Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7: कौन-सी इलेक्ट्रिक MPV है बेहतर?

Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7: कौन-सी इलेक्ट्रिक MPV है बेहतर?

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Sunday, July 20, 2025

Last Updated On: Sunday, July 20, 2025

Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7
Kia Carens Clavis EV vs BYD eMax 7

अगर आपका बजट सीमित है और आप एक भरोसेमंद, वाजिब रेंज और फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक MPV चाहते हैं, तो Kia Carens Clavis EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं अगर आप ज्यादा पावर, लंबी रेंज और प्रीमियम इंटीरियर्स की तलाश में हैं और कीमत मायने नहीं रखती, तो BYD eMax 7 एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Sunday, July 20, 2025

भारतीय बाजार में Kia ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक MPV, Carens Clavis EV को लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी पूरी तरह भारत में बनी है और सिर्फ 7-सीटर विकल्प में मिलती है। Kia की यह EV सेगमेंट में मास-मार्केट की ओर पहला बड़ा कदम है। कंपनी ने इसे कई बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है और MyKia ऐप के ज़रिए 11,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों से कनेक्टेड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। वहीं दूसरी तरफ BYD की eMax 7 पहले से ही एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV के रूप में जानी जाती है। यह पूरी तरह चीन से इम्पोर्ट की जाती है और ज्यादा पावर व फीचर्स के साथ आती है। दोनों MPV फैमिली यूज और लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के लिए बनाई गई हैं, ऐसे में इनकी कीमत, परफॉर्मेंस और रेंज की तुलना जरूरी हो जाती है।

कीमत

Kia Carens Clavis EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। इसे चार वेरिएंट्सHTK+, HTX, ER HTX और ER HTX+ में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत 17.99 लाख से 24.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके मुकाबले, BYD eMax 7 दो वेरिएंट्सPremium और Superior में आती है, जो 6 या 7-सीटर विकल्प में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 26.90 लाख से 29.90 लाख (एक्स-शोरूम) है। यान कीमत के हिसाब से Carens Clavis EV लगभग 6 से 8 लाख सस्ती है। Kia का टॉप वेरिएंट भी BYD के बेस वेरिएंट से सस्ता है, जो बजट-फ्रेंडली खरीदारों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Kia Carens Clavis EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं42 kWh और 51.4 kWh। छोटे बैटरी वेरिएंट में 133 bhp की मोटर मिलती है, जबकि बड़े वेरिएंट में 169 bhp की मोटर दी गई है। दोनों में 255 Nm का टॉर्क समान है।

BYD eMax 7 में भी दो बैटरी विकल्प हैं55.4 kWh और 71.8 kWh। इनमें क्रमशः 161 bhp और 201 bhp की पावर मिलती है और दोनों में 310 Nm का टॉर्क मिलता है।

यह साफ है कि परफॉर्मेंस के मामले में BYD eMax 7 ज्यादा ताकतवर है, खासकर हाईवे क्रूजिं या ज्यादा लोड के लिए। हालांकि Kia का बैलेंस ज्यादा अर्बन और फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

रेंज

Kia Carens Clavis EV की ARAI रेटेड MIDC रेंज 42 kWh बैटरी के लिए 404 किमी. और 51.4 kWh बैटरी के लिए 490 किमी. है। यह एक बार की ओवरनाइट चार्जिंग में लंबी दूरी तय करने के लिए पर्याप्त है।

BYD eMax 7 की NEDC रेंज 55.4 kWh बैटरी के लिए 420 किमी. और 71.8 kWh बैटरी के लिए 530 किमी. है। हालांकि NEDC टेस्टिंग साइकिल ज्यादा लचीली होती है और रियल-वर्ल्ड रेंज इससे कम हो सकती है।

इस लिहाज से BYD थोड़ा ज्यादा रेंज जरूर देती है, लेकिन असल इस्तेमाल में यह अंतर बहुत बड़ा नहीं होगा।

अगर आपका बजट सीमित है और आप एक भरोसेमंद, वाजिब रेंज और फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक MPV चाहते हैं, तो Kia Carens Clavis EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं अगर आप ज्यादा पावर, लंबी रेंज और प्रीमियम इंटीरियर्स की तलाश में हैं और कीमत मायने नहीं रखती, तो BYD eMax 7 एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें