Sports News

Arjun Tendulkar Networth: दूल्हा बनने जा रहे हैं सचिन के बेटे, जानिए कितनी है अर्जुन तेंदुलकर की कुल संपत्ति

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, February 12, 2026

Last Updated On: Thursday, February 12, 2026

Arjun Tendulkar की कुल संपत्ति कितनी है? शादी की खबरों के बीच जानें उनकी नेटवर्थ.
Arjun Tendulkar की कुल संपत्ति कितनी है? शादी की खबरों के बीच जानें उनकी नेटवर्थ.

Arjun Tendulkar Networth: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. परिवार में तैयारियां तेज़ हैं और न्योते बांटे जा चुके हैं. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से पहचान बनाने वाले अर्जुन की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में है. जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन तेंदुलकर और उनकी कुल नेटवर्थ.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, February 12, 2026

Arjun Tendulkar Networth: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कार्ड भी बांटे जा रहे हैं. हाल ही में सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर उन्हें बेटे की शादी का न्योता दिया. अर्जुन की शादी की खबर सामने आते ही फैंस उनकी निजी जिंदगी और संपत्ति को लेकर भी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई अगस्त 2025 में सानिया चंडोक से हुई थी. सानिया एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से आती हैं. उनके नाना रवि घई देश के जाने-माने बिजनेसमैन माने जाते हैं. अर्जुन और सानिया लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही है. सोशल मीडिया पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की पोस्ट्स से भी साफ होता है कि सानिया, अर्जुन और सारा पहले कई बार साथ घूम चुके हैं, जिससे उनके रिश्ते की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है.

क्रिकेट से बनाई अपनी पहचान

26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने भले ही अपने पिता जैसी लोकप्रियता अभी हासिल न की हो, लेकिन उन्होंने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश जरूर की है. अर्जुन एक लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर और उपयोगी बल्लेबाज हैं. आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और 2023 में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला था. अब आईपीएल 2026 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे. इसके अलावा अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.

अर्जुन तेंदुलकर को है लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक

अर्जुन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित 19-ए पैरी क्रॉस रोड के आलीशान बंगले में रहते हैं. यह बंगला पहले से ही तेंदुलकर परिवार की पहचान रहा है. अर्जुन को लग्जरी कारों का भी खास शौक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन और अर्जुन के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू i8, मर्सिडीज-एएमजी C36, किआ कैरेंस, पोर्श कायेन और फेरारी 360 मोडेना जैसी महंगी और हाई-एंड कारें शामिल हैं.

आईपीएल से कितनी कमाई कर चुके हैं अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था. 2022 में उनकी सैलरी बढ़कर 30 लाख रुपये हो गई. 2023 से 2025 तक वह इसी प्राइस पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रहे. आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए, जहां भी उनका प्राइस 30 लाख रुपये तय किया गया है. इस तरह अब तक अर्जुन आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से कुल करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुके हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ कितनी

आईपीएल के अलावा अर्जुन तेंदुलकर की आय का बड़ा हिस्सा घरेलू क्रिकेट से आता है. मौजूदा समय में वह गोवा के लिए रणजी, लिस्ट-ए और टी20 मुकाबले खेलते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ लगभग 21 से 22 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. इसमें उनकी क्रिकेट सैलरी, मैच फीस और पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा हिस्सा शामिल माना जाता है.

क्रिकेट रिकॉर्ड पर एक नजर

अगर अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं और 685 रन भी बनाए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट के 24 मैचों में उनके नाम 26 विकेट दर्ज हैं. वहीं टी20 फॉर्मेट में खेले गए 29 मैचों में अर्जुन ने 35 विकेट लिए हैं और 189 रन बनाए हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि अर्जुन एक ऑल-राउंडर के तौर पर लगातार खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- IND vs NAM 18th T20 World Cup 2026: दिल्ली में भारत-नामीबिया की टक्कर, प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मैच प्रेडिक्शन

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें