Sports News
RCB vs RR IPL 2025: कौन सी टीम मारेगी बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
RCB vs RR IPL 2025: कौन सी टीम मारेगी बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Tuesday, April 22, 2025
Updated On: Tuesday, April 22, 2025
RCB vs RR IPL 2025: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें 24 अप्रैल को आमने-सामने होंगी. इस सीजन में बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 5 मैच जीतकर मजबूत स्थिति बनाई है. जबकि राजस्थान की टीम केवल 8 में से 2 मैच ही जीत पाई है. बेंगलुरु की फॉर्म इस सीजन बेहतरीन दिख रही है, लेकिन अब दोनों टीमों की नज़रें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी. राजस्थान को इस मुकाबले में वापसी की उम्मीद होगी, जबकि RCB की टीम जीत के साथ अपने शीर्ष स्थान को और मजबूत करने की कोशिश करेगी.
Authored By: Khursheed
Updated On: Tuesday, April 22, 2025
TATA IPL 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 24 अप्रैल, गुरुवार को खेला जाएगा. यह रोमांचक भिड़ंत शाम 7:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शुरू होगी. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अब प्लेऑफ की रेस और भी तेज हो गई है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीज़न में रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार लय में दिखाई दे रही है. टीम ने अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति बनाई हुई है. बेंगलुरु की बल्लेबाज़ी में फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलट सकते हैं. वहीं, गेंदबाज़ी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को संतुलन प्रदान कर रहे हैं.
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इस सीज़न में कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरी है और अब तक केवल 2 ही मुकाबले जीत पाई है. हालांकि कप्तान रियान पराग की अगुवाई में टीम अब भी टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीदें बनाए हुए है. राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नितीश राणा और शिमरोन हेटमायर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण को तहस-नहस करने का माद्दा रखते हैं.
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण है. एक ओर RCB अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं RR इस मुकाबले को जीतकर वापसी की ओर पहला मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी.
RCB vs RR : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 24 अप्रैल 2025 (गुरुवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
टीमें (Teams) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) |
कप्तान (Captain) RCB | रजत पाटीदार |
कप्तान (Captain) RR | रियान पराग |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RCB | 0 बार (Never won) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RR | 1 बार (2008 में) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RCB | फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RR | यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नितीश राणा |
RCB vs RR: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए आईपीएल मुकाबले हमेशा दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहे हैं. RCB की प्लेइंग XI बहुत मजबूत है, इसने कई मैचों में विरोधी टीम को कड़ी टक्कर दी है. जबकि RR एक अनुभवी टीम के रूप में अपनी बैलेंस्ड प्लेइंग XI और आक्रामक बल्लेबाजों के लिए पहचानी जाती है. दोनों टीमों के बीच अब तक के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुकाबले करीबी और दिलचस्प रहे हैं. नीचे दिए गए आंकड़ों में RCB और RR की अब तक की जीत-हार का पूरा ब्यौरा दिया गया है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 33 |
RCB की जीत (RCB won) | 16 |
RR की जीत (RR won) | 14 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 3 |
RCB vs RR, चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलूरु (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru)
चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल के सबसे हाई-स्कोरिंग मैदानों में से एक माना जाता है, जहां बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने में सहज महसूस करते हैं. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच की वजह से यहां तेज गति से रन बनते हैं, जिससे टीमें बड़े स्कोर का पीछा करने में भी सक्षम रहती हैं. हालांकि, दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जिससे मैच रोमांचक हो सकता है. RCB और RR के खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.
चिन्नस्वामी स्टेडियम, पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru)
टोटल आईपीएल मैच (Total IPL Matches) | 98 |
---|---|
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 41 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 53 |
कोई परिणाम नहीं (No Result) | 4 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167.84 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 174 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 287/3 (SRH vs RCB) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 82 (RCB vs KKR) |
RR vs RCB, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- विराट कोहली (RCB) –विराट कोहली RCB के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 54 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली. इस बार कोहली पूरी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
- रजत पाटीदार(RCB) –रजत पाटीदार भी टीम के लिए अब तक बढ़िया खेलते हुए आए हैं. मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में 64 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ बल्ला धीमा चला 13 गेंदों में 12 रन बनाए.
- फिल सॉल्ट (RCB) –राजस्थान के खिलाफ 33 गेंदों में 65 रनों की अहम पारी खेली. सॉल्ट का भी पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन खराब रहा था उन्होंने 3 गेंदों में मात्र 1 रन बनाया.
- यशस्वी जायसवाल (RR) –राजस्थान के लिए एक धमाकेदार ओपनर, जो तेज शुरुआत देने में माहिर हैं, पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 52 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली.
- नितीश राणा (RR) –चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली. पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ बल्ले से सिर्फ 7 गेंदों में 8 रन निकले.
- रियान पराग (RR) –संजू सैमसन की अनुपस्थिति में RR की कप्तानी रियान पराग के लिए जिम्मेदारी बड़ी होगी, पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 26 गेंदों में 39 रन बटोरे, कई मैचों में औसत प्रदर्शन रहा.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पंजाब के खिलाफ 54 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली. इस बार कोहली पूरी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. |
रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | रजत पाटीदार भी टीम के लिए अब तक बढ़िया खेलते हुए आए हैं. मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में 64 रनों की धुआंधार पारी खेली वहीं, पिछले मैच में बल्ला धीमा चला, 13 गेंदों में 12 रन बनाए. |
फिल सॉल्ट | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | राजस्थान के खिलाफ 33 गेंदों में 65 रनों की अहम पारी खेली. पिछले में मैच में प्रदर्शन खराब रहा. |
रियान पराग | राजस्थान रॉयल्स (RR) | पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रन बटोरे, कई मैचों में औसत प्रदर्शन रहा. |
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | राजस्थान के लिए एक धमाकेदार ओपनर, जो तेज शुरुआत देने में माहिर हैं, बेंगलुरु के खिलाफ 47 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली. |
नितीश राणा | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली. पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ बल्ले से सिर्फ 7 गेंदों में 8 रन निकले. |
RCB vs RR, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
• लियाम लिविंगस्टोन (RCB) –रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु केलियाम लिविंगस्टोन का गेंदबाज़ी प्रदर्शन हालिया मैचों में उतार-चढ़ाव भरा रहा है, अब तक उन्होंने कुल मिलाकर 9 ओवर फेंके हैं, जिनमें 76 रन खर्च किए और केवल 2 विकेट हासिल किए. वहीं उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 7 मैचों में केवल 87 रन बनाए हैं.
• ध्रुव जुरेल (RR) –चेन्नई के खिलाफ मात्र 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. उनकी हालिया फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है, जिससे उनकी Consistency पर सवाल उठते हैं. ऐसे में उन्हें फैंटेसी टीम से दूर रखना बेहतर हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
लियाम लिविंगस्टोन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | अब तक उन्होंने कुल मिलाकर 9 ओवर फेंके हैं, जिनमें 76 रन खर्च किए और केवल 2 विकेट हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैचों में मात्र 87 रन बनाए हैं. |
ध्रुव जुरेल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, हालिया फॉर्म अस्थिर रही है. |
RCB संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | विराट कोहली (Virat Kohli) | बल्लेबाज | ₹21.00 |
2 | फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) | बल्लेबाज/विकेटकीपर | ₹11.50 |
3 | देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) | बल्लेबाज | ₹2.00 |
4 | रजत पाटीदार (Rajat Patidar) (कप्तान) | बल्लेबाज/कप्तान | ₹11.00 |
5 | जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) | बल्लेबाज | ₹11.00 |
6 | रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) | ऑलराउंडर | ₹1.50 |
7 | टिम डेविड (Tim David) | ऑलराउंडर | ₹3.00 |
8 | क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) | ऑलराउंडर | ₹5.75 |
9 | भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) | तेज गेंदबाज | ₹10.75 |
10 | जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) | तेज गेंदबाज | ₹12.50 |
11 | यश दयाल (Yash Dayal) | तेज गेंदबाज | ₹5.00 |
RR संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | शुभम दुबे (Shubham Dubey) | बल्लेबाज | 5.80 |
2 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | बल्लेबाज | 18.00 |
3 | शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | बल्लेबाज | 11.00 |
4 | रियान पराग (Riyan Parag) | ऑलराउंडर | 14.00 |
5 | ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) | बल्लेबाज | 14.00 |
6 | जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | तेज गेंदबाज | 12.50 |
7 | नितीश राणा (Nitish Rana) | बल्लेबाज | 4.20 |
8 | वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) | स्पिन ऑलराउंडर | 5.25 |
9 | संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) | तेज गेंदबाज | 4.00 |
10 | महीश तीक्षाना (Maheesh Theekshana) | स्पिन गेंदबाज | 4.40 |
11 | तुषार देश पण्डे (Tushar Desh Pande) | तेज गेंदबाज | 6.50 |
RCB के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाए और 5 विकेट गंवाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बना लिए.
हालांकि शुरुआत में ही झटका लगा जब फिल सॉल्ट पहले ही ओवर में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बल्लेबाज़ी की और 35 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम को मज़बूती दी. कप्तान रजत पाटीदार ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए और फिर अंत तक विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए 54 गेंदों में नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली. उनके साथ जितेश शर्मा ने भी 11 रन बनाकर जीत में योगदान दिया.
RR के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में सिर्फ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले गेंदबाज़ी करते हुए RR ने LSG को 180/5 पर रोका. जवाब में यशस्वी जायसवाल (74 रन), रियान पराग (39 रन) और वैभव सूर्यवंशी (34 रन) की पारियों के बावजूद टीम 178/5 ही बना सकी. अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम फिनिशिंग में चूक गई.
RCB vs RR संभावित परिणाम (Possible Outcome)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.