बेहतर स्किन, हेयर और नेल्स के लिए बॉडी में कैसे बढ़ाए कोलेजन? प्लास्टिक सर्जन ने बताए 3 तरीके

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Monday, November 3, 2025

Updated On: Monday, November 3, 2025

प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाने के 3 तरीके जानें और पाएं हेल्दी स्किन, बाल और नेल्स.

कोलेजन आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखता है. मशहूर प्लास्टिक सर्जन डॉ. एंथनी यून के अनुसार, अगर आप कोलेजन का स्तर प्राकृतिक रूप से बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ आसान आहार और जीवनशैली के तरीके अपनाकर इसे बेहतर किया जा सकता है.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Monday, November 3, 2025

Increase Collagen Naturally Tips: स्वस्थ त्वचा, मजबूत नाखून और चमकदार बाल, इन सबका रहस्य है कोलेजन, जो शरीर का एक जरूरी प्रोटीन है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, टूटने वाले नाखून और बालों का पतला होना जैसी समस्याएं दिखाई देती हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ खास खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट्स को अपनाकर हम शरीर में कोलेजन के स्तर को स्वाभाविक रूप से बढ़ा सकते हैं. संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, और विटामिन-सी से भरपूर चीजें कोलेजन बनने की प्रक्रिया को मजबूत बनाती हैं, जिससे त्वचा और बाल लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं.

प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन और एंटी-एजिंग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी यून, जो Younger for Life किताब के लेखक भी हैं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में उन्होंने त्वचा, बालों और नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए कोलेजन उत्पादन बढ़ाने के तीन आसान उपाय बताए. डॉ. यून के मुताबिक, कुछ खास आहार और सप्लीमेंट्स ऐसे हैं जो शरीर में कोलेजन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे न सिर्फ त्वचा चमकदार बनती है, बल्कि बाल और नाखून भी मजबूत होते हैं. उन्होंने कहा कि सही पोषण और जीवनशैली से हड्डियाँ भी स्वस्थ रहती हैं.

प्रोटीन को प्राथमिकता दें

डॉ. यून के मुताबिक, प्रोटीन कोलेजन उत्पादन की नींव है, क्योंकि कोलेजन खुद एक बड़ी प्रोटीन संरचना है. अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो, तो कोलेजन बनना कम हो जाता है, जिससे त्वचा ढीली और बाल-नाखून कमजोर हो सकते हैं. इसलिए, रोज़ाना अपने खाने में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें. डॉक्टरों के अनुसार, दिनभर में लगभग 100 ग्राम या हर भोजन में 30 ग्राम प्रोटीन लेना कोलेजन के स्तर को बनाए रखने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है.

पर्याप्त विटामिन C लें

डॉ. यून कहते हैं कि विटामिन C सिर्फ़ इम्यूनिटी के लिए नहीं, बल्कि कोलेजन बनाने के लिए भी बहुत ज़रूरी है. यह एक ताक़तवर एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है. विटामिन C सिर्फ़ संतरा या नींबू जैसे खट्टे फलों में ही नहीं, बल्कि हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए रोज़ाना अपने आहार में इन्हें जरूर शामिल करें.

हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन सप्लीमेंट्स

डॉ. यून के अनुसार, अगर आप रोज़ाना हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन सप्लीमेंट लेते हैं, तो यह आपकी त्वचा, बाल, नाखून और हड्डियों को मजबूत बना सकता है. वे सलाह देते हैं कि ऐसे सप्लीमेंट चुनें जिनमें बेहतर गुणवत्ता वाले टाइप 1 कोलेजन पेप्टाइड्स हों. इन्हें आप अपनी चाय, कॉफ़ी या स्मूदी में आसानी से मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- सिर्फ दो ब्रेड नहीं… एक इतिहास है सैंडविच. जानिए कब, कैसे और क्यों मनाया जाता है सैंडविच दिवस?

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण