Sports News
DC vs MI IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
DC vs MI IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Saturday, April 12, 2025
Updated On: Saturday, April 12, 2025
DC vs MI IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2025 का यह मुकाबला 13 अप्रैल को खेला जाएगा. DC इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं और अपने पिछले मैचों में आसान जीत दर्ज कर चुकी हैं. हालांकि, इस बार MI का प्रदर्शन खराब रहा है. हालांकि, अब दोनों की नज़रें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी. इस लेख में हम DC और MI के हेड-टू-हेड आंकड़ों, संभावित प्लेइंग XI, प्रमुख खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन और टीम प्रेडिक्शन पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जिससे आप जान सकें कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Saturday, April 12, 2025
DC vs MI IPL 2025: TATA IPL 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 13 अप्रैल रविवार शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा.DC इस सीज़न अक्षर पटेल की कप्तानी में शानदार लय में नजर आ रही है. टीम के पास फाफ डु प्लेसिस और के एल राहुल जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलट सकते हैं.
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी हार्दिक पांड्या है. टीम में रोहित शर्मा, दीपक चाहर और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, इन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. जो ऐसे में विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं. हालांकि पिछला मैच कोलकाता हार गई थी. इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी.
इस लेख में हम DC और IM के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI, प्रमुख खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन और मैच प्रेडिक्शन पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जिससे आप अंदाजा लगा सकें कि इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
DC vs MI: Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 13 अप्रैल 2025 |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली |
टीमें (Teams) | दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) |
कप्तान (Captain) DC | अक्षर पटेल |
कप्तान (Captain) MI | हार्दिक पांड्या |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) DC | कोई जीत नहीं |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) MI | 5 बार जीत |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) DC | अक्षर पटेल, फाफ डु प्लेसिस और के एल राहुल |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) MI | हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, दीपक चाहर और रयान रिकेल्टन |
DC vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI के बीच हुए आईपीएल मुकाबले हमेशा दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहे हैं.MI अपने शानदार प्रदर्शन के चलते अब तक पांच आईपीएल विजेता का खिताब जीत चुकी है. जबकि दिल्ली कोई आईपीएल नहीं जीत सकी है. इन दोनों के बीच अब तक 32 मैच हेड-टू-हेड हुए हैं, जिसमें से मुंबई ने 19 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली ने 16 मैच जीते.
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 35 |
DC की जीत (GT won) | 16 |
MI की जीत (RR won) | 19 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
DC vs MI, Arun Jaitley Stadium Delhi (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
अरुण जेटली स्टेडियम,दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन समय-समय पर यह स्पिन गेंदबाजों को भी सहायता देती है, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स खेल में आ जाते हैं. आईपीएल के मुकाबलों में यह मैदान हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, क्योंकि मैदान का आकार छोटा है और आउटफील्ड काफी तेज होती है. ऐसे में DC vs MI का यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है.
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Arun Jaitley Stadium)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 90 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 43 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 46 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 169.3 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 153.3 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 266/7 By SRH vs DC |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 66/all out By DC vs MI |
DC vs MI, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- के एल राहुल (DC): के एल राहुल इस बार दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंदों में 93 बनाकर दिल्ली की जीत दिलाई थी.
- अक्षर पटेल (DC): अक्षर पटेल नए कप्तान के रूप में अक्षर पटेल अपनी ऑलराउंड क्षमताओं से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही महत्वपूर्ण होंगी.
- फाफ डु प्लेसिस (DC): फाफ डु प्लेसिस अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस शीर्ष क्रम में टीम को मजबूती देंगे. हैदराबाद के खिलाफ मात्र 27 बॉल में बनाया अर्ध शतक उनकी स्थिरता और अनुभव DC के लिए महत्वपूर्ण होंगे
- हार्दिक पंड्या (MI): हार्दिक पंड्या ने पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंद में 42 रन मारे थे. हालांकि, टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार टीम अपनी बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी.
- दीपक चाहर (MI): दीपक चाहर मुंबई इंडियंस ने भी टीम के लिए रन बटोरने में बहुत मदद की है. वह आने वाले मैचों में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. उनकी आक्रमक बल्लेबाजी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
के एल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंदों में 93 रन |
अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | लखनऊ के खिलाफ 11 गेंदों में 22 रन, चेन्नई के खिलाफ 14 गेंदों में रन, टीम के शानदार कप्तान |
फाफ डु प्लेसिस | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | हैदराबाद के खिलाफ 27 गेंदों में अर्ध शतक रन |
हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियंस (MI) | गुजरात के खिलाफ 17 गेंदों में 11 रन, बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंद में 42 रन |
दीपक चाहर | मुंबई इंडियंस (MI) | चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों 28 रन, बेंगलुरु के खिलाफ शून्य पर आउट |
DC vs MI IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- मोहित शर्मा: IPL 2025 में राजस्थान के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जबकि अन्य खिलाड़ियों ने कई विकेट्स चटकाई.
- रोहित शर्मा (MI): रोहित शर्मा: पिछले कुछ मैचों में रोहित शर्मा की फॉर्म कुछ खास नहीं दिखाई पड़ रही है, अपने पुछले मैच में भी कोलकाता के खिलाफ 12 बॉल में मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ऐसे में उन्हें फैंटसी टीम में शामिल करना एक जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
मोहित शर्मा | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | PL 2025 में राजस्थान के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए |
रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | पिछले कुछ मैचों में रोहित शर्मा की फॉर्म कुछ खास नहीं दिखाई पड़ रही है, कोलकाता के खिलाफ 12 बॉल में मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे |
DC संभावित प्लेइंग 11 (DC Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | कीमत (Price Sold) |
---|---|---|---|
1 | फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) (उप-कप्तान) | उप-कप्तान (Vice-Captain) | ₹2.00 करोड़ (INR 2.00 Crore) |
2 | जैक फ्रेजर-मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹9.00 करोड़ (INR 9.00 Crore) |
3 | अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) (विकेटकीपर) | विकेटकीपर (Wicket-Keeper) | ₹4.00 करोड़ (INR 4.00 Crore) |
4 | केएल राहुल (KL Rahul) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹14.00 करोड़ (INR 14.00 Crore) |
5 | ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹10.00 करोड़ (INR 10.00 Crore) |
6 | अक्षर पटेल (Axar Patel) (कप्तान) | कप्तान (Captain) | ₹16.50 करोड़ (INR 16.50 Crore) |
7 | आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹3.80 करोड़ (INR 3.80 Crore) |
8 | कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹13.25 करोड़ (INR 13.25 Crore) |
9 | मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹11.75 करोड़ (INR 11.75 Crore) |
10 | मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹8.00 करोड़ (INR 8.00 Crore) |
11 | मोहित शर्मा (Mohit Sharma) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹2.20 करोड़ (INR 2.20 Crore) |
MI संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | रोहित शर्मा | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 16.30 |
2 | रायन रिकेल्टन | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 1.00 |
3 | विल जैक्स | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 5.25 |
4 | हार्दिक पंड्या | कप्तान, ऑलराउंडर | 16.35 |
5 | सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 16.35 |
6 | तिलक वर्मा | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 8.00 |
7 | नमन धीर | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 5.25 |
8 | रॉबिन मिन्ज़ | विकेटकीपर | 0.65 |
9 | मिचेल सैंटनर | गेंदबाजी ऑलराउंडर | 2.00 |
10 | दीपक चाहर | तेज़ गेंदबाज | 9.25 |
11 | ट्रेंट बोल्ट | तेज़ गेंदबाज | 12.50 |
DC के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बेंगलुरु(RCB) को 7 वविकट से हराया. RCB ने दिल्ली को चैस करने के लिए 163 रनों का टार्गेट दिया था जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में हासिल कर लिया था. के एल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी खेली और आसानी से बेंगलुरु को हरा दिया था.
MI के पिछले मैच का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस (MI) अपने पिछले मैच में बेंगलुरु से 12 रनों से हारी थी. विराट कोहली ने अपनी दमदार पारी खेली, जबकि रजत पार्टीदार ने 32 गेंदों में 64 रनों की बदौलत टीम को जीत दिलाई. बेंगलुरु ने मुंबई को 221 रनों का टार्गेट दिया था, लेकिन मुंबई 20 ओवरों सिर्फ 209 रन बना सकीं.
DC vs MI संभावित परिणाम (Possible Outcome)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.