About Author: गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Posts By: Galgotias Times Bureau
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को महज चार महीने ही बचे हैं. सभी दल इसे लेकर तैयारियों को अब अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. कांग्रेस भी इसके मद्देनजर अपना दावा जताने का भरसक प्रयास कर रही है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर पिछले कई दिनों से माहौल भी बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस सपा पर सीटों को लेकर दबाव बनाने में लगी है.
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने 25 अक्टूबर 2026 को हुए दूसरे दौर के मतदान में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराकर फिर से चुनाव जीत लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'माई डियर फ्रेंड' कहकर बधाई दी और भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.
यूपी के मुस्लिम बहुल इलाकों में ओवैसी की लगातार रैलियों ने सपा की चिंता बढ़ा दी है. AIMIM कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी तय कर चुकी है, जबकि अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात और मुस्लिम नेताओं को आगे करके जवाब देने में लगे हैं.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश संजय किशन कौल ने अपनी पुस्तक ‘डिवाइडेड फियर और फेवर’ में पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कामकाज और न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. भारत में मुख्य न्यायाधीशों की निष्पक्षता पर बहस नई नहीं है. जस्टिस दीपक मिश्रा के कार्यकाल में पीठों के गठन और मुकदमों के आवंटन पर सार्वजनिक विवाद हुआ; जस्टिस रंजन गोगोई के मामले में व्यक्तिगत आचरण की शिकायत की आंतरिक जांच हुई; और जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ के मामले में हालिया बहस कॉलेजियम और सरकार के संबंधों पर केंद्रित है.
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इस प्रक्रिया को न केवल पूरी तरह असंवैधानिक बताया जा सकता है, बल्कि इसे लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं.
सीबीएसई की 10वीं-12वीं की 2027 की डेट शीट का इंतजार जारी है. बोर्ड ने अब तक कोई तारीख घोषित नहीं की है, पर पिछले साल के पैटर्न के हिसाब से अक्टूबर के आखिर या नवंबर में डेट शीट आ सकती है. जानिए अब तक की पक्की जानकारी और अफवाहों से कैसे बचें.
ITBP के डीजी ने अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव जारी रहने की बात कही तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से तीन सवाल पूछ लिए. राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और कूटनीतिक जवाबदेही पर उठे इन सवालों पर क्या हैं दावे और क्या है पूरा मामला.
देश में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में गज़ब का बदलाव देखने को मिला है. इसका चलन अब महानगरों तक सीमित नहीं रह गया है. छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी तेजी से इस सुविधा को अपना रहे हैं. डिजिटल भुगतान के विस्तार और आसानी से उपलब्ध क्रेडिट ने युवाओं की खरीदारी की आदतों को बदला है. हालांकि, इसके साथ ही कम उम्र में कर्ज लेने और खर्च बढ़ने की प्रवृत्ति भी सामने आ रही है.
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संभावित डेटा लीक मामले में अब बाहरी एजेंसियों के नेटवर्क से सेंधमारी की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जांच और तकनीकी इनपुट के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि कहीं बैंक के डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) के सिस्टम के जरिए तो ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी बाहर नहीं पहुंची. अभी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है.
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. इस स्थिति को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बुधवार को इस सीजन में पहली बार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 179 था, जो बुधवार को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पहुंच गया. पराली जलाने की बढ़ती घटना ने हालात को और ज्यादा संजीदा बना दिया है.


