल छा रहे और हल्की बारिश भी हुई. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है. IMD के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, साहिबाबाद, गाजियाबाद के अलावा सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली के कई इलाकों में हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के अनुसार, छपरौला, नोएडा, लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ शामिल है.

Noida Weather Today

loader-image
Noida
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 16°C
L: 16° H: 29°
clear sky
Wind 7 Km/h ESE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
16°29°°C 0 mm 0% 10 Km/h 42 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
20°29°°C 0 mm 0% 6 Km/h 42 % 761 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
19°30°°C 0 mm 0% 11 Km/h 40 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
19°31°°C 0 mm 0% 12 Km/h 32 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
19°32°°C 0 mm 0% 16 Km/h 24 % 760 mmhg 0 mm/h

Ghaziabad Weather Today

loader-image
Ghaziabad
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 16°C
L: 15° H: 29°
clear sky
Wind 7 Km/h E
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
15°29°°C 0 mm 0% 10 Km/h 43 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
19°29°°C 0 mm 0% 9 Km/h 39 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
17°30°°C 0 mm 0% 12 Km/h 40 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
18°31°°C 0 mm 0% 14 Km/h 35 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
17°32°°C 0 mm 0% 18 Km/h 28 % 760 mmhg 0 mm/h

Gurugram Weather Today

loader-image
Gurugram
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 16°C
L: 16° H: 29°
haze
Wind 9 Km/h E
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
16°29°°C 0 mm 0% 14 Km/h 67 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
18°29°°C 0.03 mm 3% 9 Km/h 54 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
17°30°°C 0 mm 0% 11 Km/h 55 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
18°30°°C 0 mm 0% 12 Km/h 35 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
17°31°°C 0 mm 0% 15 Km/h 27 % 761 mmhg 0 mm/h

Greater Noida Weather Today

loader-image
Greater Noida
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 14°C
L: 14° H: 28°
clear sky
Wind 7 Km/h ESE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
14°28°°C 0 mm 0% 10 Km/h 51 % 762 mmhg 0 mm/h
Tomorrow light rain
weather icon
18°28°°C 0.2 mm 20% 10 Km/h 46 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
17°30°°C 0 mm 0% 11 Km/h 44 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
17°31°°C 0 mm 0% 14 Km/h 35 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
17°32°°C 0 mm 0% 18 Km/h 29 % 760 mmhg 0 mm/h

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तर प्रदेश में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी नजर आने लगा है. गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में आंशिक तौर से बादल छाए रहे. शुक्रवार (28 फरवरी) को प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर के साथ फतेहपुर, बांदा और कौशांबी में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी बादल छाए रहेंगे और यहां पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में 28 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) है. यूपी के 13 जिलों हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

Lucknow Weather Today

loader-image
Lucknow
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 13°C
L: 13° H: 28°
mist
Wind 0 Km/h
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
13°28°°C 0 mm 0% 8 Km/h 94 % 762 mmhg 0 mm/h
Tomorrow few clouds
weather icon
15°30°°C 0 mm 0% 14 Km/h 46 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday overcast clouds
weather icon
19°32°°C 0 mm 0% 17 Km/h 39 % 762 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
18°32°°C 0 mm 0% 18 Km/h 41 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
18°32°°C 0 mm 0% 22 Km/h 32 % 760 mmhg 0 mm/h

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी मौसम करवट ले चुका है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो निचले इलाकों में बारिश लगातार जारी है. IMD ने शुक्रवार (28 फरवरी) के लिए उत्तराखंड के लिए चमोली, अलमोड़ा, बद्रीनाथ, बागेश्वर, भीमताल, चंबा और चोपटा समेत कई जिलों में विभाग ने बारिश के साथ आंधी बिजली और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है.

Dehradun Weather Today

loader-image
Dehradun
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 13°C
L: 12° H: 14°
clear sky
Wind 10 Km/h NE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday broken clouds
weather icon
12°14°°C 0 mm 0% 9 Km/h 57 % 761 mmhg 0 mm/h
Thursday few clouds
weather icon
11°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 59 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday overcast clouds
weather icon
12°20°°C 0 mm 0% 10 Km/h 57 % 762 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
12°21°°C 0 mm 0% 7 Km/h 52 % 761 mmhg 0 mm/h
Sunday scattered clouds
weather icon
12°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 52 % 762 mmhg 0 mm/h

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में फिर बदला मौसम

हरियाणा में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ ने राज्य के मौसम में फिर बदलाव ला दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (28 फरवरी) को करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों (हरियाणा), शामली, कांधला (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, वहीं, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के साथ कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना है, ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है.

