Sports News
IND vs OMAN Pitch report: ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Thursday, September 18, 2025
Last Updated On: Thursday, September 18, 2025
IND vs OMAN Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 में भारत और ओमान (India vs Oman) के बीच 19 सितंबर को Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi में मुकाबला खेला जाएगा. यह ग्रुप A का 12वां मैच है और दोनों टीमों के लिए अहम साबित हो सकता है. जानें India vs Oman head to head stats, IND vs OMAN Weather & Pitch Report.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Thursday, September 18, 2025
IND vs OMAN Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 के ग्रुप चरण के इस मुकाबले में भारत और ओमान (IND vs OMAN Asia Cup T20) 19 सितंबर को शेख ज़ायेद स्टेडियम, अबू धाबी में आमने-सामने होंगे. भारत जैसी दिग्गज टीम के लिए यह मैच आसान माना जा सकता है, लेकिन ओमान ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार अपने प्रदर्शन से चौंकाया है. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस करीब 7:30 बजे होगा. दोनों टीमों के लिए यह टक्कर ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत करने का सुनहरा मौका है. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं Sheikh Zayed Stadium की पिच रिपोर्ट, IND vs OMAN head to head तथा अबू धाबी का मौसम कैसा रहेगा.
Match Venue & Timing
| Match Details | Information |
| Venue | Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi |
| Date | Friday, September 19, 2025 |
| Time | 8:00 PM IST |
| Match | IND vs OMAN, 12th Match, Group A, Asia Cup 2025 |
IND vs OMAN Pitch Report: शेख ज़ायेद स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अबू धाबी का शेख ज़ायेद स्टेडियम पारंपरिक रूप से संतुलित पिच के लिए जाना जाता है. यह आम तौर पर एक संतुलित सतह है जो शुरू में अच्छी गति और उछाल वाले बल्लेबाजों का समर्थन करती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनरों को प्रमुखता मिलती है और बल्लेबाजी अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है. अफगानिस्तान के स्पिनर मध्य ओवरों में घातक होंगे और यहीं पर बांग्लादेश की कड़ी परीक्षा होगी.
भारतीय टीम का अबू धाबी के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने यहां पर सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है, जिसमें उनका सामना अफगानिस्तान की टीम से हुआ था। साल 2021 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान की टीम को 144 के स्कोर पर रोकने के साथ टीम इंडिया ने 66 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया था।.
IND vs OMAN Weather Report: अबू धाबी का वेदर
अबू धाबी में सितंबर के महीने में गर्मी और उमस बनी रहती है. मैच के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. खिलाड़ियों को गर्म और उमस भरे माहौल में खेलना होगा. रात के समय हल्की ओस गिरने की संभावना है, जो गेंदबाजों और फील्डरों के लिए चुनौती बन सकती है.
- मौसम: साफ आसमान, बारिश की संभावना ना के बराबर
- अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस
IND vs OMAN Head to Head stats: हेड-टू-हेड आंकड़े
भारत और ओमान (India vs Oman) के बीच अब तक कोई आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है. यह दोनों टीमों का एशिया कप में पहला आमना-सामना होगा. जहां भारत के पास अनुभव, मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी अटैक है, वहीं ओमान की टीम बिना किसी दबाव के मैदान पर उतर सकती है और चौंकाने का माद्दा रखती है.
| टीम | मैच | भारत जीता | ओमान जीता | बेनतीजा |
|---|---|---|---|---|
| IND vs OMAN | 00 | 00 | 00 | 00 |
ये भी पढ़ें:- SL vs AFG Pitch report: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मुकाबला 18 सितंबर को, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट















