IND vs SA 2nd Test Pitch Report: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, November 21, 2025

Last Updated On: Friday, November 21, 2025

Alt IND vs SA 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के 2nd टेस्ट मैच की हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट देखें.
Alt IND vs SA 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के 2nd टेस्ट मैच की हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट देखें.

IND vs SA 2nd Test Pitch Report, Weather Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa Test) के बीच दूसरी टेस्ट भिड़ंत शुक्रवार, 22 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में खेली जाएगी. यह पहली बार है जब यह मैदान टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. दोनों के बीच कई बार कांटें का टक्कर देखने को मिला है. इस बार भी उसी तरह का रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. भारत सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका भारत की सरज़मीं पर इतिहास बदलने की कोशिश करेगा. आइए जानते हैं इस टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति और दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, November 21, 2025

IND vs SA 2nd Test Pitch Report, Weather Report, Head to Head: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 27 नवंबर 2025 तक गुवाहाटी में खेला जाएगा. मैच सुबह 9:00 AM LOCAL से शुरू होगा और टॉस 8:30 AM पर होगा. टेस्ट सीरीज में यह मुकाबला अहम रहने वाला है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका का भारत में रिकॉर्ड कमजोर रहा है, जबकि टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों में बेहद मजबूत रहती है. हालांकि, इस सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. द.अफ्रीका ने कोलकाता में कभी ना भूलने वाली हार देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ये भारत की सरजमीं पर 15 सालों के बाद द.अफ्रीका की पहली टेस्ट मैच जीत भी रही. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम कमबैक करना चाहेगी और इस सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवाना चाहेगी. बरसापारा में पहली बार टेस्ट मैच हो रहा है, इसलिए यह देखना रोचक होगा कि यह पिच लंबे फॉर्मेट में कैसा व्यवहार करती है. अब जानते हैं इस मैच की Barsapara Pitch Report, Guwahati Weather और IND vs SA Head-to-Head Stats.

IND vs SA Test Match Venue & Timing

Information Details
Venue Barsapara Cricket Stadium, Guwahati
Date 22 November-27 November 2025
Time 9:00 AM LOCAL, 3:30 AM GMT
Match IND vs SA 2nd Test, South Africa tour of India, 2025

IND vs SA 2nd Test Pitch Report: गुवाहाटी पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (IND vs SA) पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन कर रहा है. अभी तक यहां पर केवल एकदिवसीय और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे, लेकिन अब यह मैदान पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन करने वाला है.

बता दें कि, व्हाइट बॉल के दौरान यहां पर बल्ले और गेंद के बीच कांटे की जंग देखने को मिलती रहती है, जबकि शुरुआती ओवरों में पिच पर नमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सीम और स्विंग मिलती है. जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर्स अहम किरदार अदा करते हैं. ओवरऑल पिच को देखा जाए तो गेंदबाजों को थोड़ी अधिक मदद पिच से मिल सकती है, जो कि अमूमन भारतीय पिचों पर देखने को मिलता है.

IND vs SA 2nd Test Weather Report: गुवाहाटी का मौसम

गुवाहाटी में 22-27 नवंबर के दौरान मौसम ठंडा और शुष्क रहने की उम्मीद है. देर शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में तापमान आरामदायक रहेगा.

मौसम पैरामीटर विवरण
आसमान आंशिक बादल
बारिश की संभावना 5-10%
अधिकतम तापमान 28°C
न्यूनतम तापमान 16°C
आर्द्रता 60-70%
हवा की गति 6-9 km/h

IND vs SA Test Head to Head Stats: भारत में द.अफ्रीका का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका का भारत में टेस्ट रिकॉर्ड बेहद कमजोर माना जाता है. द.अफ्रीका ने पिछले कई वर्षों से भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का स्वाद नहीं चखा है. उधर, टीम इंडिया अपने घरेलू मैदानों पर लगभग अजेय रहती है. ऐसे में गुवाहाटी टेस्ट में भी भारत की बढ़त मजबूत मानी जा रही है.

  • भारत में खेले गए कुल टेस्ट: 20
  • भारत की जीत: 11
  • दक्षिण अफ्रीका की जीत: 6

यह भी पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 पोस्टर विवाद: CR7 की गैरमौजूदगी से मचा बवाल, आखिर क्यों हटाना पड़ा पोस्टर?

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें