Sports News
LSG vs CSK IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
LSG vs CSK IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Nishant Singh
Published On: Sunday, April 13, 2025
Updated On: Sunday, April 13, 2025
LSG vs CSK IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला 14 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले मैच में लखनऊ का प्रदर्शन शानदार रहा. जबकि चेन्नई को कोलकाता के हाथ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है. इस लेख में हम LSG और CSK के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: Nishant Singh
Updated On: Sunday, April 13, 2025
LSG vs CSK IPL 2025: टाटा आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच सोमवार, 14 अप्रैल को रात 7:30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. LSG इस सीज़न ऋषभ पंत की अगुवाई में घरेलू मैदान पर उतरेगी, जहां टीम का मकसद चेन्नई के खिलाफ अपनी हालिया जीत को दोहराना होगा.
वहीं चेन्नई ,धोनी की कप्तानी में जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. टीम के पास रवींद्र जडेजा, और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी हैं, जो मुश्किल हालात में भी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने की कोशिश में होंगी, जिससे यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
LSG vs CSK : Match Details
जानकारी (Information) | विवरण (Details) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 14 अप्रैल 2025 (रविवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
टीमें (Teams) | मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
कप्तान (Captain) LSG | ऋषभ पंत |
कप्तान (Captain) CSK | एम. एस धोनी |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) LSG | 0 बार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) CSK | 5 बार |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) LSG | ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) CSK | एम.एस धोनी, रचिन रविंद्र, एमएस धोनी |
LSG बनाम CSK: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
PL में मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले कम ज़रूर हैं, लेकिन ज्यादातर मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया. LSG और CSK के बीच अब तक हेड-टू हेड मुकाबले कुल पांच बार हुए हैं, जिसमें से लखनऊ को तीन बार जीत मिली है जबकि चेन्नई को केवल एक बार जीत मिली. वहीं एक मैच में दोनों के बीच हुए मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला. LSG ने अपने कॉम्पैक्ट स्क्वॉड और ऑलराउंडर्स की बदौलत सभी टीमों को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों की बैलेंस्ड प्लेइंग इलेवन और गहरी रणनीति के चलते यह मुकाबला अक्सर हाई-वोल्टेज रहता है.
अब तक IPL में LSG और CSK के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 5 |
CSK की जीत (CSK won) | 1 |
LSG की जीत (LSG won) | 3 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 1 |
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium – Lucknow)
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच को पारंपरिक रूप से धीमा और स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है. यहां की सतह पर शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जाती है. बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, खासकर दूसरी पारी में, जहां रन चेज़ करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
यह LSG का घरेलू मैदान है, और टीम इस पिच की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. ऐसे में CSK के लिए यहां चुनौती थोड़ी अधिक हो सकती है. मैच लो-टू-मिड स्कोरिंग हो सकता है, जिसमें गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी.
इकाना स्टेडियम, लखनऊ पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Ekana Stadium – Lucknow)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 16 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 8 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 7 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 151 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 145 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 199/5 (LSG vs DC) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 108/10 (SRH vs LSG) |
इस पिच पर स्ट्राइक रोटेशन और स्पिन के खिलाफ बेहतर खेल दिखाना जीत की कुंजी होगा. CSK की ताकत बल्लेबाजी है जबकि LSG को अपने घरेलू स्पिन अटैक का भरपूर फायदा मिल सकता है.
LSG vs CSK, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- विजय शंकर (Vijay Shankar): आक्रामक बल्लेबाज, दिल्ली के खिलाफ खेली 69 रनों की तीव्र पारी,
- रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin): अश्विन ने CSK में वापसी करते हुए पहले मैच में किफायती गेंदबाजी की, जिससे टीम की जीत में योगदान मिला.
- रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra): न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर CSK की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपने पिछले मैच में पंजाब की खिलाफ 23 गेंदों में 36 रनों की अहम् पारी.
- मिशेल मार्श (LSG): मिशेल मार्श (Mitchell Marsh): मार्श ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रन बनाए, जो इस सीजन में उनकी पांच पारियों में चौथा अर्धशतक था. उन्होंने अब तक 267 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं.
- निकोलस पूरन (nicholas pooran): पूरन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिससे LSG ने 238/3 का स्कोर खड़ा किया और मैच चार रन से जीता. पूरन वर्तमान में 288 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर हैं.
- दिग्वेश राठी (divesh rathi): मुंबई इंडियंस के खिलाफ राठी ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए नमन धीर का विकेट लिया और केवल पांच रन प्रति ओवर की इकॉनमी से गेंदबाजी की, जिससे मुंबई को 191 रनों तक सीमित करने में मदद मिली.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
विजय शंकर | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | दिल्ली के खिलाफ 69 रनों की आक्रमक पारी खेली |
रविचंद्रन अश्विन | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | पहले मैच में किफायती गेंदबाजी कर टीम की जीत में योगदान दिया |
रचिन रविंद्र | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | मुंबई के खिलाफ नाबाद 65 रन और पंजाब के खिलाफ 23 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. |
मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | कोलकाता के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रन, सीजन में 267 रन, 4 अर्धशतक |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | कोलकाता के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 87 रन, कुल 288 रन, टॉप स्कोरर |
दिग्वेश राठी | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | मुंबई के खिलाफ 1 विकेट, 5 रन प्रति ओवर की इकॉनमी, किफायती गेंदबाज़ी से विरोधी टीम को रोका |
LSG vs CSK IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- खलील अहमद (CSK) –पिछले मैचों में ज्यादा विकेट नहीं लिए, डेथ ओवर्स में लीक करते हैं.
- ऋषभ पंत (LSG)-लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने अब तक सबसे खराब प्रदर्शन किया है, अब तक चार मैचों में बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत 15 के आंकड़े से ज्यादा नहीं पहुंच पाए हैं. पहले मैच में वे शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 15 रन बनाए थे.
खिलाड़ी | टीम | कारण |
---|---|---|
खलील अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | पिछले मैचों में ज्यादा विकेट नहीं लिए, डेथ ओवर्स में लीक करते हैं. |
ऋषभ पंत | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | अब तक सर्वाधाकि रन 15 बनाए, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे |
CSK संभावित प्लेइंग 11 (CSK Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | विजय शंकर (CSK) | बल्लेबाज ऑलराउंडर (All-rounder Batsman) | 1.2 |
2 | रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 4.00 |
3 | दीपक हूडा (Deepak Hooda) | बल्लेबाज (Batsman) | 1.70 |
4 | शिवम दुबे (Shivam Dube) | मिडल ऑर्डर बल्लेबाज (Middle-order Batsman) | 12.00 |
5 | रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 18.00 |
6 | रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 9.75 |
7 | नूर अहमद (Noor Ahmad) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 10.00 |
8 | सैम करन (Sam Curran) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 2.40 |
9 | एमएस धोनी (MS Dhoni) | विकेटकीपर और बल्लेबाज (Wicketkeeper & Batsman) | 4.00 |
10 | नाथन एलिस (Nathan Ellis) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 2.00 |
11 | खलील अहमद (Khaleel Ahmed) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 4.80 |
LSG संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | एडन मार्कराम (Aiden Markram) | बल्लेबाज | ₹2.00 करोड़ |
2 | मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹3.40 करोड़ |
3 | निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹21.00 करोड़ |
4 | आयुष बडोनी (Ayush Badoni) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹4.00 करोड़ |
5 | ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) (Rishabh Pant) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹27.00 करोड़ |
6 | डेविड मिलर (David Miller) | बल्लेबाज | ₹7.50 करोड़ |
7 | प्रिंस यादव (Prince Yadav) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
8 | दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
9 | शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.40 करोड़ |
10 | शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.00 करोड़ |
11 | रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | गेंदबाज | ₹11.00 करोड़ |
CSK के पिछले मैच का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने पिछले मैच में कोलकाता से 8 विकेट से हार गई थी. पिछले मैच में चेन्नई के ज्यादातर खिलाड़ी ठीक-ठाक स्कोर नहीं कर पाए. चेन्नई 20 ओवर में सिर्फ 103 रन बना पाई थी. जिसे कोलकाता ने मात्र 10.1 ओवर में हासिल कर लिया था.
LSG के पिछले मैच का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को 4 रन से हराया था. टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी में आक्रामक रुख अपनाया और 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 87 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं मिशेल मार्श ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों में 81 रन बनाए.
LSG vs CSK संभावित परिणाम (Possible Outcome)
LSG इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.