Haryana Weather Today

loader-image
Haryana
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 15°C
L: 14° H: 29°
clear sky
Wind 13 Km/h E
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today broken clouds
weather icon
14°29°°C 0 mm 0% 17 Km/h 47 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
17°27°°C 0.18 mm 18% 10 Km/h 51 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
16°29°°C 0 mm 0% 11 Km/h 45 % 764 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
16°30°°C 0 mm 0% 13 Km/h 35 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
16°31°°C 0 mm 0% 15 Km/h 25 % 761 mmhg 0 mm/h

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश 28 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम ?

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 3 दिनों से बर्फबारी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. बर्फबारी के चलते लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर में सड़कें जाम हैं. यहां की सड़कों पर कई फीट तक बर्फ जमी हुई है. वहीं, शुक्रवार को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बारिश के मद्देनजर IMD की ओर से अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. इस दौरान भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान भी जताया गया है. शुक्रवार को कलपा, मनाली और शिमला के साथ डलहौजी, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कसौली और कुल्लु में बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है. इससे लोगों को परेशानी आ सकती है.

Shimla Weather Today

loader-image
Shimla
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 4°C
L: 4° H: 14°
clear sky
Wind 10 Km/h ENE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today overcast clouds
weather icon
4°14°°C 0 mm 0% 11 Km/h 46 % 764 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
5°15°°C 0 mm 0% 11 Km/h 54 % 764 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
5°17°°C 0 mm 0% 12 Km/h 49 % 766 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
5°18°°C 0 mm 0% 13 Km/h 38 % 767 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
5°18°°C 0 mm 0% 13 Km/h 42 % 762 mmhg 0 mm/h

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बारिश से डरे किसान

पंजाब में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के मौसम में ठंडक बनी हुई है. शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके साथ कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.

Chandigarh Weather Today

loader-image
Chandigarh
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 14°C
L: 13° H: 26°
clear sky
Wind 7 Km/h ESE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today overcast clouds
weather icon
13°26°°C 0 mm 0% 12 Km/h 47 % 762 mmhg 0 mm/h
Tomorrow broken clouds
weather icon
15°28°°C 0 mm 0% 18 Km/h 39 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
15°28°°C 0 mm 0% 17 Km/h 42 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
15°29°°C 0 mm 0% 20 Km/h 39 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
15°30°°C 0 mm 0% 24 Km/h 36 % 760 mmhg 0 mm/h

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में बारिश संग ओले गिरने का अलर्ट

राजस्थान में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24-48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर सहित कुछ अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी है, इसके चलते फसलों को नुकसान हो सकता है.

Rajasthan Weather Today

loader-image
Jaipur
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 19°C
L: 16° H: 29°
haze
Wind 13 Km/h E
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today light rain
weather icon
16°29°°C 0.2 mm 20% 22 Km/h 42 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow light rain
weather icon
16°25°°C 0.93 mm 93% 24 Km/h 58 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
15°28°°C 0 mm 0% 12 Km/h 60 % 764 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
18°30°°C 0 mm 0% 12 Km/h 37 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
18°31°°C 0 mm 0% 19 Km/h 24 % 761 mmhg 0 mm/h

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में क्या फिर बढ़ेगी ठंड ?

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर घाटी में एक बार फिर बर्फबारी तेज हो गई है. इसके अलावा कश्मीर के कई इलाकों धीमी बारिश होने की संभावना है. 28 फरवरी के दौरान ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी. राज्य के कई इलाकों में 28 फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं.

Jammu Weather Today

loader-image
Jammu
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 13°C
L: 13° H: 24°
scattered clouds
Wind 5 Km/h NE
Clouds 34%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today overcast clouds
weather icon
13°24°°C 0 mm 0% 8 Km/h 48 % 762 mmhg 0 mm/h
Tomorrow broken clouds
weather icon
14°26°°C 0 mm 0% 8 Km/h 45 % 763 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
14°28°°C 0 mm 0% 12 Km/h 36 % 764 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
13°28°°C 0 mm 0% 11 Km/h 34 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
14°27°°C 0 mm 0% 9 Km/h 35 % 761 mmhg 0 mm/h

Srinagar Weather Today

loader-image
Srinagar
4:18 am, Feb 17, 2026
weather icon 5°C
L: 5° H: 15°
scattered clouds
Wind 4 Km/h N
Clouds 25%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today broken clouds
weather icon
5°15°°C 0 mm 0% 6 Km/h 46 % 767 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
6°16°°C 0 mm 0% 10 Km/h 42 % 767 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
5°16°°C 0 mm 0% 7 Km/h 36 % 770 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
5°16°°C 0 mm 0% 8 Km/h 30 % 771 mmhg 0 mm/h
Saturday scattered clouds
weather icon
6°17°°C 0 mm 0% 7 Km/h 31 % 767 mmhg 0 mm/h
About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण